चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ बहन ने भाई को उतारा मौत के घाट! सिटी क्षेत्र के साठा इलाके में 22 वर्षीय युवक अरविंद का गला रेतकर मर्डर, छेड़छाड़ करने पर बहन ने की भाई की हत्या, मौके पर पहुंचे आला अफसर।
➡️ साठा क्षेत्र के रामनगर में बाल्मीकि बस्ती स्थित एक मकान में हुई घटना के बाद से इलाके में मची सनसनी, भारी भरकम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एएसपी ऋजुल, मृतक अरविंद की मां ललिता ने कहा उनकी बेटी पूजा ने ही की है अरविंद की हत्या, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज हर पहलू की गहराई से जांच में जुटी पुलिस।
➡️ पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए मृतक की बहन पूजा को कुछ ही देर में कर लिया गिरफ्तार, पूछताछ में छेड़छाड़ बताई जा रही है हत्या की वजह। मृतक अरविंद के घर से कुछ दूरी पर है उसकी बहन का ससुराल, दिन में शराब के नशे में अपनी बहन के घर पहुंचा था अरविंद और नशे में की बदतमीजी, बहन के टोकने पर भी ना माना, इसके बाद गुस्से में बहन ने चाकू से गला रेतकर कर दी हत्या। एक अस्पताल में कर्मचारी के पद पर कार्यरत था मृतक अरविंद।

2.📰✍️ 500 ट्रैक्टर ट्राली के साथ खाट, हुक्का और खाना लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने पहुंचे हजारों किसान, भाकियू ने आज बुलंदशहर में किया चक्का जाम, आखिर में एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी से वार्ता के बाद खत्म हुआ धरना प्रदर्शन।
➡️ जिला अध्यक्ष चौधरी अरब सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए आज दोपहर पहुंचे जिला मुख्यालय, गेट बंद मिलने पर दिया 10 मिनट का अल्टीमेटम, जिसके बाद प्रशासन ने खोल दिया गेट। शुगर मिलों पर गन्ना किसानों का करीब 70 करोड़ का बकाया, आवरा पशुओं के द्वारा फसल को पहुंच रहा नुकसान, ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों के आतंक, खेती के लिए नहीं मिल रहा खाद और चकबंदी आदि समस्याओं से परेशान होकर धरने पर बैठे किसान।
➡️ डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े किसान, एसडीएम और एडीएम मिलने गए पर किसानों ने नहीं की उनसे बात, परिसर में ही खाट और हुक्का लगाकर बैठे किसान, कहा मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा प्रदर्शन। शाम एडीएम प्रशासन प्रमोद पांडे और एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने किसानों से की बात, समस्याओं के समाधान का दिलाया आश्वासन, इसके बाद खत्म हुआ धरना प्रदर्शन। प्रदर्शन की वजह से पूरे दिन शहर की मुख्य सड़कों पर लगा रहा जाम।



3.📰✍️ऑनलाइन गेम की लत में युवक ने पड़ोसी को लगाया 35 लाख का चूना, लोन दिलाने के बहाने फोन लेकर पासवर्ड किया था हासिल, एक लैपटॉप और दो मोबाइल सहित आरोपी गिरफ्तार।

➡️आरोपी ने गुंजन कुमार गुप्ता (अरनिया खुर्द) को 14 हजार का लोन दिलाने के बहाने फोन लेकर पासवर्ड किया हासिल और 6–7 माह में 35 लाख रुपये ट्रांसफर कर गेमिंग ऐप में दिए गंवा। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने भीम ऐप व पेटीएम के पासवर्ड चुराकर 35 लाख रुपये की ठगी करने वाले दिपांशू पुत्र उमेश चौहान निवासी अरनिया खुर्द को सुखलाल चौराहे से किया गिरफ्तार। आरोपी पर गांव के दुष्यंत कुमार से 3–4 लाख और शिवम से 50 हजार की ठगी, तमिलनाडु के एक व्यक्ति से धन मांगने की भी दर्ज है शिकायत। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश चतुर्वेदी गव उनकी टीम रही शामिल।
➡️ साइबर क्राइम थाना प्रभारी ने लोगों को सावधान करते हुए कहा- किसी को भी ना दें अपने मोबाइल का पासवर्ड, ओटीपी या बैंक से जुड़ी जानकारी; साइबर अपराधी इस जानकारी का दुरुपयोग कर पहुंचा सकते हैं लाखों का नुकसान।

4.📰✍️ सिटी के डीएवी इंटर कॉलेज में औचक निरीक्षण करने पहुंची डीएम श्रुति, कॉलेज स्टाफ में मचा हड़कंप।

➡️ डीएम ने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों को दी जा रही शिक्षा के बारे में ली जानकारी, कक्षा 9-10 में बच्चों से पूछे फिजिक्स और केमिस्ट्री के सवाल, जिनका कुछ छात्र ही दे पाए जवाब, डीएम ने शिक्षकों को गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा देने के दिए निर्देश। इस दौरान कक्षाओं में लाइटिंग की व्यवस्था पर भी डीएम ने जताई नाराजगी, प्रधानाचार्य को जल्द से जल्द कक्षाओं में समुचित प्रकाश व्यवस्था को सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।



5.📰✍️ जिले में 1 लाख 73 हजार 741 छात्र-छात्राओं ने एक साथ गाया वंदे मातरम, जनपद के विद्यालयों में वन्देमातरम का किया गया सामूहिक गायन।

➡️ बेसिक शिक्षा विभाग की पहल के तहत संचालित समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट, सहायता प्राप्त विद्यालयों में एक साथ एक समय पर वंदे मातरम् सामूहिक गायन को 173741 छात्र छात्रा व अध्यापकों द्वारा बड़े उत्साह के साथ किया गया संपन्न। बीएसए लक्ष्मी कांत ने बताया कि यह कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत किया गया आयोजित, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का भाव जगाना था।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️जनपद में नहीं लग रहा मिलावटखोरों पर अंकुश, 97 नमूनों में 59 नमूने जांच में नहीं उतरे खरे।
➡️ खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जिले भर में अप्रैल में मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई थी। इनमें से 97 खाद्य पदार्थों के नमूनों में 59 नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। जिसमे 50 नमूने अधोमानक और नौ नमूने असुरक्षित पाए गए हैं। विभिन्न क्षेत्रों में दूध के 19 नमूनों में 18 नमूने अधोमानक पाए गए हैं। इसके अलावा मिठाई, मसाले, तेल, दूध से बनी मिठाई, दालें समेत खाद्य पदार्थ भी मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं।

📰✍️जनपद की दो शिक्षिकाओं डॉ शिखा कौशिक और एकता चौहान को बेस्ट काउंसलर अवॉर्ड, प्रदेश में 15 काउंसलर्स हुए पुरस्कृत।

➡️ लखनऊ में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन 1090 ने परामर्शदाताओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए 35 काउंसलर्स को 1090 प्रभारी पीपीएस प्रियंका यादव ने संबोधित किया। इस दौरान 15 श्रेष्ठ काउंसलर्स को बेस्ट काउंसलर अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिसमे जनपद बुलंदशहर से डॉक्टर शिखा कौशिक सहायक प्रोफेसर मुस्लिम गर्ल्स डिग्री कॉलेज और खुर्जा के केपी डिग्री कॉलेज की एकता चौहान को यह सम्मान प्राप्त हुआ।

📰✍️ औरंगाबाद क्षेत्र में खेतों से पशुओं के लिए चारा ला रही युवती से छेड़छाड़, आरोपियों ने पीड़िता सहित भाई को लाठी डंडों से पीटा; मोहल्ले के ही दूसरे समुदाय के युवक ने उसके साथ कर दी छेड़छाड़, जिससे रोषित पीड़िता अपने पिता और भाई के साथ आरोपी के घर पर पहुंची, आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने तीनों पर लाठी डंडे से हमला कर दिया जिसमें पीड़िता और उसके भाई के सिर में डंडा लगने से वह लहूलुहान हो गए। पुलिस ने पीड़िता एवं उसके भाई को सीएचसी लखावटी में उपचार हेतु भर्ती कराया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी यामीन, बाबूदीन, इमामुद्दीन, जल्लु, फारूक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी यामीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️खाटू श्याम से एटा लौटते समय कंटेनर में घुसी पिकअप, 7 बच्चों सहित ग्यारह की मौत।

➡️दौसा में 22 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खड़े कंटेनर में जा घुसी, भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें सात बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं। सभी खाटू श्याम के दर्शन कर पिकअप से एटा लौट रहे थे।
10 लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और पुलिस पहुंची। इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक और घायल की मौत हो गई। हादसा सुबह 3:30 बजे सैंथल थाना क्षेत्र के बापी गांव में हुआ। एटा डीएम प्रेमरंजन सिंह ने बताया असरौली गांव के लोग दो पिकअप से खाटू श्याम के दर्शन करने गए थे। एक गाड़ी में पुरुष जबकि दूसरी में बच्चे और महिलाएं थीं। मरने वालों में 9 लोग असरौली गांव के जबकि 2 फिरोजाबाद के रहने वाले थे।


