21 अगस्त 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ बिजली विभाग ने आज बड़े पैमाने पर‌ की छापामारी; बुलंदशहर में 53 लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा, 67 लाख की होगी वसूली।

➡️ मुख्य अभियंता संजीव कुमार के नेतृत्व में विभाग की टीम ने नरसलघाट और सरायकाजी में चलाया गया अभियान, चेकिंग अभियान में करीब 65 किलोवाट की पकड़ी गई बिजली चोरी। विभाग ने निसार खान, रफीक, जाहिद, सरताज बेगम और शाहिद समेत 53 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी की दर्ज, इस चोरी के एवज में 67.34 लाख का राजस्व किया निर्धारित।

2.📰✍️जांच में पकड़े गए फर्जी मार्कशीट लगाकर बने 4 शिक्षक, बीएसए लक्ष्मीकांत पांडे ने चारों को किया बर्खास्त।

➡️ 2014 में फर्जी मार्कशीट लगाकर पाई थी नौकरी, डिबाई के स्कूलों में बने थे सहायक अध्यापक। फिरोजाबाद के रहने वाले हैं चारों पुष्पेंद्र कुमार, आशीष कुमार, दिनेश कुमार और आशीष। आरोपी शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के दिए गए हैं निर्देश, वेतन की राशि की रिकवरी के लिए वित्त एवं लेखाधिकारी को भेजा गया है पत्र। बीएसए डा. लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि इन लोगों ने बीटीसी की लगाई थी फर्जी डिग्री, जिसकी विभाग को मिली थी शिकायत, जांच करने पर मार्कशीट का रोल नंबर पाया गया दूसरे व्यक्तियों का, इसके बाद कार्रवाई करते हुए चारों को कर दिया गया बर्खास्त।

3.📰✍️राहुल गांधी से मिले बुलंदशहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, देश और संविधान बचाने की लड़ाई लड़ने के लिए आभार किया व्यक्त।

➡️ कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने राहुल गांधी को वोट चोरी का खुलासा कर चुनाव आयोग और भाजपा को बेनकाब करने के लिए दी बधाई। राहुल गांधी ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष से बुलंदशहर में पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम को जमीनी स्तर पर उठाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का किया आव्हान। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ सुभाष गांधी और मिंटू चौधरी भी रहे मौजूद।

4.📰✍️फर्जी निकली 2 दिन पहले खुर्जा में युवक से हुई 50000 की लूट, पीड़ित ने खुद ही लिखी थी लूट की फ़र्ज़ी स्क्रिप्ट, कर्ज चुकाने के लिए रची थी साजिश

➡️खुर्जा क्षेत्र में 19 अगस्त को झमका बम्बे के पास पंकज कुमार निवासी बगराई खुर्द ने 50 हजार रुपये व मोबाइल की लूट की दर्ज कराई थी झूठी रिपोर्ट। स्वाट टीम व थाना पुलिस ने 21 अगस्त को पंकज को गिरफ्तार कर उसकी निशांदेही पर ₹38,500 नकद व मोबाइल किया बरामद। पूछताछ में पता चला कि पंकज पर ₹2 लाख का था कर्जा, उसने रकम झाड़ियों व दोस्त के घर दी थी छिपा, इसके बाद बनाया लूट का झूठा नाटक, पुलिस ने खुलासा कर भेजा जेल।

5.📰✍️ कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि; काली नदी रोड स्थित कल्याण सिंह पार्क में उनकी प्रतिमा को दूध से नहलाकर पुष्प किए अर्पित।

➡️ हिंदू गौरव दिवस के रूप में मनाई गई पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि, इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद, प्रतिमा पर दूध और पुष्प अर्पण के बाद कार्यकर्ता अलीगढ़ में आयोजित जनसभा में भी हुई शामिल।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ सिटी के लाल तालाब सब्जी मंडी स्थित शिव मंदिर में हर्षोल्लास से मना कान्हा का छठी उत्सव, महिलाओं ने राधा कृष्ण के भजनों पर जमकर किया नृत्य।

➡️ इस दौरान महिला मंडल ने गाए कान्हा जन्मोत्सव के बधाई गीत और भजन, कान्हा जन्मोत्सव पर मां यशोदा को  दी बधाई, राधा कृष्ण के भजनों पर जमकर किया नृत्य, साथ ही भक्तों को प्रसाद और कढ़ी चावल का किया गया वितरण। इस अवसर पर चित्रा मित्तल, शकुंतला बंसल, शकुंतला मित्तल, दीपाली, सुधा गुप्ता, रेनू अग्रवाल, हिरदेश गुप्ता, कुसुमलता, शोभा शर्मा, किरन शर्मा, उषा गोयल, कमलेश, मंजू, राजकुमारी, अर्चना मित्तल, निर्मला गौड़, अलका, जैन बहन आदि महिलाएं रहीं उपस्थित।

📰✍️बुलंदशहर में 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को 2 अक्टूबर तक आएगी छात्रवृत्ति की पहली किस्त; विद्यालयों को 31 अगस्त तक मास्टर डाटा अपडेट का निर्देश, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी जय प्रकाश यादव ने दी जानकारी।

📰✍️ सिकंदराबाद में दनकौर तिराहे के पास कैंटर वाहन ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा; हादसे में दोनो भाइयों की मौके पर मौत, सिकंदराबाद नवीन फल सब्जी मंडी जा रहे थे दोनों भाई, दनकौर के मंडी श्यामनगर निवासी बताये जा रहे हादसे में जान गंवाने वाले भाई, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजे।

📰✍️कप्तान ने देर रात 14 दरोगाओं को किया इधर से उधर, कई चौकी प्रभारी भी बदले।

📰✍️ नरौरा पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए गंगा बैराज में डूब रही एक युवती की बचाई जान;  समय रहते पुलिस द्वारा दिखाई तत्परता और स्थानीय गोताखोरों की मदद से उजड़ने से बच गया एक परिवार, सुबह नरौरा में चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज पर एक युवती ने नदी में लगा दी थी छलांग, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए गोताखोरों की मदद से युवती को सुरक्षित नदी से निकाल लिया बाहर। थाना प्रभारी राम नारायण सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह तथा पुलिसकर्मी पवन कुमार, विनीत कुमार व चालक विकास कुमार की टीम ने महिला की जान बचाने में निभाई अहम भूमिका।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ संभल में डीएम ने दिव्यांग बच्चों के साथ खेलकर बढ़ाया हौसला।

➡️केएसजे हाईस्कूल आवासीय दिव्यांग विद्यालय का जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया और मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रवण बाधित बच्चों के साथ कैरम और दृष्टिबाधित बच्चों के साथ लूडो खेला। बच्चों की मुस्कान और उत्साह से पूरा माहौल खुशगवार हो उठा।

📰✍️वाराणसी में प्रापर्टी डीलर की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या।

➡️ वह बाइक से साइड पर जा रहे थे तभी तीन नकाबपोश बदमाशों ने पीछा किया। ओवरटेक कर कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार समेत कई पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे।
54 साल के महेंद्र गौतम बुद्धा सिटी के रहने वाले थे।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: