बाल बाल बचे बुलंदशहर के डीएम, देर रात उनकी गाड़ी में नीलगाय ने मारी टक्कर

बुलंदशहर: बाल बाल बचे जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, नीलगाय ने मारी डीएम की इनोवा गाड़ी में टक्कर, गाड़ी पूरी तरह से हुई क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचे डीएम।

देखें गाड़ी का यह वीडियो

नीलगाय ने डीएम की‌ इनोवा में मारी टक्कर

बीती रात जनपद के जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह  लखनऊ जाने के लिए ट्रेन पकड़ने हेतु बुलंदशहर से कार से हापुड़ जा रहे थे कि रास्ते में हाफिजपुर के पास जंगल की तरफ से तेजी से आ रही नील गाय ने कार में टक्कर मार दी।

नीलगाय की टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में डीएम साहब बाल बाल बचे और सुरक्षित है, हालांकि हादसे में कार चालक को चोट आई है।

घटना के तुरंत बाद डीएम ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया और साथ ही डीएम के लिए दूसरी गाड़ी की का बंदोबस्त कराया। डीएम चन्द्र प्रकाश सिंह रात में ही ट्रेन से लखनऊ चले गए।

बाद में डीएम की क्षतिग्रस्त गाड़ी को जेसीबी बुलवाकर उठवाया गया, देखिए यह वीडियो।


चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

शेयर करें: