सूर्य देव करेंगे अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक

Ram Mandir, Ayodhya News.

17 अप्रैल 2024 को रामनवमी के दिन अयोध्या में स्थित राम मंदिर में श्री राम का तिलक स्वयं सूर्य देव अपनी प्रकाशित किरणों से करेंगे। राम जन्मोत्सव के मौके पर किया जाने वाला यह सूर्य तिलक बहुत ही विशेष माना जा रहा है। 17 अप्रैल को करीब 12:00 बजे 4 मिनट तक भगवान सूर्य देव की प्रकाशित किरणों से होगा रामलला का सूरज तिलक।

Ram Mandir Suyra Tilak updates

यह अद्भुत आविष्कार रुड़की के वैज्ञानिकों ने किया है और रामलला के सूर्य तिलक का पूरा मेकैनिज्म को तैयार किया गया है। शुक्रवार को इसका ट्रायल भी किया गया और ट्रायल में वैज्ञानिकों को सफलता मिली।

बताया जा रहा है कि रामनवमी के दिन सूर्य देव द्वारा भगवान श्री राम का यह अद्भुत सूर्य तिलक मन को मोह लेने वाला होगा। सूर्य देव की किरणें भगवान राम के मस्तिष्क पर विराजित होकर सूर्य तिलक करेंगी।

शेयर करें: