15 अगस्त 2025: बुलंदशहर में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

🇮🇳दैनिक पीड़ित मानव समाचार पत्र की पूरी टीम की तरफ से सभी जनपद वासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।🇮🇳

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ स्वतंत्रता दिवस पर सजे जिले में स्मारक, चौक चौराहे और कार्यालय; जनपद में धूमधाम से मनाया गया आजादी का पर्व, शान के साथ फहराया गया तिरंगा।

➡️रोशनी की चकाचौंध में डूबे शहर के मुख्य चौराहे अंसारी रोड और काला आम शहिद पार्क, बाजारों में भी हर तरफ लहराता दिखा राष्ट्रध्वज तिरंगा, राष्ट्रभक्ति गीतों से जागृत हुआ वीर रस, सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस। कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइन में आयोजित हुए मुख्य कार्यक्रम, साथ ही जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी, स्कूलों और सामाजिक संगठनों ने भी तिरंगा फहराकर मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस।

2.📰✍️कलेक्ट्रेट में डीएम श्रुति ने किया ध्वजारोहण, छोड़े शांति के प्रतीक कबूतर

➡️जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता सेनानी एवं आश्रितों को भी किया सम्मानित, विद्यालयों के बच्चों ने देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दीं प्रस्तुतियां। इस अवसर पर तीनों एडीएम अभिषेक कुमार सिंह, प्रमोद कुमार पांडेय, भरत राम और सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह रहे उपस्थित।

3.📰✍️पुलिस लाइन में SSP दिनेश कुमार सिंह ने फहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित।

➡️ इस अवसर पर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को भी किया गया सम्मानित,  शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को भेट किये उपहार। पुलिस कार्यालय पर एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने किया ध्वजारोहण, वहीं सभी थानों पर प्रभारी निरीक्षकों ने फहराया तिरंगा।

4.📰✍️ जिला पंचायत परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष डाक्टर अंतुल तेवतिया ने फहराया तिरंगा।

➡️ एएमए धर्मजीत त्रिपाठी ने किया कार्यक्रम का संचालन, जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन् करते हुए देशहित में अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने की सभी से की अपील। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य, अधिकारी और कर्मचारी  रहे उपस्थित।

5.📰✍️बुलंदशहर न्यायालय में न्यायाधीश मंजीत सिंह श्योराण ने किया ध्वजारोहण, संविधान के मूल कर्तव्यों की दिलाई शपथ।

➡️ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के बाद न्यायाधीश ने न्यायिक अधिकारियों, तृतीय-चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों व अधिवक्ताओं को संविधान के मूल कर्तव्यों—संविधान, अखंडता की रक्षा, महिला सम्मान, हिंसा से दूर रहकर बंधुता, शिक्षा प्रसार और स्वतंत्रता आंदोलन के आदर्शों को बढ़ावा—की शपथ दिलाई।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर में स्वतंत्रता दिवस की धूम

📰✍️सरस्वती शिशु मंदिर भूतेश्वर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

➡️डा० राजीव अग्रवाल और प्रबन्ध समिति अध्यक्ष सुनील शर्मा, प्रबन्धक योगेश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष एमपी सिंह, सौरभ, हितेश मित्तल, भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ के अध्यक्ष अनिल बंसल, कोषाध्यक्ष राजपाल सिंह वर्मा, नितिन सचदेवा, नीरज तायल, दीप्ति सिंह, चन्द्र भूषण मित्तल, प्राचार्य रामू जी ने संयुक्त रुप से किया ध्वजारोहण। इस अवसर पर पंकज अग्रवाल, अतुलेश गर्ग, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशि शर्मा, कल्पना वर्मा आदि रहे उपस्थित।

📰✍️ सिटी के आवास विकास 2 स्थित अपनापन किड्स एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया आजादी का पर्व

➡️मुख्य अतिथि कामना मित्तल, रामकिशन लोधी, चरन सिंह, हरी सिंह वर्मा, प्रधानाचार्या बबिता वर्मा ने किया ध्वजारोहण, रवि कुमार एवं दीपक वर्मा ने किया संचालन। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्वरुपों में देशभक्ति की झांकियां की प्रस्तुत, कार्यक्रम में स्कूल का स्टाफ एवं कर्मचारी रहे उपस्थित

📰✍️पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर मनाया स्वतंत्रता दिवस; प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस.के.सक्सेना एवं जिला अध्यक्ष नरेश गोयल ने किया ध्वजारोहण। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अमरीश जिंदल, अनुराग अग्रवाल, सुमित महेश्वरी, सचिन गोयल, अरुण गोयल, सौरव गर्ग ,बलराम चोकरात, विजय गुप्ता, कपिल गोयल, विशाल रस्तोगी, विश्वास सिंघल, अशोक बंसल, नवीन बंसल, सुमित मित्तल, कीमती लाल, पियूष बंसल, दर्पण अरोड़ा, संदीप भूटानी, हितेश आनंद, दीपक गोयल ,अमित बहल आदि व्यापारी रहे उपस्थित।

📰✍️ सिटी के देवीपूरा 1 स्थित प्राथमिक विद्यालय में ध्वजारोहण कर ऑनेस्ट क्लब बुलंदशहर संस्कार शाखा ने मनाया स्वतंत्रता दिवस; इस दौरान क्लब ने विद्यालय के प्रतिभाशाली बच्चों को शिल्ड देकर किया सम्मानित, साथ में छात्र-छात्राओं को स्टेशनरी किट और मिठाई की वितरित। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ ज्योति भारद्वाज, अध्यापिका माया शर्मा, पूनम गर्ग, प्रिया, वंशिका के साथ साथ ऑनेस्ट क्लब से अध्यक्ष शिवम गुप्ता, सचिव अंकुश वार्ष्णेय, तुषार अग्रवाल, समर्थ गुप्ता, शुभम अग्रवाल, राजू अग्रवाल, रोहित बंसल ,वरुण मित्तल, प्रतीक गर्ग, छितिज अग्रवाल आदि सदस्य रहे मौजूद।

📰✍️ महाराणा प्रताप भवन पर राजपूत सभा ने तिरंगा फहराकर मनाया स्वतंत्रता दिवस; अध्यक्ष ठाकुर फूल सिंह सोलंकी, संरक्षक ठाकुर सुनील सिंह, अध्यक्ष ठाकुर महेश कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष ठाकुर सूर्य प्रकाश सिंह एवं महासचिव सुखबीर सिंह तोमर ने किया‌ ध्वजारोहण।

📰✍️अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल के निवास स्थान पर रोटरी क्लब बुलंदशहर सिटी ने धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस; रोटरी प्रदीप अग्रवाल, राजीव अग्रवाल एवं अनुराग अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण। इस दौरान क्लब के सदस्य रहे मौजूद।

📰✍️‌ आवास विकास द्वितीय स्थित किड्स कैसल एकेडमी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस; मुख्य अतिथि एसपी शर्मा  ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ किया कार्यक्रम का शुभारंभ। छात्रों ने देशभक्ति गीत, कविताएँ और नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मोह लिया मन।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्या श्रीमती रूपम शर्मा और मुख्य प्रबंधक श्रीमती मंजू बाला ने बच्चों को स्वतंत्रता का महत्व और उसकी वास्तविक समझाई परिभाषा, इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

📰✍️जिला महिला समिति आज समिति प्रांगण में किया ध्वजारोहण एवं पौधारोपण;  जिसमें उपाध्यक्ष शीला गोयल, जॉइन सेक्रेटरी आराधना शर्मा, कल्पना गुप्ता, ममता गुप्ता एवं समिति की सभी सदस्य  एवं कर्मचारी उपस्थित रहे जन्माष्टमी के उपलक्ष में सभी कर्मचारियों को कूटू एवं फूड पैकेट भी किया गया वितरित।

📰✍️ सिटी के शिवपुरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर धूमधाम से मनाया गया 79 वां स्वतंत्रता दिवस; निर्भय कुमार ने किया कार्यक्रम का संचालन। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसके अग्रवाल, भरत सिंह, अनुज, पूजा, मीरा, बबीता, प्रतिभा और प्रधानाचार्या अनीता सिंह सहित  समस्त स्टाफ एवं कर्मचारीगण आदि रहे उपस्थित।

📰✍️ शहर के कृष्णा नगर उद्योग व्यापार मंडल ने जय गोपाल कंपाउंड में मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस; अध्यक्ष राजेश अग्रवाल व संरक्षक विनय अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण। इस दौरान अनुराग अग्रवाल, सतीश शर्मा, चेतन अग्रवाल, गौरव सिंघल, तुषार गुप्ता, आशीष गुप्ता, आशीष अग्रवाल, हरभजन सिंह, तुषार गुप्ता, मोनू आदि
व्यापारी रहे उपस्थित।

📰✍️व्यापारी सुरक्षा फोरम जहांगीराबाद ने नगर में  सभासद मनमोहन अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर फहराया तिरंगा; जिला सचिव राजकुमार अग्रवाल नहीं किया ध्वजारोहण, इस दौरान नगर अध्यक्ष रोहित पहाड़ी और महामंत्री जयभगवान गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी रहे उपस्थित।

📰✍️जहांगीराबाद स्थित जे वी जी इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लाह से किया गया ध्वजारोहण; स्कूल मैनेजमेंट बालकिशन दास, रविंद्र, उदित और चंद्रप्रकाश और प्रधानाचार्य प्रिया माहेश्वरी  ने संयुक्त रूप से किया ध्वजारोहण,  छात्रों ने देशभक्ति के गीत गाकर मौजूद सभी को किया मंत्रमुग्ध।

📰✍️खुरजा में आरएसएस का अखंड भारत संकल्प दिवस; जिला प्रचारक ललित जी ने विभाजन की पीड़ा व सांस्कृतिक एकता का संदेश देते हुए अखंड भारत का सपना साकार करने का किया आह्वान।


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: