समर कैंप के छठे दिन बच्चों से मिलने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट और ईडीएम, साथ ही स्विमिंग पूल पार्टी का बच्चों ने जमकर उठाया लुफ्त

बुलंदशहर: भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ शाखा द्वारा चल रहे समर कैंप के छठे दिन सिटी मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश प्रियदर्शी और ईडीएम पीयूष चौधरी बच्चों से हुए रूबरू, बढ़ाया हौसला और दिए आगे बढ़ाने के टिप्स। साथ ही बच्चों ने जमकर मस्ती करते हुए एक तरफ स्वीमिंगपूल पार्टी का लिया आनंद, वहीं दूसरी तरफ खेलकूद में दिखाया हुनर। बच्चों के साथ बुलंदशहर सेवार्थ के सदस्यों ने भी क्रिकेट खेलकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

स्विमिंग पूल पार्टी का लुफ्त उठाते बच्चे

सिटी मजिस्ट्रेट और ईडीएम ने बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए दिए टिप्स, स्विमिंग पूल में जमकर हुई मस्ती

मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर सिटी मजिस्ट्रेट चन्द्र प्रकाश प्रियदर्शी, ईडीएम पीयूष चौधरी, संगठन सचिव सुमन शर्मा, शालू ग्रोवर प्राचार्य रामू जी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया, अध्यक्ष चन्द्र भूषण मित्तल ने दी जानकारी

इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट चन्द्र प्रकाश प्रियदर्शी और ईडीएम पीयूष चौधरी ने समर कैंप में बच्चों को आगे बढ़ने के लिए टिप्स दिए। तीन घंटे चले कार्यक्रम में बच्चों ने गर्मी में स्वीमिंगपूल पार्टी का जमकर लुत्फ उठाया और क्रिकेट, बैडमिंटन, खो खो, रस्सी कूद, कब्बड्डी का आनंद लिया।
संगठन सचिव सुमन शर्मा  ने बताया आज नितिन सचदेवा, प्रफुल्ल चंद्रा का जन्मदिन बच्चों के साथ केक काटकर मनाया गया।

समर कैंप के छठे दिन की छोटी सी वीडियो

सचिव विकास ग्रोवर ने बताया समर कैंप के आयोजन से बच्चों में उत्साह बना हुआ है। कार्यक्रम सफल बनाने में सदस्य राजपाल सिंह वर्मा, सरस्वती स्कूल समिति के प्राचार्य रामू जी, और आचार्य राजेंद्र सिंह, शिवकुमार, अनिल कुमार, मूलचंद सिंह, कुनाल गुप्ता, योगेश शर्मा, रेनू कश्यप आदि का विशेष योगदान रहा।

News Editor: Dharmendra Mittal

शेयर करें: