Breaking News: दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर, दिल्ली से बनारस जा रही इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ने की धमकी, मचा हड़कंप। मौके पर पहुंची बम निरोधक टीम, सीआईएसएफ के जवान कर रहे यात्रियों के सामान की स्कैनिंग।

इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

आज सुबह तड़के दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। आज लगभग सुबह 5:35 बजे दिल्ली से वाराणसी जाने वाली फ्लाइट में  बम की सूचना से हड़कंप मच गया। यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया। एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कुछ यात्री इमरजेंसी एग्जिट से निकलते हुए दिख रहे हैं। यह वायरल वीडियो आप नीचे ‌देख सकते हैं।

इंडिगो फ्लाइट्स के इमरजेंसी गेट से बाहर निकलते लोग

मौके पर पहुंची बम निरोधक दस्ते की टीम

विमानन सुरक्षा और एक बम निरोधक दस्ते की टीम फिलहाल मौके पर पहुंच गई है। सीआईएसएफ के जवान यात्रियों के सामान की स्कैनिंग में लगे हैं। जानकारी के अनुसार फ्लाइट के टेक ऑफ से पहले बम होने की सूचना मिली। सभी पैसेंजर्स सुरक्षित हैं। फिलहाल तलाशी की जा रही है।

जिला बुलंदशहर और आसपास की हर खबर अपने व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

शेयर करें: