बुलंदशहर ब्रेकिंग न्यूज़: पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, दोनों तरफ से हुई फायरिंग में बदमाश के पैर में लगी गोली, काली नदी के पास हुई मुठभेड़

पीड़ित मानव न्यूज़, बुलंदशहर: जनपद बुलंदशहर में रविवार रात थाना कोतवाली नगर पुलिस की हुई बदमाश के साथ मुठभेड़। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में बदमाश के पैर में लगी गोली। घायल अवस्था में उसको जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती। गिरफ्तार बदमाश रिजवान पुत्र अहमद अली धमैड़ा अड्डा थाना कोतवाली नगर का रहने वाला बताया जा रहा है।

न्यूज़ लेखक- धर्मेंद्र मित्तल (पीड़ित मानव न्यूज़- डिजिटल एडिशन टीम), +91 9654288338

घटनास्थल के चित्र

मुठभेड़ का पूरा मामला

जनपद बुलंदशहर में रविवार को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम डीएवी फ्लाईओवर के नीचे चैकिंग कर रही थी कि तभी एक लाल-काले रंग की संदिग्ध बाइक पर एक व्यक्ति लल्ला बाबू चौराहे की तरफ से आता दिखाई दिया। जिसको चैकिंग हेतु रोकने का प्रयास किया गया जो नही रुका। पुलिस की टीम द्वारा संदिग्ध का पीछा किया गया तो संदिग्ध व्यक्ति मामन चुंगी रोड पर काली नदी की तरफ भागने लगा। कुछ दूरी पर काली नदी के पुस्ता पर उसकी बाइक फिसल कर गिर गयी। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध की घेराबंदी की गयी तो अपने आप को पुलिस से घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बुलंदशहर पुलिस के अधिकारी घटना का विवरण देते हुए की वीडियो

शातिर किस्म का बदमाश है गिरफ्तार लूटेरा

गिरफ्तार बदमाश की पहचान रिजवान पुत्र अहमद अली निवासी तन्दूर वाली गली धमैडा अड्डा थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। घायल बदमाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का चोर/लुटेरा हैं, जिसके खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज है।

मौके से बरामद असलाह

पुलिस की टीम को मौके से एक तमंचा, कारतूस, एक नोएडा चोरी की गई बाइक और 4800 रुपयो की नगदी बरामद हुई।

अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

बुलंदशहर की हर खबर अपने व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वॉइन करें।

शेयर करें: