पांचवें चरण में यूपी की 14 सीटों पर 57.79% मतदान, बाराबंकी में सबसे अधिक और गोंडा में सबसे कम हुआ मतदान

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए आज मतदान। उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण के लिए आज 14 लोकसभा सीटों पर 57.79% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा बाराबंकी में 66.89% और गोंडा में सबसे कम 51.45% वोटिंग हुई। मतदान के बीच राहुल गांधी रायबरेली पहुंचे। उन्होंने हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

Advertisement

उत्तर प्रदेश में आज मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा लोकसभा सीट पर मतदान हुआ । कुल 144 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिनका भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। इन 14 में 13 सीट भाजपा और 1 (रायबरेली) कांग्रेस के पास है।

3 वीआईपी सीटों पर सभी की निगाहें

  • 1- लखनऊ में राजनाथ सिंह
  • 2- अमेठी में स्मृति ईरानी
  • 3- रायबरेली में राहुल गांधी

14 सीटों पर 57.79% वोटिंग
कहां पर कितने प्रतिशत मतदान हुआ

  • मोहनलालगंज 62.53%
  • बाराबंकी 66.89%
  • जालौन 55.99%
  • लखनऊ – 52.3%
  • कैसरगंज 55.47%
  • झांसी 63.57%
  • गोंडा 51.45%
  • फतेहपुर 56.90%
  • फैजाबाद 58.96%
  • हमीरपुर 60.36%
  • अमेठी 54.17%
  • रायबरेली 57.85%
  • बांदा 59.46%
  • कौशांबी 52.60%

यह मतदान प्रतिशत अभी फाइनल होने पर कुछ कम या ज्यादा हो सकता है।

जिला बुलंदशहर और आसपास की हर खबर अपने व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

शेयर करें: