चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ शहर में जिला अस्पताल रोड पर दिनभर रहता है जाम, ई-रिक्शाओं के जमघट से लोगों को हो रही परेशानी, अफसरों का नहीं कोई ध्यान।

➡️ जाम की वजह से मरीजों और राहगीरों को परेशानी का करना पड़ रहा है सामना, खासकर दोपहर के समय सड़क पर खड़े मिलते हैं सैकड़ो ई रिक्शा, स्थानीय लोगों के अनुसार ई-रिक्शा स्टैंड बनाने से दूर हो सकती है जाम की समस्या। प्रशासन से उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस दिशा में होगी ठोस पहल, जिससे लोगों को जाम से निजात मिलने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं तक आसानी से पहुंचना भी होगा सुनिश्चित।

निःशुल्क चिकित्सा शिविर- 17 सितंबर, 2025


2.📰✍️ खुर्जा जंक्शन रोड स्थित श्री गणेश ट्रेडर्स में देर रात करीब 8 लाख की चोरी, चोरों ने कुमल लगाकर वारदात को दिया अंजाम, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना।

➡️ रात करीब 2:00 बजे दुकान के पिछले हिस्से की दीवार तोड़कर अंदर घुसे चोर, दुकान मालिक रोहित शर्मा आज सुबह जब दुकान पहुंचे तो बिखरा हुआ मिला सामान, गल्ले से गायब थी करीब 8 लाख रुपए की रकम, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच।



3.📰✍️ नोएडा में पकड़ा गया बुलंदशहर की एक डेयरी में बना 10 क्विंटल संदिग्ध पनीर, सूचना मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग बुलंदशहर की टीम ने डेयरी पर की छापेमारी।

➡️ जिले के जहांगीरपुर क्षेत्र के गांव उदयपुर कलाखुरी स्थित एक पनीर फैक्ट्री में बना था नोएडा में पकड़ा गया पनीर, छापेमारी के दौरान फैक्ट्री के मुनीम ने बताया कि कल लगभग 12 क्विंटल पनीर का किया गया था उत्पादन, इसमें 10 क्विंटल भेजा गया नोएडा, फैक्ट्री में एक क्विंटल से अधिक पनीर मिला मौजूद, रिकॉर्ड के अनुसार फैक्ट्री में 45 क्विंटल दूध की दर्ज थी आवक। सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि टीम ने फैक्ट्री से पनीर और दूध के नमूने लेकर जांच के लिए दिए हैं भेज, छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में नहीं मिले नकली पनीर बनाने में इस्तेमाल होने वाले रिफाइंड या अन्य केमिकल।

4.📰✍️ अगौता थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया में दर्दनाक वारदात, छत पर सो रहे युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या।
➡️ पेशे से हलवाई का काम करता था 32 वर्षीय मृतक नानक चंद लोधी, रात खाना खाने के बाद छत पर गया था सोने, सुबह मां ने घर के ड्रेनेज पाइप से टपकता हुआ देखा खून, इसके बाद छत पर गए तो देखा चारपाई पर पड़ा नानक का खून से लथपथ शव, घटना से गांव में मच गई सनसनी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे एसपी सिटी शंकर प्रसाद, जांच शुरू।



5.📰✍️आज रात 8 बजे से 17 सितम्बर की शाम 5 बजे तक अडौली कट से भूड चौराहा के बीच बने नहर पुल पर मरम्मत के चलते आवाजाही रहेगी बंद, यातायात डायवर्जन जारी।
➡️ इस दौरान पुल की मरम्मत के चलते सभी वाहन—भारी ट्रक, बस, कार, ऑटो, ई-रिक्शा व बाइक—का आवागमन रहेगा बंद। यातायात पुलिस ने डायवर्जन लागू कर वाहनों को महाराणा प्रताप चौक, चोला कट, ब्रह्मानन्द तिराहा व गंगेरूआ पुल से होकर की है भेजने की व्यवस्था। लोगों से अपील की गई है कि वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर पुलिस का करें सहयोग।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ समाधान दिवस पर खुर्जा देहात थाने में सुनी जिलाधिकारी श्रुति एवं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याएं; निस्तारण के संबंधित को दिए निर्देश। इस अवसर पर सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह व थाना प्रभारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण रहे उपस्थित।


📰✍️ संस्कृत सप्ताह के तीसरे दिन भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ ने सेवा का दिया अनूठा संदेश; सदस्यों ने कुष्ठ आश्रम में रह रहे लोगों को आटा, चावल, दाल, चीनी, मसाले, रिफाइंड तेल सहित आवश्यक राशन सामग्री की प्रदान। इस अवसर पर अध्यक्ष अनिल बंसल, सचिव विकास ग्रोवर, कोषाध्यक्ष राजपाल सिंह वर्मा, संयोजक चंद्रभूषण मित्तल, कमल किशोर गोयल, नितिन सचदेवा, सतेन्द्र अग्रवाल, श्वेता सचदेवा, चित्रा मित्तल, शालू ग्रोवर, दीप्ति सिंह और यशेष तोमर आदि रहे उपस्थित।


📰✍️अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ का जनपद बुलंदशहर में गठन; विनोद कुमार शर्मा जिलाध्यक्ष, दिनेश कुमार जिला मंत्री, पूनम शर्मा जिला कोषाध्यक्ष, संजय शर्मा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मूलेन्द्र प्रताप सिंह को जिला संयुक्त मंत्री पद पर मिली तैनाती।


📰✍️पंजाब में आई बाढ़ से शहर में बढ़ गए हैं आलू के दाम; पिछले कुछ दिनों में पांच रुपए किलो की हुई है वृद्धि। विक्रेताओं ने आलू के दाम बढ़ने की संभावना जताई है। अब नई फसल आने तक आलू के दाम में तेजी बरकरार रह सकती है।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ कर्नाटक के हासन जिले में बीती रात गणेश विसर्जन जुलूस में घुसा बेकाबू ट्रक, कई लोगों को रौंदा।
➡️ हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, 20 घायल हैं। घटना रात मोसाले होसाहल्ली गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चश्मदीद ने बताया जुलूस के नजदीक पहुंचते ही ट्रक का कंट्रोल खो गया और वह भीड़ को कुचलता हुआ निकल गया।
News Editor: Dharmendra Mittal


