चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की मुख्य खबरें

📰✍️संभल में बड़े एक्शन की तैयारी, चार दशक बाद खुले मंदिर में डीएम और एसपी ने की पूजा।
➡️ सर्वे के दौरान भड़की हिंसा के बाद जिला प्रशासन एक्टिव है। बड़े पैमाने पर छापेमारी कर गैरकानूनी कार्यों पर नकेल कसी जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को पुराने मंदिर को चार दशक बाद खोला गया। अब जिला प्रशासन एक्शन की तैयारी कर रहा है। उसके निशाने पर अब यहां के कूप, पुरवे, सराय और तीर्थ हैं। डीएम ने हिंसा वाले इलाके में चल रही कार्रवाई और प्लान को समझाया। इसके साथ ही खोले गए मंदिर में खुद डीएम राजेंद्र पेंसिया और एसपी बिश्नोई ने पूजा पाठ की। दशकों बाद खुले शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने मथुरा से लाए लड्डू प्रसाद के रूप में चढ़ाए।

📰✍️गुलावठी पुलिस ने लोगों को ठगने वाले प्रताप गैंग पर लगाई गैंगस्टर।
➡️ गुलावठी पुलिस ने लोगों को ठगने वाले समाज के लिए नासूर बन रहे प्रताप गैंग पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है। कोतवाल सुनीता मलिक ने प्रताप गैंग के सरगना तथा उसके सदस्यों के खिलाफ उप्र गिरोह बंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के तहत दफा 2/3 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक प्रताप गैंग का सरगना प्रताप, अजय, मीना, पूनम राघव तथा अनू उर्फ सोनिया, गणेश, सौरभ व आयुष और महीप पर गैंगस्टर लगाई है।

📰✍️स्याना में तेज रफ्तार टेम्पो ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, दम्पति सहित चार घायल।

➡️ घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।
ग्राम महाव निवासी ई-रिक्शा चालक सोनू अपनी पत्नी मनीषा और बेटे माधव को दवाई दिलाने के बाद वापस गांव लौट रहा था। इस दौरान पब्लिक स्कूल के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा और टेंपो दोनों पलट गए। हादसे में ई-रिक्शा चालक सोनू, उसकी पत्नी मनीषा, बेटा माधव और टेंपो सवार एक युवक घायल हो गए।

📰✍️तबला वादक जाकिर हुसैन का 73 साल की उम्र में निधन, परिवार ने किया कन्फर्म; अमेरिका में चल रहा था इलाज।

➡️विख्यात तबला वादक जाकिर हुसैन का अमेरिका में निधन हो गया। उनके परिवार ने इस खबर की पुष्टि की है। 73 वर्षीय जाकिर हुसैन इडियोपैथिक पल्मोनरी फारब्रोसिस बीमारी से ग्रस्त थे।

📰✍️जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव टिटौटा में दबंगों ने पुलिसकर्मी की घुड़चढ़ी के दौरान किया बवाल। दलित पुलिसकर्मी की घुड़चढ़ी के दौरान पथराव, दूल्हे को घोड़े से नीचे गिराया।
➡️ गांव के दबंगों ने दलित पुलिसकर्मी की घुड़चढ़ी में बज रहे डीजे को तोड़ा, डीजे वाहन में भी तोड़फोड़ की। दबंगो की पिटाई से डीजे संचालक भी घायल। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आधा दर्जन हुड़दंगियों के खिलाफ दर्ज की गम्भीर धाराओं में एफआईआर, पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार।

📰✍️शिकारपुर क्षेत्र में गायब युवक का शव मिला; आरोपी गिरफ्तार।

➡️ पूछताछ पर आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव को नहर बम्बा से बरामद किया। अम्बेडकर नगर मुफ्तीबाडा खेड़ा निवासी 16 साल का मयंक पुत्र वेदप्रकाश 3 दिसंबर से गायब था। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस को जांच में पता चला उसी मोहल्ले का रहने वाला लोकेश मयंक को घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था। जब पुलिस ने लोकेश को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सब कुछ बता दिया। पुलिस ने मयंक के शव को खुर्जा क्षेत्र के बाड़ा बम्बा से बरामद किया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।

📰✍️3 दिन से गायब किशोर की हत्या के विरोध में स्टेट हाईवे जाम, आक्रोशित भीड़ ने किया मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे को जाम।
➡️ पुलिस कार्रवाई में देरी होने से खफा लोगों ने शिकारपुर में मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे को किया जाम, लोगों को समझने में लगी पुलिस। परिजनों का आरोप, हत्या कर शव को रजवाहे में फेंका।

📰✍️केमिकल फैक्ट्री में केमिकल अपशिष्ट जलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
➡️कोतवाली देहात क्षेत्र के गेसूपुर का बताया जा रहा है वायरल वीडियो। वायरल वीडियो में हर तरफ दिख रहा है धुंआ ही धुंआ, जहरीले धुंए का दिख रहा है आसमान में गुब्बार।
उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

📰✍️आगरा में आढ़ती की ढाबे पर खाना खाते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत।

➡️ साईं क्लासिक कॉलोनी कैलाश विहार निवासी 50 साल के संजय कुशवाहा सिकंदरा मंडी के सामने भगवती ढाबे पर खाना खाने आए थे। ढाबा कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि वह आधी रोटी ही खा पाए थे कि उनका सिर कुर्सी पर एक ओर लुढ़क गया। ढाबा मालिक प्रदीप कुमार भी आ गए। उन्होंने उन्हें जगाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मी उनको एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जाहिर की। सूचना पर परिजन आ गए। परिवार वालों का कहना है कि संजय कुशवाहा को कोई बीमारी नहीं थी। परसों संजय के छोटे भाई की मैरिज एनिवर्सरी थी तब इन्होंने खूब डांस किया था।

📰✍️बरेली, यूपी में लेखपाल मनीष कश्यप की अपहरण के बाद हत्या। मनीष 27 नवंबर को लापता हुए थे, लाश नाले में पड़ी मिली।

➡️परिजनों ने बताया– लेखपाल ने 250 करोड़ रुपए का जमीन घोटाला खोला था। इसलिए अधिकारी और जमीन माफिया उनके पीछे पड़ गए थे।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️महाराष्ट्र में 33 कैबिनेट और 6 राज्य मंत्रियों की शपथ।

➡️ महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद नागपुर में मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। फडणवीस सरकार में 33 कैबिनेट और 6 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। मुख्यमंत्री और 2 उपमुख्यमंत्री समेत संख्या 42 हो गई। कैबिनेट में कुल 43 मंत्री शपथ ले सकते हैं। एक सीट खाली रखी गई है। फडणवीस सरकार में 19 भाजपा, 11 शिवसेना शिंदे गुट और 9 एनसीपी अजित पवार गुट से मंत्री शामिल किए गए हैं। इनमें 4 महिलाएं और 1 मुस्लिम चेहरे को जगह मिली है। कैबिनेट में सबसे युवा मंत्री अदिति तटकरे (36) और सबसे उम्रदराज मंत्री गणेश नाइक (74) साल हैं।

📰✍️पहाड़ों के बाद अब मैदान में भी ठंड का प्रकोप, शिमला से ज्यादा ठंड देश की राजधानी में; कई राज्यों में आज शीतलहर का अलर्ट।
➡️ राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे दिल्ली में ठंड फिर बढ़ गई है। पहाड़ी राज्यों के बाद अब मैदानी इलाकों में भी शीत लहर जैसी स्थिति रही।
स्पेशल न्यूज अपडेट वीडियो
📰✍️100 सेकेंड की वीडियो में देखें देश और दुनिया की सभी मुख्य खबरें👇