खुर्जा में बदमाशों के हौसले बुलंद, पेट्रोल पंप मालिक से एक्टिवा, सोने की चेन और 89 हजार की लूट

खुर्जा, बुलंदशहर: जनपद बुलंदशहर के खुर्जा से एक बड़ी खबर आ रही है जिसमें बीती रात बेखौफ बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया। गुरुवार की रात बदमाशों ने की एक पेट्रोल पंप मालिक से एक्टिवा स्कूटी, सोने की चेन, और 89 हजार की लूट।

Ad

क्या है पूरा मामला

जनपद बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली में स्थित एक पेट्रोल पंप के मालिक सतीश चंद्र शर्मा गुरुवार की रात करीब 10:30 बजे पेट्रोल पंप से घर की तरफ जा रहे थे। वह पंप से कैश लेकर कर वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में नॉवेल्टी मार्ग के पास स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने पेट्रोल पंप मालिक को टक्कर मार के गिरा दिया। मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय पंप मालिक ने एक सोने की चेन पहन रखी थी और उनके पास करीब 89 हजार का कैश था। इसके बाद तीनों बदमाश पंप मालिक सतीश से हथियार के बल पर एक्टिवा स्कूटी, सोने की चेन और 89000 की नगदी लूट कर फरार हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित मिश्र मामले की जानकारी देते हुए का वीडियो

पुलिस जांच में जुटी

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित मिश्र ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और स्थानीय पुलिस और स्वाट सर्विलांस की टीम रात से ही मामले की जांच कर रही है। पुलिस मामले की कार्रवाई कर बदमाशों की तलाश में जुटी है और आसपास के रास्ते के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है पर अभी तक बदमाशों का कुछ पता नहीं लगा है।

जिला बुलंदशहर और आसपास की हर खबर अपने व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

शेयर करें: