कल आए आंधी तूफान का नहीं हुआ कुछ फायदा, शुक्रवार की रात रही सबसे गर्म, आज 45 पहुंचा पारा

बुलंदशहर: शुक्रवार शाम आए आंधी तूफान का नहीं हुआ कुछ फायदा, चिलमिलाती गर्मी का कहर जारी। जनपद में शुक्रवार की रात सबसे अधिक तापमान वाली रही। बीते कई सालों में 14 जून को इतना तापमान नहीं रहा। आज भी गर्मी का कहर जारी है दिन में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है।

25 से 35 किमी प्रति घंटा चलेंगी हवाएं

शनिवार से गुरुवार तक हवा की रफ्तार 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है। मौसम विभाग के सूत्रों का कहना हैं कि मंगलवार से गुरुवार के मध्य हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। ऐसा होने पर अधिकतम तापमान में कुछ कमी देखने को मिल सकती है।

शनिवार दोपहर की स्थिति

बीती रात न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। जहां गुरुवार और शुक्रवार को दिनभर गर्म हवाओं के साथ लू अपना असर दिखा रही थी मगर शाम को मौसम में कुछ बदलाव हुआ और हवा के चलते गर्मी से कुछ राहत मिली। मगर रात में तापमान कुछ अधिक होने से लोगों को दर्द, चक्कर आने आदि समस्या हुई।

अभी कुछ दिन लू चलने की संभावना है। और तापमान भी बढ़ रहा है जिससे दिन निकलते ही बाजार में सूनापन छाने लगता है और दुकानों पर ग्राहक नजर नहीं आते हैं। शाम को जरूर बाजार में भीड़ दिखाई देती है और वो भी सिर्फ गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे पेय पदार्थ खाने वालों की।

जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

शेयर करें: