चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️नहीं रहे जनपद में विभिन्न पदों पर रहे आईएएस शशि शेखर सिंह; जनपद में एसडीएम, सीडीओ और काफी समय तक उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण के पद पर रहे आईएएस शशि शेखर सिंह का कल नोएडा में हो गया निधन। बुलंदशहर में तैनाती के दौरान उन्होंने विकास प्राधिकरण द्वारा कराए अनेक विकास कार्य। उनके निधन पर जनपद में उनके शुभचिंतकों और समाजसेवियों ने गहरा दुख किया व्यक्त।

2.📰✍️बुलंदशहर के बहुचर्चित ‘वाहिद हत्याकांड’ में 13 साल बाद सुनाया गया फैसला; जिला जज मंजीत सिंह श्योराण की कोर्ट ने सभी 12 नामज़द आरोपियों को माना हत्या का दोषी, सभी को आजीवन कारावास की सजा मुकर्रर।

➡️ 24 अगस्त 2012 में हुई थी वाहिद की हत्या, हत्या के बाद दो जातियों के बीच पनप गया था तनाव, मामूली विवाद में वाहिद की हत्या के बाद दोनों जातियों के बीच होने लगीं थीं हमले की वारदात। हत्याकांड में 15 लोगों के ख़िलाफ़ दर्ज हुई थी नामज़द एफआईआर, 3 लोगों की ट्रायल के दौरान हो चुकी मौत, शेष 12 आरोपियों को जिला जज द्वारा दोषी करार देते हुए दी गई आजीवन कारावास की सजा। 8 आरोपियों पर 50-50 हजार का जुर्माना, अन्य 4 जिनसे हथियार हुए बरामद उन पर 55500 का लगाया गया जुर्माना।



3.📰✍️खुर्जा क्षेत्र के झमका रजवाहे की पटरी के पास दिन दहाड़े 50 हज़ार की लूट, नकाबपोश बाइक सवार चार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम।

➡️जनसेवा केंद्र से पैसा लेकर घर जा रहा था पीड़ित पंकज कुमार, लूटेरों ने लाठी-डंडों से हमला कर की मारपीट, उसके बाद लूट लिए 50 हज़ार रुपए व मोबाइल फोन, अपनी शादी में इस्तमाल करने के लिए पीड़ित ने जनसेवा केंद्र से निकाले थे 50000 रुपए, बेखौफ बदमाशों ने युवक को घेरकर दिया 50000 रुपए की लूट की वारदात को अंजाम।

4.📰✍️डीएम श्रुति की मौजूदगी में शिव नाडर फाउंडेशन ने बुलंदशहर के 17 सरकारी स्कूल प्रधानाध्यापकों को सौंपे लैपटॉप, शिक्षा इनिशिएटिव से 30 विद्यालयों में डिजिटल लर्निंग जारी।

➡️जिलाधिकारी सभागार में डीएम श्रुति, बीएसए डॉ. लक्ष्मी कान्त पाण्डेय, शिव नाडर फाउंडेशन के परियोजना निदेशक रोबिन सरकार व वरिष्ठ प्रबंधक ललितेंद्र भारतीय की मौजूदगी में शिक्षा इनिशिएटिव द्वारा 17 सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रदान किए गए लैपटॉप। फाउंडेशन 15 वर्षों से प्रदेश के 34 जिलों के 3076 स्कूलों में कक्षा 1-2 के लिए डिजिटल लर्निंग कर रहा है संचालित। बुलंदशहर के सिकंदराबाद ब्लॉक के 30 चयनित विद्यालयों में यह कार्यक्रम चल रहा है, जिनमें 13 में प्रशिक्षित शिक्षक व 17 में परिषदीय शिक्षक पढ़ा रहे हैं। तकनीकी शिक्षण को मजबूती देने के लिए इन 17 विद्यालयों को लैपटॉप वितरित किए गए।



5.📰✍️ शहर के मामन रोड पर सिटी कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े मोबाइल छिनैती गैंग के तीन गुर्गे; 5 मोबाइल फोन, 3 चाकू और 2 मोटरसाइकिल बरामद।
➡️पुलिस ने मोबाइल छिनैती गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों अनवर, उबैद और समीर को किया है गिरफ्तार।
बीते कुछ दिनों से बुलंदशहर में मोबाइल छिनैती की हो रही थीं वारदातें, एक अगस्त को शिकारपुर बाईपास पर एक राहगीर से छीना गया था मोबाइल। एएसपी ऋजुल के अनुसार पकड़े गए आरोपी काफी समय से क्षेत्र में थे सक्रिय, यह राह चलते लोगों को बनाते थे अपना निशाना, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी।
बुलंदशहर में आज की अन्य मुख्य खबरें

📰✍️अरनिया क्षेत्र के सुरजावली गांव में देर रात मकान गिरने से चार पशुओं की मौत; मकान मालिक उदयवीर सिंह की घर से बाहर होने पर जान बच गई, मलबे में दबने से तीन बकरी और एक घोड़े की हो गई मौत।


