बुलंदशहर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, ऊपरकोट निवासी आसिफ खान का हुआ यूपी प्रीमियर लीग में सलेक्शन

बुलंदशहर: जनपद बुलंदशहर के ऊपरकोट के रहने वाले आसिफ खान का हुआ उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग में सिलेक्शन, मोहल्ला मदरसा के रहने वाले असलम का बेटा है आसिफ। बल्लेबाजी एवं विकेट कीपिंग में आसिफ को है महारत हासिल। समुचे मेरठ मंडल में इकलौते खिलाड़ी जिनका हुआ है सिलेक्शन। क्रिकेट प्रेमियों ने किया उनका जोरदार स्वागत।

Ad

ग्रीनफील्ड क्रिकेट अकैडमी का छात्र है आसिफ

बुलंदशहर के ऊपर कोट के मोहल्ला मदरसा निवासी असलम के पुत्र आसिफ खान ग्रीनफील्ड क्रिकेट अकादमी के छात्र हैं। आसिफ के कोच मोहम्मद उमेर ने बताया कि लखनऊ में उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग के लिए बोली लगी, जिसमें एकेडमी के छात्र आसिफ खान का चयन हुआ है। 40 हजार की बोली से हुआ है आसिफ का सलेक्शन, अयोध्या की टीम की तरफ से खेलेंगे। उमेर ने कहा आसिफ एक प्रतिभा का धनी विकेट कीपर बल्लेबाज है और प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

सलेक्शन के बाद आसिफ का हुआ जोरदार स्वागत

35 वर्षीय आसिफ खान के सलेक्शन के बाद आसिफ का हुआ ज़ोरदार स्वागत , क्रिकेट प्रेमियों में खुशी का माहौल।

वीडियो: सलेक्शन के बाद आसिफ का स्वागत करते कोच और साथी खिलाड़ी

लीग का शुभारंभ 6 जून से होने जा रहा है। आसिफ खान अयोध्या की टीम से खेलेंगे। आसिफ खान के चयन से परिजनों में हर्ष का माहौल है। यश भारद्वाज, मोहम्मद उमेर सहित साथी खिलाड़ियों ने उनका जोरदार स्वागत कर चयन पर बधाई दी।

जिला बुलंदशहर और आसपास की हर खबर अपने व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

शेयर करें: