कल 18 जून को नहीं होगा जिला प्रदर्शनी का शुभारंभ, एक बार फिर आगे खिसका नुमाइश का शुभारंभ

पीड़ित मानव न्यूज डिजिटल एडिशन, बुलंदशहर

बुलंदशहर: एक बार फिर आगे खिसका जिला प्रदर्शनी का शुभारंभ, अब 20 जून को होगा उद्घाटन। रात सिकंदराबाद की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग और आग बरसाती गर्मी को बताया जा रहा है जिला प्रदर्शनी के शुभारंभ को आगे बढ़ाने का मुख्य कारण।

न्यूज एडिटर: चंद्र भूषण मित्तल, पत्रकार

Ad: ईद मुबारक

अब 20 जून को होगा जिला प्रदर्शनी का शुभारंभ

जनपद की ऐतिहासिक जिला प्रदर्शनी का शुभारंभ अब एक बार फिर आगे खिसक गया है। रात सिकन्द्राबाद में स्थित फैक्ट्री में लगी भीषण आग और भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए इस बार नुमाइश का शुभारंभ आगे बढ़ रहा है। हालांकि जिला प्रदर्शनी में विधुत व्यवस्था के कारण दुकानें लग गई है और झूले, अमरनाथ गुफा आदि शुरु हो गए हैं। आम जनता भी धीरे धीरे आने लगी है, अभी दिन में तो नुमाइश खाली रहती है और देर शाम गर्मी कम होने पर ही कुछ लोग आ रहे हैं।

प्रमुख मंत्री चन्द्र प्रकाश प्रियदर्शी ने बताया कि अब जिला प्रदर्शनी का शुभारंभ 20 जून को होगा। शुभारंभ प्रभारी मंत्री अरुण सक्सेना द्वारा किया जाएगा। जिला प्रदर्शनी के शुभारंभ को लेकर तैयारियां शुरु हो गई है।

जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

शेयर करें: