20 अगस्त 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️मिलावटी दूध व ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बेचने की शिकायत पर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव जसनावली कलां स्थित डेयरी पर एफडीए का छापा, मचा हड़कंप।

➡️ डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने पुलिस के साथ ततारपुर निवासी तेजवीर सिंह की डेयरी पर मारा छापा, डेयरी पर दो कैन में रखा मिला 55 लीटर दूध, साथ ही एक कैन में बिना लेबल की 100 मिली० की 24 सीलबंद ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन की शीशियां हुई बरामद। पूछताछ में डेयरी मालिक तेजवीर ने बताया कि यह भैंसों को लगाया जाने वाला ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन है। टीम ने दूध और ऑक्सीटोसिन का नमूना लेकर जांच को भेजा। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम मिलन राना, मनीषा शर्मा, महेश कुमार, औषधि निरीक्षक अनिल कुमार आनंद रहे शामिल।

2.📰✍️ ग्राम समाज की भूमि पर अवैध पेड़ कटान को लेकर विवाद; जांच के लिए पहुंची टीम के सामने ही आपस में भिड़े ग्राम प्रधान और ग्रामीण, कई घायल, आधा दर्जन लोग हिरासत में।

➡️ नरसेना थाना क्षेत्र स्थित बुगरासी चौकी के गांव रूखी भगवानपुर में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर फलदार वृक्षों को काटने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से की शिकायत, मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम के सामने ही ग्राम प्रधान और उसके समर्थकों ने शिकायतकर्ता पर कर दिया हमला, दोनों पक्षों में हुई जमकर मारपीट में कई लोगों के घायल होने की खबर, पुलिस ने दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग हिरासत में लिए।

3.📰✍️ “न्याय दो-अधिकार दो”; पेंशन बहाली समेत 31 मांगों को लेकर बुलंदशहर में गरजे सैकड़ो शिक्षक, जमकर की नारेबाजी।

➡️ DIOS दफ्तर के बाहर धरने में सैकड़ों की तादाद में शिक्षक हुए शामिल, माध्यमिक शिक्षकों ने सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की, मांग नहीं मानी जाने पर शिक्षकों ने उग्र आंदोलन की दी चेतावनी।

4.📰✍️ शिकारपुर में अवैध हूटर लगी गाड़ियों पर बड़ी कार्रवाई; क्षेत्र के पहासू कस्बे में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर हटवाए एक दर्जन लग्जरी गाड़ियों से अवैध हूटर।

➡️ सीओ शिकारपुर एसएचओ अहमदगढ़ और एसओ पहासू ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान, पुलिस, एंबुलेंस और दमकल विभाग की गाड़ियां ही कर सकती हैं हूटर का प्रयोग, क्षेत्र के कुछ नेता अपनी धमक दिखाने के लिए कर रहे थे गाड़ियों में हूटर का प्रयोग, इसकी शिकायत पर पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाकर कई गाड़ियों से हटवाए हूटर।

5.📰✍️खुर्जा में अग्निवीर जवान से नगदी और सोने की चेन लूट की वारदात, विरोध करने पर लाठी डंडों से किया हमला।

➡️ कश्मीर में तैनात जवान अमन प्रताप सिंह सुबह कटवाने जा रहे थे बाल, इस दौरान बदमाशों ने लिया घेर, जबरन ले गए घर के अंदर, छीन लिए 12 हजार रुपए, साथ ही लूट ली गले से सोने की चेन, जवान के विरोध करने पर बदमाशों ने लाठी-डंडों से की पिटाई। घायल जवान ने खुर्जा कोतवाली में नामजद दर्ज कराई है शिकायत, मामले की जांच में जुटी पुलिस।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ कांग्रेसियों ने सद्भावना दिवस के रुप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती, कार्यालय पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

➡️ कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा- राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी की तकनीकी दिशा देने, पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने और युवाओं को राजनीति एवं विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का किया काम। कहा राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ही होगी सच्ची श्रद्धांजलि। इस दौरान शहर अध्यक्ष रवि लोधी, सुभाष गांधी, नरेंद्र चौधरी, हर्षवर्धन बाल्मिकी और मनीष चतुर्वेदी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद।

📰✍️ वोट चोरी को लेकर धरने पर बैठे समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के कार्यकर्ता; मुख्यालय पर कलक्ट्रेट गेट पर किया प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने “वोट चोरी बंद करो” के लगाए नारे।

📰✍️ऊंचागांव के माजरा मढैया खुर्द में सांप के काटने से गई युवक की जान; लापरवाही बनी धीरज की मौत का कारण, देर शाम धीरज बाजार से सामान लेने गया था, एक दुकान में अचानक सांप निकल आया। दुकान के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। धीरज ने सांप को पकड़ लिया और अपने साथ ले गया। रास्ते में सांप ने धीरज को डस लिया। वह घर पहुंचा और खाना खाकर सो गया। आधी रात के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों को पता चला उसे सांप ने काटा है। परिजन धीरज को अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, आरोपी अरेस्ट।

➡️मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज सुबह जनसुनवाई के दौरान एक युवक ने हमला कर दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के मुताबिक हमले में रेखा गुप्ता के सिर में हल्की चोट लगी है। हमलावर को तुरंत पकड़ लिया गया। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस की शुरुआती पूछताछ में हमलावर ने अपना नाम राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया बताया। उसका कहना है कि वह गुजरात के राजकोट का रहने वाला है।

📰✍️उपराष्ट्रपति चुनाव एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन ने नॉमिनेशन भरा, मोदी पहले प्रस्तावक।

➡️ एनडीए के उपराष्ट्रपति पद उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने आज नामांकन दाखिल किया। पीएम नरेंद्र मोदी पहले प्रस्तावक बने। नामांकन के दौरान गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेता मौजूद थे। नॉमिनेशन से पहले राधाकृष्णन ने संसद परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। राधाकृष्णन का मुकाबला विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी से होगा।


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: