16 अगस्त 2025: बुलंदशहर में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, आज देशभर में मनाया जा रहा है जन्माष्टमी का पर्व, रात जन्म लेंगे कन्हैया, रात 12:04 से 12:47 के बीच करें भगवान श्री कृष्ण का पूजन।

➡️ कृष्ण जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने की तैयारी पूरी, राधा-कृष्ण की झांकियों से सजे शहर के मंदिर, घर घर कान्हा के जन्म का मनेगा उत्सव, हर तरफ कृष्ण की भक्ति में डूब रहे लोग, जनपद में धूमधाम से मनाया जा रहा है जन्माष्टमी का त्यौहार, सुरक्षा की दृष्टि से जनपद में पर्याप्त पुलिस बल तैनात।

2.📰✍️लोगों के निवाले पर डाका डालने वाले राशन डीलर पर सिकंदराबाद एसडीएम की बड़ी कार्यवाही, राशन डीलर का कोटा किया निलंबित।

➡️ एसडीएम सिकंदराबाद दीपक पाल ने गांव भटपुरा की रेखा देवी का कोटा किया निलंबित, डीलर के ख़िलाफ़ राशन कम देने और नशे में कार्ड धारकों से अभद्रता करने की मिल रही थी शिकायत, सप्लाई इंस्पेक्टर की जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसडीएम ने कोटेदार पर की कार्रवाई।

मामले में एसडीएम की बाइट 👇

3.📰✍️पत्नी व उसके परिवार पर मानसिक शोषण का आरोप लगाकर फंदे पर झूला 29 वर्षीय शोहित, आत्महत्या से पहले वीडियो बनाकर फेसबुक पर की अपलोड।

➡️खुर्जा क्षेत्र के गांव नेहरुपुर का रहने वाला है मृतक शोहित पुत्र राजपाल, आत्महत्या से पहले शोहित ने वीडियो बनाकर पत्नी व उसके परिवार पर लगाये गंभीर आरोप, पत्नी पर बुआ के बेटे से अफेयर का लगाया आरोप, कहा पत्नी ने मुझे मारने के लिए दी है 2 लाख की सुपारी। 2 साल पहले हजरतपुर निवासी तमन्ना से किया था प्रेम विवाह,‌ सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी और फील्ड यूनिट, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, मृतक के भाई रोहित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज‌‌ कर जांच में जुटी पुलिस।

4.📰✍️थाना चोला पुलिस ने बरामद किए खोए हुए 20 मोबाइल फोन, 3.50 लाख कीमत के फोन उनके मालिकों को किए सुपुर्द‌‌।

➡️पुलिस ने CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए बरामद किए 20 गुमशुदा मोबाइल, क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद भास्कर कुमार मिश्रा ने मोबाइल फोन उनके स्वामियों को किए सुपुर्द। प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह व उनकी टीम की इस सफलता पर मोबाइल स्वामियों ने पुलिस का जताया आभार।

5.📰✍️शिकारपुर तहसील क्षेत्र के छतारी में एक अज्ञात युवक की गला रेतकर हत्या, पहासू-दानपुर रोड स्थित गांव बमनपुरी में सड़क किनारे पड़ा मिला शव।

➡️ एसपी देहात डॉक्टर तेजवीर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई छतारी और पहासू पुलिस, अभी तक मृतक की नहीं हो पाई है पहचान। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लापता व्यक्तियों की जुटा रही है जानकारी, साथ ही हत्या के कारणों की भी की जा रही है जांच।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️आजाद पब्लिक स्कूल में उत्साह और जोश के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह, देशभक्ति की भावना से गूंज उठा स्कूल परिसर।

➡️ मुख्य अतिथि राजीव कुमार ने किया ध्वजारोहण; इस अवसर पर चेयरमैन वासिक आज़ाद, प्रेसीडेंट शारिक आज़ाद और प्रिंसिपल शिल्पी सिंह रहीं‌ मौजूद। पूरे विद्यालय ने एक स्वर में गाया राष्ट्रगान, जिसने प्रत्येक हृदय को गर्व और मातृभूमि के प्रति समर्पण से दिया भर।

📰✍️खालसा मॉन्टेसरी सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ने फहराया तिरंगा।

➡️ राष्ट्र-गान का गायन के साथ एन.सी.सी. छात्र/छात्राओं ने भव्य परेड का किया आयोजन।  झंडा गीत “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा” का किया गया गायन एवं आजादी का अमृत महोत्सव पर एक नाटिका दर्शायी गयी। उपप्रधानाचार्य संदीप कुमार सिंह ने कहा लहरों से डरकर कभी नौका पार नहीं होती कोशिश करने वालो की कभी हार नहीं होती। इस अवसर पर सरदार हरबंस सिंह, सरदार अजीत सिंह, सरदार मंजीत सिंह, सरदार इकबाल सिंह, सरदार सुरजीत सिंह, सरदार सरमीत सिंह, सरदार चरमजीत सिंह उपस्थित रहे।

📰✍️जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान ने किया ध्वजारोहण, कांग्रेसियों को दिलाया संविधान बचाने का संकल्प।

➡️उन्होंने कहा नफरती ताकत देश की एकता और अखंडता की है दुश्मन, छल कपट से संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है ऐसी ताकतें, इनसे रहना होगा सावधान। इस अवसर पर शिवराम वाल्मीक, सुभाष गांधी, राकेश भाटी, नरेंद्र चौधरी, रवि लोधी, प्रशांत बाल्मिकी, मनीष चतुर्वेदी, साजिद गाजी, नाफे अंसारी, सचिन वशिष्ठ आदि उपस्थित रहे।

📰✍️भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ ने स्वतंत्रता दिवस पर छात्र वंदन कार्यक्रम का किया आयोजन।

➡️सरस्वती शिशु मंदिर भूतेश्वर साठा में हुआ आयोजन, छात्र वंदन कार्यक्रम में बच्चों को संस्कार के साथ भारत विकास परिषद के इतिहास की दी गई जानकारी। इस अवसर पर रामायण, महाभारत, महापुरुषों, शिक्षा, राजनीति से संबंधित सवाल पूछे गए और सही जवाब देने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित। कार्यक्रम में अध्यक्ष अनिल बंसल, सचिव विकास ग्रोवर, कोषाध्यक्ष राजपाल सिंह वर्मा, नितिन सचदेवा, नमन गर्ग, नीरज तायल, दीप्ति सिंह, चन्द्र भूषण मित्तल, सोनू बृजवासी, प्राचार्या रामू जी और विद्यालय समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

📰✍️ऑनस्ट क्लब बुलंदशहर संस्कार शाखा ने जन्माष्टमी के पावन पर्व पर देवीपुरा स्थित पंचायती गौशाला में की गौसेवा; गौशाला में गौमाता को खिलाया चारा। इस दौरान सचिव अंकुश वार्ष्णेय सहित उपाध्यक्ष समर्थ गुप्ता ऐडवोकेट, जितेश अग्रवाल, राजू अग्रवाल, रोहित बंसल, क्षितिज अग्रवाल, भाविक गुप्ता, तुषार अग्रवाल आदि रहे मौजूद।

📰✍️ शहर के शिवपुरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व; इस अवसर पर मुख्य अतिथि चंद्र भूषण मित्तल, स्वेता, मीरा, प्रधानाचार्या अनीता सिंह की उपस्थिति में छात्र-छात्रों ने बढ़ चढ़कर लिया भाग, समस्त स्टाफ एवं कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️संभल में चेहल्लुम जुलूस में घुसा सांड, उठा-उठाकर पटका, 12 घायल।

➡️ देर शाम चेहल्लुम के जुलूस में एक सांड ने आधे घंटे तक उत्पात मचाया और लोगों की भीड़ के बीच में दौड़ता रहा। सामने आने वाले कई लोगों को उठा-उठाकर पटका। लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी भाग खड़े हुए। सांड के हमले में 12 लोग घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि सांड जुलूस के बीच दौड़ रहा है। लोग इधर-उधर भाग रहे हैं।

📰✍️मध्य प्रदेश के शिवपुरी में सड़क हादसे में म्यूजिशियन ग्रुप के चार लोगों की मौत।

➡️ मध्य प्रदेश में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सिंगर हार्दिक दवे समेत म्यूजिशियन ग्रुप के 4 सदस्यों की मौत हो गई है। दुर्घटना उस समय हुई जब टेंपो-ट्रैवलर बेकाबू होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए ट्रक से भिड़ गया। हादसे में 7 लोग घायल हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार टेंपो-ट्रैवलर सवार लोग गुजरात के रहने वाले हैं जो म्यूजिशियन ग्रुप के सदस्य हैं। ये लोग काशी विश्वनाथ में शिवकथा कार्यक्रम से लौट रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया शिवपुरी और झांसी के बीच सुरवाया थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ। टेंपो-ट्रैवलर में 17 लोग सवार थे। उन्होंने पुष्टि की एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि 3 लोगों ने अस्पताल ले जाने के बाद दम तोड़ दिया।


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: