बिग ब्रेकिंग: सिकंदराबाद में आग का तांडव, देर रात औद्योगिक क्षेत्र स्थित मेडिसिन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने का कर रही प्रयास

सिकंदराबाद, बुलंदशहर: बीती रात सिकंदराबाद में हुआ आग का तांडव, औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक मेडिसिन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जिसने धारण कर लिया विकराल रूप, मचा हड़कंप। पुलिस के उच्च अधिकारी सहित दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद, आग बुझाने का कर रही प्रयास।

बिग ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस के उच्च अधिकारी सहित दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर मौजूद

बीती रात जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद में औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक मेडिसिन फैक्ट्री सनराइज में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने धारण कर लिया विकराल रूप, जिससे आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस के उच्च अधिकारी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के इलाके को कराया खाली। सिकंदराबाद के साथ-साथ आसपास के इलाकों से भी दमकल की गाड़ियों को बुलाना पड़ा। फायर ब्रिगेड की टीम की करीब 8 गाड़ियां आग को बुझाने का प्रयास कर रही हैं। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

सीओ सिकंदराबाद पूर्णिमा सिंह ने कहा, “आग नियंत्रित कर ली गई है लेकिन पूरी तरह से बुझाने की कोशिशें की जा रही हैं। अभी मौके पर 8 फायर टेंडर हैं पुलिस प्रशासन भी मौजूद हैं।

चार वीडियो के माध्यम से समझिए रात की पूरी घटना

1. सबसे पहले देखें सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र स्थित मेडिसिन फैक्ट्री में लगी आग का यह वीडियो।

2. दूसरी वीडियो में आप देखेंगे कि किस प्रकार दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच रही हैं और अलग-अलग जगह से आग का विकराल रूप।

3. सिकंदराबाद की दवा फैक्ट्री में लगी आग इतनी भयानक थी कि पुलिस को आसपास के इलाके को खाली करना पड़ा। देखिए तीसरा वीडियो जिसमें पुलिस आसपास के इलाके को करा रही है खाली।

4. अब देखिए यह चौथी वीडियो, जिसमें सिकंदराबाद सीओ पूर्णिमा सिंह स्थिति की जानकारी देती हुई।

आग किन कारणों से लगी इसका अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। फिलहाल आग पर काबू पाया गया है, लेकिन आग अभी बुझी नहीं है जिसे बुझाने के लिए दमकल विभाग की आठ गाड़ियां लगी हुई है। आग से होने वाले नुकसान का अभी पता नहीं लगा है, लेकिन करोड़ों के नुकसान का अनुमान है। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

News Editor: Dharmendra Mittal
Pidit Manav News Digital Edition

शेयर करें: