चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की मुख्य खबरें

📰✍️2011 बैच की आईएएस श्रीमती श्रुति बुलंदशहर की नई डीएम, यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर थी कार्यरत।

➡️श्रुति यूपी कैडर की 2011 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की है। इसके बाद श्रुति ने यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा को पास की। उन्हें वर्ष 2017 में अपर मिशन निदेशक एनएचएम बनाया गया है। इसके बाद नोएडा की एडिशनल सीईओ के पद पर रहीं। इसके बाद उन्हें बलरामपुर, फतेहपुर की डीएम बनाया गया। श्रुति को इसके बाद यमुना अथॉरिटी का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया।
➡️प्रशासनिक फेरबदल में बुलंदशहर के वर्तमान जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह को मथुरा का नया डीएम बनाया गया है। चंद्रप्रकाश सिंह ने बुलन्दशहर में सबसे लंबा कार्यकाल पूरा किया है। वे लगभग सवा तीन वर्ष तक इस पद पर रहे जो एक इतिहास है।

📰✍️डीएम चन्द्र प्रकाश सिंह का मथुरा तबादला होने पर अधीनस्थों ने उनके कार्यकाल को सराहा, दी भावपूर्ण विदाई।

➡️ जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह का इसी पद पर जनपद मथुरा स्थानांतरण होने पर कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा विदाई समारोह का कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजन किया गया। इस अवसर कर्मचारियों व अधिकारियों ने जिलाधिकारी के साथ किए कार्य के अनुभवों को साझा करते हुए विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अभिषेक सिंह, अपर जिलाधिकारी डाक्टर प्रशान्त कुमार सहित कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।

📰✍️सिकंदराबाद में पुलिस ने आरोपी अयान को मुठभेड़ में लंगड़ा कर पकड़ा।

➡️ पुलिस ने पूर्व चेयरमैन पुत्र अयान को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया है। अयान पर जमीन विवाद में सरेआम फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोप है। देर रात सिकंदराबाद पुलिस टीम खुर्जा रोड पर गश्त कर रही थी। एक बंद फैक्ट्री के सामने संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस द्वारा रोकने पर आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मार दी।
सीओ सिकंदराबाद पूर्णिमा सिंह के अनुसार अयान शातिर अपराधी है। 15 जनवरी को उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गद्दी वाड़ा में फायरिंग और पत्थरबाजी की थी। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।

📰✍️अरनिया क्षेत्र में NH 34 पर दिल्ली से कार बुक कर अलीगढ़ जा रहे 4 लुटेरों ने मुनि फ्लाईओवर पर लूटी वैगनआर कार।
➡️लूट के विरोध पर चाकुओं से हमला कर चालक दीपक को किया लहूलुहान, लुटेरे फरार। घायल को हायर मैडिकल सेंटर किया गया रैफर, रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी।

📰✍️सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित बन्द पड़ी एक फैक्ट्री में सफाई के दौरान हादसा, 33 हज़ार की लाइन से इंगल टच होने से करंट की चपेट में आये दो मजदूर।
➡️ हादसे में औरैया के दखलीपुर निवासी पुष्पेंद्र की मौके पर मौत, जारचा निवासी सोनू घायल। फैक्ट्री के बाहर से गुज़र रही 33 हज़ार की विद्युत लाइन से टच हो गई थी इंगल। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, शव पोस्टमार्टम को भेजा गया।

📰✍️मैक्स अस्पताल ने मोटापा, टाइप 2 डायबिटीज और उच्च रक्तचाप पर बढ़ाई जागरुकता।

➡️ डायरेक्टर डॉ. आशीष गौतम ने कहा, वर्तमान में, 77 मिलियन से अधिक भारतीय डायबिटीज के साथ जी रहे हैं, जिसका मुख्य कारण अस्वास्थ्यकर जीवनशैली हैं। हालांकि, बढ़ती जागरूकता के साथ इस स्थिति को प्रभावी ढंग से प्रबंधित किया जा सकता है या उचित आहार, व्यायाम और नियमित निगरानी के माध्यम से रोका जा सकता है। डॉ. आशीष ने कहा “संतुलित पोषण, नियमित शारीरिक गतिविधि, मासिक स्वास्थ्य जांच और व्यापक जीवनशैली संशोधन और सार्वजनिक स्वास्थ्य पहलों का समर्थन करके, हम इन स्वास्थ्य समस्याओं की बढ़ती घटनाओं का सामना कर सकते हैं और उनके प्रभाव को व्यक्तियों और समाज पर काफी हद तक कम कर सकते हैं।”

📰✍️रेनेसां स्कूल में अंतरविद्यालय हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन, एक राष्ट्र—एक चुनाव रहा महत्वपूर्ण विषय।

➡️ शुभारंभ विद्यालय के मुख्य प्रशासक अभिराग शर्मा, वरिष्ठ प्रशासक विश्वास शर्मा, शिवम मोहन शर्मा, प्रशासक वरुण कौशिक और प्रधानाचार्य अशोक माथुर, उप प्रधानाचार्य कुलदीप सिंघल तथा निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. अंजू दुबे, सुधा गोयल, लक्ष्मीकांत ने किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डीएवी पीजी कॉलेज में प्रोफेसर डॉक्टर अंजू दुबे, लेखिका सुधा गोयल एवं वरिष्ठ अध्यापक लक्ष्मीकांत ने निभाई।
➡️विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में बुलंदशहर क्षेत्र के 13 विद्यालयों के 39 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सभी प्रतिभागियों ने एक राष्ट्र–एक चुनाव के पक्ष और विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए। जिसमें सर्वश्रेष्ठ वक्ता पक्ष रैनेसा स्कूल की छात्रा प्रशस्ति आनंद को मिला, सर्वश्रेष्ठ विपक्ष का पुरस्कार जे.पी. विद्यालय मंदिर यूनिवर्सिटी की छात्रा स्तुति कुशवाहा को मिला। सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का प्रथम पुरस्कार विज्डम पब्लिक स्कूल शिकारपुर को मिला, द्वितीय पुरस्कार रैनेसा स्कूल तथा वी.के.पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी को संयुक्त रूप से दिया गया, तृतीय पुरस्कार जे.पी.विद्या मंदिर यूनिवर्सिटी प्राप्त करने में सफल रहा।
उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

📰✍️प्रयागराज महाकुंभ में साधुओं ने बिजली विभाग के 2 ठेकेदारों सहित 15 लोगों को पीटा।
➡️पॉवर कट होने पर ये साधु बाइक और कारों से बिजलीघर आए थे। आरोप है कि साधुओं ने पुलिसकर्मियों की लाठियां छीनकर बिजलीकर्मियों को पीटा। 8 लोगों के सिर फट गए। साधुओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत हुई।

📰✍️ क्रिकेटर रिंकू सिंह सांसद प्रिया सरोज के संग लेंगे सात फेरे।

➡️सपा सांसद प्रिया सरोज के पिता ने कन्फर्म किया है कि कल अलीगढ़ में क्रिकेटर रिंकू सिंह के परिवार से शादी को लेकर पहली बार बातचीत शुरू हुई है। शादी का प्रस्ताव रिंकू के परिवार की तरफ से आया है। अब इस पर बातचीत आगे बढ़ेगी, लेकिन अभी सगाई जैसी कोई बात नहीं है।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️हरियाणा राज्य में 370 भ्रष्ट लेखपाल, खुद एडिशनल चीफ सेक्रेट्री ने की इनकी लिस्ट जारी।
➡️इन लेखपालों ने अपने नीचे 170 प्राइवेट व्यक्ति रखे हुए हैं, जो काम के बदले लोगों से पैसा वसूलते हैं। संभवतः ऐसा पहली बार है, जब किसी सरकार के अफसर ने घूसखोरी की बात कुबूली है।

📰✍️दिल्ली-यूपी में घने कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, दर्जनों ट्रेनें लेट; पहाड़ों पर बारिश की संभावना।

➡️ ठंड के साथ घने कोहरे का भी असर देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग के अनुसार कई राज्यों में कोहरा छाया रहेगा। दिल्ली से चलने वाली 27 ट्रेनें कोहरे के कारण लेट रहीं।