बुलंदशहर में वैक्सीन लगने के तुरंत बाद आधा दर्जन छात्राओं की बिगड़ी हालत, छात्राओं का दर्द से तड़पते वीडियो वायरल

पीड़ित मानव न्यूज डिजिटल एडिशन

बुलंदशहर: वैक्सीन लगने के तुरंत बाद आधा दर्जन से अधिक छात्राओं की बिगड़ी हालत, पेट और सिर दर्द की शिकायत पर छात्राओं को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, दर्द से तड़पती छात्राओं का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, परिजनों को नहीं दी गई वैक्सीन की कोई जानकारी, सीएमओ डॉक्टर विनय कुमार ने वीडियो जारी कर दी सफाई।

घटना के हर पहलू को समेटती 1 मिनट की पूरी वीडियो

क्या है पूरा मामला

खुर्जा क्षेत्र के अरनिया स्थित कलाखुरी गाव के प्राथमिक विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 30 से अधिक छात्राओं को टिटनेस आदि बीमारी से बचाव के लिए टीडी वैक्सीन का किया गया था टीकाकरण, जिसके फौरन बाद आधा दर्जन से अधिक छात्राओं की हालत बिगड़‌ गई। हालत बिगड़ने पर निजी वाहन से छात्राओं को लाया अस्पताल गया। एक‌ पीड़ित छात्रा के परिजन ने स्वास्थ्य विभाग पर लगाया आरोप, कहा वैक्सीन लगने की कोई जानकारी, देखें वीडियो 👇

पीड़ित छात्रा के परिजन ने बताया पूरा मामला

सीएमओ डॉक्टर विनय कुमार ने वीडियो जारी कर दी जानकारी

सीएमओ डॉक्टर विनय कुमार जानकारी देते हुए

छात्राओं की हालत बिगड़ने पर बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद सवालों के घेरे में स्वास्थ्य विभाग आ गया है। सीएमओ डॉक्टर विनय कुमार ने बताया की छात्राओं की हालत स्थिर है।


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

शेयर करें: