चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


1.📰✍️ खानपुर नगर पंचायत में चेयरमैन पर ईओ से अभद्रता, गाली-गलौज और सरकारी दस्तावेज फाड़ने का आरोप, ईओ ने थाने में दी तहरीर; ईओ रोहित कुमार के अनुसार आज प्रधानमंत्री आवास योजना की डीपीआर के सत्यापन के दौरान हुआ विवाद, आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर चेयरमैन सहित अन्य अज्ञात लोगों ने उनके साथ की अभद्रता, हाथों से सरकारी कागजात छीनकर दिए फाड़, दी धमकी। ईओ ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और जान-माल का खतरा बताते हुए खानपुर थाने में कार्रवाई के लिए दी तहरीर।

2.📰✍️ बुलंदशहर में सड़क हादसे में दिवंगत दरोगा को पुलिस लाइन में दी गई अंतिम सलामी, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह सहित पुलिस अधिकारियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि; बिजनौर के गांव फतेहुल्लापुर निवासी उपनिरीक्षक राजवीर सिंह 18 सितंबर 2023 से बुलंदशहर में थे तैनात, बीते कल सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान उनका हो गया निधन, पुलिस अधिकारियों ने पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर शोकाकुल परिजनों को दी सांत्वना।


3.📰✍️ थाना समाधान दिवस पर कोतवाली देहात में डीएम-एसएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, मिशन शक्ति केंद्र और साइबर हेल्प डेस्क का भी किया निरीक्षण; डीएम कुमार हर्ष एवं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कुछ शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण, शेष के समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश। साथ ही एसएसपी ने महिलाओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के भी दिए निर्देश।


4.📰✍️ सिकंदराबाद में पति की मौत के चार दिन बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, दंपति की मौत से परिवार में मचा कोहराम; मोहल्ला केसरीवाड़ा निवासी व्यापारी संजय बंसल की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर पत्नी अर्चना बंसल के साथ नोएडा के निजी अस्पताल में कराया गया था भर्ती, जहां उपचार के दौरान संजय की हो गई थी मौत, पत्नी अर्चना की हालत भी बनी हुई थी गंभीर, आज शनिवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने भी तोड़ दिया दम।

5.📰✍️ बुलंदशहर में आवासीय भवनों में धड़ल्ले से चल रहा व्यावसायिक कारोबार, नियमों और अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी से हादसों का खतरा; विकास प्राधिकरण, आवास विकास, नगर पालिका और अग्निशमन विभाग की उदासीनता के चलते बड़ी संख्या में आवासीय भवनों में संचालित हो रहे हैं व्यावसायिक प्रतिष्ठान। कई शोरूम और प्रतिष्ठानों में पार्किंग की उचित व्यवस्था भी नहीं है, जबकि हादसों के बाद कार्रवाई के दावों के बावजूद कुछ दिनों में फिर जस की तस हो जाती है स्थिति।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ गंगेरूवा में अवैध निर्माण पर बीकेडीए की कार्रवाई; शबाना पत्नी समसाद द्वारा मदरसे के पीछे 50 वर्ग मीटर में हो रहे अवैध निर्माण को प्राधिकरण ने कर दिया सील, साथ ही नसरुद्दीन के अवैध निर्माण के मामले में वाद दायर कर तामील कराया नोटिस, उपाध्यक्ष डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार के निर्देशन में हुई कार्रवाई।


📰✍️मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मंडलायुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश; मेरठ मंडलायुक्त एवं रोल प्रेक्षक ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर की समीक्षा, फार्म-6, 7 व 8 के निस्तारण में तेजी लाने, प्रतिदिन फार्म डिजिटाइज करने, घर-घर सर्वे कर पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम संचालित करने और बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश। बैठक में जिलाधिकारी कुमार हर्ष, विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक देवेंद्र सिंह लोधी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


📰✍️ डीएम ने बूथों का किया निरीक्षण, बीएलओ को मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के कार्य में लापरवाही न बरतने के निर्देश; विशेष दिवस के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार हर्ष ने डायट परिसर स्थित बूथ संख्या 294 से 301 तक पहुंचकर बीएलओ के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्राप्त फॉर्म प्रतिदिन ऑनलाइन दर्ज करने, आवेदकों को पावती देने और अपनी लॉगिन आईडी का स्वयं प्रयोग करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसएसपी दिनेश कुमार सिंह एवं तहसीलदार अखिल गोयल मौजूद रहे।


📰✍️ अहमदगढ़ क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल; मेरठ-बदायूं मार्ग पर गांव खंखुड़ा के पास 27 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे हादसे में मनोज पुत्र उमाशंकर निवासी उदय गड़ी बांगर, थाना नरौरा की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी निरंजन घायल हो गया। परिजनों के अनुसार दोनों 26 नवंबर को दोस्त की शादी में शामिल होने आए थे और 27 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे बाइक से दिल्ली जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

News Editor: Dharmendra Mittal
