चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ बुलंदशहर में लगातार भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए कल बुधवार 3 सितंबर को 12वीं तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित।

➡️ बीएसए लक्ष्मीकांत पांडे द्वारा जारी आदेश में परिषदीय, राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त, CBSE व ICSE से सम्बद्ध नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में कल का अवकाश घोषित। केवल परीक्षा निरीक्षण हेतु खुले रहेंगे PET 2025 परीक्षा केंद्र, आदेश का कड़ाई से अनुपालन किया जाएगा सुनिश्चित।
➡️ पिछले कई घंटे से हो रही लगातार बारिश ने शहर और देहात के इलाकों में जनजीवन कर दिया है अस्त-व्यस्त, हर जगह भरा पानी, लोगों को हो रही है काफी परेशानी।

2.📰✍️ जनपद में 6-7 सितंबर को होगी यूपी पुलिस अधीनस्थ सेवा (पीईटी) परीक्षा; देर से आने वालों को नहीं मिलेगा प्रवेश, दो पालियों में होगी आयोजित, डीएम ने दिए निर्देश।

➡️ 6 एवं 7 सितम्बर को दो पालियों सुबह 10-12 बजे और दोपहर 3-5 बजे होगी पीईटी-2025 परीक्षा, अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पूर्व केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य, गेट प्रथम पाली में 9:30 व द्वितीय पाली में 2:30 बजे हो जाएगा बंद।
➡️जिलाधिकारी श्रुति ने बैठक में सभी केंद्र व्यवस्थापकों को नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए प्रश्नपत्र हेतु स्ट्रांग रुम, सीसीटीवी निगरानी, सघन चेकिंग व बायोमैट्रिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देश एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सुरक्षा हेतु पर्याप्त पुलिस बल व मजिस्ट्रेट तैनाती की दी जानकारी। बैठक में एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक व सभी संबंधित अधिकारी रहे उपस्थित।



3.📰✍️गुलावठी क्षेत्र में एक जमीन विवाद में गजब का खेल; अपनी जमीन के साथ दूसरे की जमीन अपनी दिखाकर मानचित्र करा लिया स्वीकृत, शिकायत पर जिला पंचायत ने नोटिस किया चस्पा।

➡️मिट्ठेपुर स्थित एक कॉलोनी के मालिक को जिला पंचायत ने नोटिस किया है जारी, अपर मुख्य अधिकारी ने कॉलोनाइजर को तीन दिन के भीतर मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का निर्देश के साथ कॉलोनी पर नोटिस करवाया चस्पा।
➡️ 14 अगस्त 2025 को पास कराए गए मानचित्र से जुड़ा है मामला। महेंद्र सिंह खारी, मुस्कान कसाना, ईशा कसाना, सम्राट कसाना आदि ने जिला पंचायत अध्यक्षा को की है शिकायत, जिसमें उन्होंने खुद को इन भूखंडों का बताया है मालिक। शिकायतकर्ताओं का कहना – उन्होंने इन भूखंडों पर कोई मानचित्र नहीं कराया है स्वीकृत, कॉलोनाइजर के नाम से पास मानचित्र को रद्द करने की मांग।

4.📰✍️ सिटी कोतवाली पुलिस ने रात में बसों से बैटरी चोरी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, गैंग के पांच गुर्गो को किया गिरफ्तार।
➡️दिल्ली गाजियाबाद के निवासी हैं आरोपी, आरोपियों ने 13 अगस्त की रात सिटी के प्राइवेट मेरठ बस स्टैंड पर खड़ी बसों में बैटरी चोरी की घटना को दिया था अंजाम, गैंग के सरगना सरफ़राज पर 13 आपराधिक मुकदमें हैं दर्ज, बाकी 4 आबिद, रिज़वान, सुहैल और आसिफ पर भी कई केस हैं दर्ज, कई जिलों में करते थे वारदात। कब्जे से 5 बैटरी, 5 अदद चाकू और एक वैगनआर कार बरामद।



5.📰✍️बुलन्दशहर में पुलिस की सख्ती: अगस्त में काटे 24,822 चालान, 197 वाहन सीज, ₹4.93 करोड़ जुर्माना, ₹20.80 लाख वसूला शमन शुल्क।

➡️एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के आदेश पर चले अभियान में सबसे अधिक चालान यातायात पुलिस (10,877), सिकन्द्राबाद (2,901), कोतवाली देहात (2,061), खुर्जा देहात (1,257) और अरनिया (1,423) क्षेत्रों में हुए। इस दौरान पुलिस ने लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग, शराब पीकर वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी किया जागरूक।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के खुददिया गांव के पास तेज़ रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवारों को मारी टक्कर; हादसे में युवक शनि की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम, सूचना पर मौके पर पहुंची थाना अहमदगढ़ समेत कई थानों की पुलिस फोर्स।

📰✍️व्यस्क पोषण थीम पर हुआ मातृछाया अस्पताल में जागरुकता सप्ताह के दूसरे दिन का कार्यक्रम; इस अवसर पर इन-हाउस डाइटिशियन नुपुर गोयल ने ज्वार, बाजरा, रागी व जौ के महत्व को मॉडल के माध्यम से विस्तार के साथ समझाया। इसके बाद यूरोलॉजिस्ट गुरुवंश सचदेव, पीडियाट्रिशियन डॉ. आशीष शर्मा, गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. मानसी सचदेव व न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. गुरदीप राजन ने आहार संबंधी दिए सुझाव।


📰✍️ मनीत चौधरी बने बुलंदशहर किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने दीं शुभकामनाएं।

➡️ कांग्रेस ने स्याना विधानसभा के गांव धनियावली निवासी मुनीत चौधरी को किसान कांग्रेस का जिलाध्यक्ष किया है नियुक्त, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष खलील नंबरदार ने की घोषणा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाएगी किसान कांग्रेस।

📰✍️खुर्जा क्षेत्र के मंदिर चौकी इलाके में दबंगों द्वारा बीच सड़क पर दलित मज़दूर की लोहे की रॉड से पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार।
➡️घर के पास पवन कुमार के मोमोज़ ठेला लगाने से नाराज़ थे आरोपी प्रिंस शर्मा और शिवम, दबंग आरोपियों ने पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर कानून को दी थी खुली चुनौती, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल, पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार।

📰✍️सांस्कृतिक सप्ताह के दूसरे दिन भारत विकास परिषद समर्पण ने पंचशील कॉलोनी मोती बाग स्थित खाटू श्याम मंदिर पर सुंदरकांड पाठ का किया आयोजन; जिसके पश्चात किया गया प्रसाद वितरण। आयोजन में विजय कुमार अग्रवाल, योगेश सिंघल, आशीष जैन तथा अमित गुप्ता का रहा सहयोग।


📰✍️ सिटी क्षेत्र के पंजाबी क्वार्टर में धूमधाम से मनाया जा रहा गणपति उत्सव, मधुर बिहारी सत्संग भवन में गूंजे भक्ति गीत।


📰✍️डीएम ने की आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं की समीक्षा; बैठक में जिलाधिकारी श्रुति ने जनपद में गठित स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन एवं संकुल स्तरीय संघों की प्रगति की सघन समीक्षा करते हुए निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल एवं उपायुक्त सूबेदार सिंह उपस्थित रहे।

📰✍️बिजनौर में तैनात बुलंदशहर निवासी सिपाही ने पारिवारिक कलह के कारण खाया जहर, हालत गंभीर; बुलंदशहर जिले के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है सिपाही अमित, बिजनौर जिला मेडिकल अस्पताल में चल रहा इलाज, एसपी सिटी संजीव वाजपेई ने बताया कि सिपाही ने पारिवारिक कलह के कारण उठाया यह कदम, उसने एक सुसाइड नोट भी है छोड़ा।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️पटना में 16 दिन की वोटर अधिकार यात्रा के संपन्न होने पर मरीन ड्राइव पहुंचे तेजस्वी यादव, भांजे संग डांस करते आए नजर; रात में लोअर और टीशर्ट में युवाओं के साथ डांस करते दिख रहे हैं। रोहिणी आचार्य ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- ‘मामा-भांजा फन अनलिमिटेड इन पटना मरीन ड्राइव।’ तेजस्वी ने X पर वीडियो शेयर कर लिखा- ‘गर्मी, बारिश और उमस के बीच 16 दिनों तक चली वोटर अधिकार यात्रा समाप्त हुई। रात में सिंगापुर से आए भांजे ने कहा- ड्राइव पर चलें। रास्ते में सड़क पर कुछ युवा साथी कलाकार मिले। वो गाना गा रहे थे, रील बना रहे थे। रिक्वेस्ट करने लगे तो हमने भी हाथ-पैर आजमाए।
News Editor: Dharmendra Mittal


