ब्रेकिंग न्यूज़: बुलंदशहर में आग का तांडव, पुलिस चौकी आवास विकास प्रथम में खड़े वाहनों में लगी भीषण आग

बुलंदशहर: जनपद बुलंदशहर से बड़ी खबर, पुलिस चौकी में खड़े वाहनों में लगी आग।

पुलिस चौकी आवास विकास प्रथम में खड़े वाहनों में अचानक लगी आग

बुलंदशहर में पुलिस चौकी आवास विकास प्रथम कोतवाली नगर में खड़े दर्जनों वाहनों में अचानक लगी आग। माल मुकदमा संपत्ति के दर्जनों टू व्हीलर्स और कारों में लगी आग। देखते ही देखते आग ने धारण कर लिया विकराल रूप, आसपास के इलाके में मची अफरा तफरी। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ी मौके पर पहुंची, आग पर काबू पाने का किया जा रहा है प्रयास। आग के बाद वाहनों में लगातार हो रहे विस्फोट। आग इतनी भीषण है कि इसका धुआं शहर के काला आम पर भी देखा गया।

आग लगने के बाद वाहनों में हुए विस्फोट का कारण कारों में लगे सिलेंडर फटने को बताया जा रहा है। जैसे-जैसे आग बढ़ती गई सिलेंडर फटते गए।

आग के विकराल रूप की कुछ वीडियो

आग के विकराल रूप का वीडियो आया सामने, जिसे आप नीचे देख सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट मिली है कि आग पर काबू पा लिया गया है, चौकी पर खड़ी कुछ गाड़ियां जलकर हो गई है राख।

बुलंदशहर में लगी आग की वीडियो
आवास विकास प्रथम में लगी भीषण आग
आवास विकास में लगी आग का शॉर्ट वीडियो

जिला बुलंदशहर और आसपास की हर खबर अपने व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

शेयर करें: