चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ बुलंदशहर के गांव ततारपुर निवासी अजय शर्मा ने लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के पास जहर खाकर दी जान, बिजली कनेक्शन न मिलने और पारिवारिक कलह से थे परेशान।
➡️इलाज के दौरान 52 वर्षीय अजय शर्मा की हो गई मौत, बीते कई सालों से पत्नी अनीता, दो बेटे व दो बेटियों से रहते थे अलग, 2014 से बिजली चोरी केस में कोर्ट में चल रहा था मुकदमा, बेटे के मकान में नया बिजली कनेक्शन न मिलने से नाराज अजय ने पावर कारपोरेशन अफसरों को शिकायत लेकर कई बार दी दरखास्त, पर नहीं मिली मंजूरी। जिससे क्षुब्ध होकर वे आज लखनऊ पहुंचे और सीएम आवास के पास खा लिया सल्फास।
➡️लखनऊ से सूचना मिलते ही बुलंदशहर पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप; तहसीलदार मनोज रावत, नायब तहसीलदार राजीव कुमार व नगर कोतवाल धर्मेंद्र राठौर ने गांव ततारपुर पहुंचकर मृतक की पत्नी अनीता व बेटे पुष्कर से की बातचीत। परिजनों ने बताया कि अजय स्वभाव से थे गुस्सैल, शव लेने के लिए बेटा लखनऊ हुआ रवाना।

निःशुल्क चिकित्सा शिविर- 17 सितंबर, 2025


2.📰✍️ बुलंदशहर निवासी अर्पित शर्मा पर भारत की एकता और अखंडता को खतरे में डालने के आरोप में एफआइआर, इंग्लैंड में बैठकर सोशल मीडिया ‘X’ पर डाला भड़काऊ वीडियो।

➡️सिटी क्षेत्र के हंस विहार निवासी विकास शर्मा के बेटे हैं अर्पित शर्मा, अभी वह इंग्लैंड में रह रहे हैं, पुलिस के अनुसार अर्पित ने नेपाल में सरकार के खिलाफ हो रहे युवाओं के विद्रोह को लेकर अपनी वीडियो की थी पोस्ट, जिसमें वह भारत के युवाओं को सरकार के खिलाफ भड़काते हुए आ रहे नजर। पुलिस के मुताबिक अर्पित ने वीडियो के माध्यम से की नेपाल में हो रहे विद्रोह का सहारा लेकर भारत में विद्रोह को हवा देने की कोशिश, उन्होंने जानबूझकर बनाया ऐसा वीडियो, जिससे भारत की एकता और अखंडता को हो खतरा।



3.📰✍️ स्याना स्थित एक पिज़्ज़ा रेस्टोरेंट कर्मचारी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ बनाए शारीरिक संबंध, एसएसपी के आदेश पर एफआईआर दर्ज।
➡️ करीब 6 माह पहले हापुड़ निवास पीड़िता अपनी सहेलियों के साथ आई थी स्याना क्षेत्र में गढ़ बस स्टैंड के पास स्थित पिज्जा प्लस रेस्टोरेंट, वहां काम करने वाले आकाश ने पीड़िता का मोबाइल नंबर लेकर प्रेम जाल में लिया फंसा, शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ बनाए शारीरिक संबंध, इस दौरान पीड़िता हो गई गर्भवती। जब उसने आकाश को इस बारे में बताया तो उसने जबरन गर्भपात की खिला दी दवा, उसके बाद युवती का फोन उठाना कर दिया बंद, पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरु की जांच।

4.📰✍️ जम्मू कश्मीर में मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए प्रभात गौड़ के परिजनों से मिलने पहुंचे कांग्रेसी, सीएम से मांगी 1 करोड़ की मदद।

➡️ कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कांग्रेसियों के साथ गांव पाली आनंदगढी पहुंचकर शहिद को किया नमन, परिवार से मिलकर पिता सत्यप्रकाश गौड़ को सौंपा संवेदना पत्र, कहा अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे भाजपा विधायक व सांसद। परिवार के लिए योगी सरकार से की 1 करोड़ रुपये आर्थिक सहायता व सरकारी नौकरी की मांग।



5.📰✍️ मात्र 24 घंटे में अनूपशहर पुलिस ने मकान से हुई चोरी की घटना का किया खुलासा; शिक्षिका के घर से चोरी हुए 3.84 के जेवर के साथ एक बालअपचारी सहित दो गिरफ्तार।
➡️पुलिस ने बीती रात अचलपुर पुलिया से ग्राम लच्छमपुर निवासी शातिर चोर मैनुद्दीन पुत्र कमरूद्दीन और एक बाल अपचारी को किया गिरफ्तार। आरोपियों ने 10 सितंबर को ग्राम अचलपुर निवासी एक महिला के मकान से की थी चोरी। कब्जे से सोने की 5 अंगूठी, 2 छाले, 1 हार, 1 मंगलसूत्र और चांदी की 3 पाजेब व 2 बिछिया किए बरामद। पुलिस ने मैनुद्दीन को जेल व बालअपचारी को भेजा बाल संप्रेषण गृह।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ संस्कृति सप्ताह के दूसरे दिन भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ ने किया तुलसी वितरण, शाखा सदस्य नमन गर्ग एवं निधि गर्ग के आवास पर हुआ आयोजन।

➡️ इस दौरान 51 तुलसी के पौधे किए गए वितरित, संस्कृति सप्ताह के संयोजक चन्द्र भूषण मित्तल ने बताया कि यह कार्यक्रम पर्यावरण संवर्धन के साथ-साथ सामाजिक समर्पण का भी है प्रतीक। कार्यक्रम में अध्यक्ष अनिल बंसल, सचिव विकास ग्रोवर, कोषाध्यक्ष राजपाल सिंह वर्मा, सदस्य कमल किशोर गोयल, ऋषि अग्रवाल, नितिन सचदेवा, राधा सिंह, स्नेहा गर्ग आदि रहे मौजूद।

📰✍️ मोहन कुटी स्थित वृद्ध आश्रम में आनस्ट क्लब ने बांटी खाद्य सामग्री, मंदिर में की प्रार्थना।

क्लब के सदस्यों ने बुजुर्गों को किराना सामग्री, फल एवं शीतल पेय किए वितरित, इसके बाद भारत माता मंदिर में देश में बाढ़ व भूस्खलन से प्रभावित लोगों की कुशलता हेतु की प्रार्थना। इस अवसर पर अध्यक्ष शिवम गुप्ता, उपाध्यक्ष समर्थ गुप्ता, सचिव अंकुश वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष शुभम अग्रवाल, सदस्य रोहित बंसल,भाविक गुप्ता, कुश अग्रवाल, क्षितिज अग्रवाल, वैभव बंसल, सुमित गोस्वामी, राजू अग्रवाल, अमन गोयल, राघव मोहन, शुभम गुप्ता, अमन गर्ग एवं वरुण मित्तल उपस्थित रहे।

📰✍️औरंगाबाद के प्राचीन श्री नागेश्वर महादेव मंदिर के ग्राउंड में 16 सितंबर से होगी रामलीला, आज स्टेज़ के लिए किया गया भूमि पूजन।

➡️मंदिर के महंत आचार्य कुलदीप शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराई पूजा अर्चना। इस मौके पर श्री रामलीला अभिनय मंडल के अध्यक्ष योगेश सिंघल, डॉ कैलाश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, नितिन सिंघल, डॉ राजेश गोयल, हेमंत गुप्ता, प्रदीप गुप्ता बालू, नितिन गर्ग, मनोज गुप्ता, सुशील गुप्ता, संजय वर्मा, सुरेश अग्रवाल, राजेश गर्ग टीनू आदि रहे मौजूद।

📰✍️अरनिया थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 34 पर गांव ईशनपुर के पास पिकअप वाहन ने बाइक सवार में मारी टक्कर; एक की मौत, दूसरा घायल।
➡️अपने ममेरे भाई के साथ बड़ागांव से खुर्जा की ओर आ रहा था बाइक सवार 21 वर्षीय प्रियांशु, गलत दिशा में दौड़ रहे पिकअप वाहन से टक्कर लगने पर हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद वाहन छोड़कर चालक मौके से फरार, शव पोस्टमॉर्टम को भेज अग्रिम कार्रवाई में जुटी पुलिस।

📰✍️पुलिस लाइन में कप्तान दिनेश कुमार सिंह ने परेड की ली सलामी; इस दौरान उन्होंने परेड में थानों की गाड़ियां, पीआरवी/डायल-112 गाड़ियों का निरीक्षण कर नाइट चैकिंग रजिस्टर, मेडिकल किट, येलो टेप इत्यादि की जांच की। इसके बाद उन्होंने शाखाओं का भी किया निरीक्षण।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️नए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन को राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ।
➡️ नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने 15वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राधाकृष्णन को शपथ दिलाई। इस अवसर पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और वेंकैया नायडू भी समारोह में पहुंचे। इस्तीफा देने के 53 दिन बाद पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आए।
News Editor: Dharmendra Mittal