📰✍️खुर्जा देहात में पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ में जुनैद को लंगड़ा कर किया गिरफ्तार, दूसरा साथी भागने में रहा कामयाब।
➡️ रसलघाट निवासी है मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश जुनैद। थाना प्रभारी मोहम्मद असलम ने बताया कि माछीपुर गांव के पास चेकिंग के दौरान किर्रा मोड़ पर बदमाशों की घेराबंदी की गई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जिस पर पुलिस की जवाबी फायरिंग में जुनैद के पैर में गोली लगी। बदमाश से अवैध हथियार, बाइक और लूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक जुनैद एक शातिर अपराधी है। उसने 7-8 दिन पहले खुर्जा अड्डे पर मोबाइल छीनने की वारदात की थी। जुनैद के खिलाफ लूट, चोरी और गैंगस्टर एक्ट में कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं।

📰✍️जहांगीराबाद के युवाओं का दिल्ली में आयोजित बॉडीबिल्डिंग और पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, जीते गोल्ड मेडल।

➡️एक्चुअल पावर न्यूट्रिशन एंड फिट इंडिया क्लासेस द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में जहांगीराबाद के न्यू फिट इंडिया जिम के ट्रेनर अंकित त्यागी के मार्गदर्शन में 6 युवाओं ने जीते गोल्ड मेडल। बॉडीबिल्डिंग जूनियर ऑन नेचुरल कैटेगरी में इंद्र निवासी गहना ने गोल्ड मेडल हासिल किया। पावरलिफ्टिंग में शोभित गुप्ता और शोभित गोयल ने गोल्ड मेडल जीते। भोपुर के अंचित चौधरी और डुंगरा जाट के मयंक चौधरी ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किए। अर्श अब्बासी ने गोल्ड मेडल के साथ कैश प्राइज भी जीता।

📰✍️खुर्जा में जंक्शन रोड पंचवटी कॉलोनी के पास सड़क पर अवैध रुप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, दो ट्रैक्टर पर ठोका जुर्माना।

➡️एसडीएम के अनुसार मुख्य मार्ग के किनारे खड़े वाहनों की मिल रही थीं शिकायत। इन वाहनों से जेवर मार्ग पर स्कूली बच्चों की आवाजाही होने के कारण दुर्घटना का खतरा रहता था। नायब तहसीलदार नेहा गुप्ता ने पुलिस और परिवहन विभाग कि टीम को लेकर अभियान चलाया। नवीन मंडी के सामने खड़े दो ट्रैक्टरों को सीज कर दिया गया। प्रत्येक ट्रैक्टर पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया ।

📰✍️बीबीनगर क्षेत्र के डारोली गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत; नीम नदी में पड़ा मिला युवक का शव, ग्रामीणों की सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सलोनी निवासी गोलू के रूप मे हुई मृतक की पहचान, मृतक गोलू उर्फ सोनू क्रेशर् पर रह करता था मजदूरी का कार्य।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️अब रेल में भी लगेज अधिक होने पर लगेगा चार्ज।
➡️भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लगेज को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब लखनऊ और प्रयागराज समेत बड़े स्टेशनों पर एयरपोर्ट जैसी व्यवस्था लागू होगी। बैग का वजन और आकार चेक होगा वजन ज्यादा होने पर अतिरिक्त चार्ज देना होगा। उत्तर रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे ने व्यवस्था की शुरुआत लखनऊ और प्रयागराज मंडल के प्रमुख स्टेशनों से करने का फैसला किया है। इनमें लखनऊ चारबाग, बनारस, प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिंवकी, सूबेदारगंज, कानपुर सेंट्रल, मिर्जापुर, टूंडला, अलीगढ़, गोविंदपुरी और इटावा जैसे स्टेशन शामिल हैं। इन जगहों पर इलेक्ट्रॉनिक लगेज मशीनें लगाई जाएंगी। प्लेटफार्म पर एंट्री से पहले बैग का वजन और साइज चेक होगा।

📰✍️गजब पुलिस का खेल; आरोपी बाहर- पीड़ित जेल में, शिकायत पर इंस्पेक्टर व दरोगा सस्पेंड।
➡️मेरठ में एसएसपी ने आरोपियों से सांठगांठ कर पीड़ितों को जेल भेजने के मामले में शिकायत जांच में सही पाए जाने पर फलावदा थाना क्षेत्र के मामले में एसएसपी डा. विपिन ताडा ने थाना प्रभारी परीक्षितगढ़ (वारदात के वक्त थाना प्रभारी फलावदा) संजय द्विवेदी और दरोगा योगेश गिरी को सस्पेंड किया है। दोनों पर हत्या के प्रयास से जुड़े मामले में आर्थिक लाभ लेकर आरोपियों को क्लीन चिट देने और पीड़ित को जेल भेजने का आरोप लगा था। जांच में आरोप सही मिले जिसके बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया।


