बुलंदशहर: फर्जी एसओजी टीम के तीन लुटेरों को पुलिस ने दबोचा, पहले हुई मुठभेड़ फिर किया गिरफ्तार

बुलंदशहर: जनपद बुलंदशहर में फर्जी एसओजी टीम बनकर लूटपाट करने वाले तीन लुटेरों निशांत उर्फ निक्की, मोनू उर्फ पुष्पेंद्र और शिवम को पुलिस ने दबोचा, पहले हुई मुठभेड़ फिर किया गिरफ्तार। प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर रामनारायन सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने इन लुटेरों को किया गिरफ्तार। कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, कार, बाइक और और नगदी बरामद।

News Editor: Dharmendra Mittal

फर्जी एसओजी टीम के तीन लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनपद बुलंदशहर में आज मंगलवार 6 जून को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने एक अभिसूचना के आधार पर पुलिस मुठभेड़ के उपरांत महाराणा प्रताप चौक से आगे नहर के पास से फर्जी एसओजी टीम बनकर लूट करने वाले 3 अभियुक्तों को अवैध असलहा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त एक कार, बाइक सहित गिरफ्तार किया गया।

एसपी सिटी शंकर प्रसाद मामले की जानकारी देते हुए का वीडियो

गिरफ्तार लुटेरों ने 2 दिन पहले ही 9 जून को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत दो युवकों से फर्जी एसओजी टीम बनकर मारपीट कर रुपये लूटने की घटना को दिया था अंजाम। जिसके के संबंध में थाना कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता

  • 1. निशांत उर्फ निक्की पुत्र सतेन्द्र चौधरी निवासी मौ0 वैष्णो एन्कलेव जांदपुर रोड़ थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर।
  • 2. मोनू उर्फ पुष्पेन्द्र पुत्र प्रकाश भारती निवासी ग्राम नौसाना थाना चोला जनपद बुलन्दशहर।
  • 3. शिवम पुत्र जगवीर सिंह निवासी जीटी रोड़ चांदपुर थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर।

बरामदगी

  • लूट के 15,100/- रुपये नकद
  • 1 अपाचे बाइक नं0 UP-13CA-3749
  • 1 सेन्ट्रो कार नं0 DL-4CND-5923
  • 2 तमंचे 315 बोर मय 2 जिंदा कारतूस, 1 चाकू
  • तीन मोबाइल फोन

जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

शेयर करें: