औरंगाबाद: जहारवीर बाबा के मंदिर की वर्षगांठ पर पूजार्चना के उपरांत किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

औरंगाबाद, बुलंदशहर: जनपद बुलंदशहर के औरंगाबाद में जहांगीराबाद मार्ग के निकट पथवारी मंदिर के प्रांगण में स्थित जहारवीर बाबा के मंदिर की वर्षगांठ पर आज जहारवीर बाबा की पूजार्चना एवं भोग आरती की गई। आरती के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सैकडों श्रृदालुओं ने पंक्तीवार विछाबन पर बैठकर हल्वा-पूरी और सब्जी का प्रशादा ग्रहण किया गया।

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक संजीव सिंघल उर्फ संजय, गौरव सिंघल, रोहित गुप्ता पत्रकार, रिंकू लोधी, सौरभ गांधी, रोहित राजपूत, महेंद्र लोधी, रोताश गौतम, अरुण कश्यप, मास्टर कमल सिंह, भाकियू मीडिया प्रभारी अंकित लोधी, अमित जोशी, नितिन दिवाकर आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

न्यूज़ रिपोर्टर: सुरेंद्र शर्मा, औरंगाबाद

जिला बुलंदशहर और आसपास की हर खबर अपने व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

शेयर करें: