12 जून 2025: नए जमाने का ऑनलाइन अखबार

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की मुख्य खबरें

📰✍️1 जुलाई से तत्काल टिकट के लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी, 15 जुलाई से OTP आधारित बुकिंग।

➡️रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव किया है। जुलाई से आधार सत्यापन अनिवार्य होगा और 15 जुलाई से ऑनलाइन व काउंटर बुकिंग के लिए ओटीपी सत्यापन भी जरूरी होगा। आईआरसीटीसी वेबसाइट और ऐप पर आधार प्रमाणित यूजर्स ही टिकट बुक कर सकेंगे।

📰✍️बुलंदशहर – एनसीआर सहित तप रहा आधा इंडिया; आज और कल तेज गर्मी और लू रेड अलर्ट जारी; शुक्रवार देर रात के बाद गर्मी से मिल सकती है कुछ राहत।

📰✍️ सिटी क्षेत्र के मंडी गुरुषगंज स्थित तेल फैक्ट्री में मंगलवार देर रात लगी भयानक आग, फायर फाइटर्स की कड़ी मेहनत के बाद बुधवार दोपहर को पाया गया आग पर काबू।

➡️व्यापारी सचिन गोयल की है तेल की फैक्ट्री, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष हैं सचिन गोयल, मंगलवार देर रात करीब 2:00 बजे लगी आग, आग इतनी भयानक थी की बिल्डिंग का लटक गया लेंटर,करीब 1 करोड़ के नुकसान का अनुमान।

📰✍️अनूपशहर और आहार में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के जयघोष के साथ गंगा में किया स्नान।

➡️ रात से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरु हो गया और सुरक्षा की दृष्टि से घाटों पर पुख्ता इंतजाम किए गए। बबस्टर गंज घाट, बाबा मस्तराम घाट और कच्चे घाटों पर गोताखोर और नावें तैनात की गईं। मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गंगा स्नान से पापों का नाश होता है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन व्रत और दान से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन वट वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व है। वट वृक्ष पर जल चढ़ाने दीया जलाने और सात परिक्रमा करने का विधान है। साथ ही जरूरतमंदों को दान करना शुभ माना जाता है।

📰✍️मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर सांसद डॉ भोला सिंह ने गिनाई उपलब्धियां, प्रोफेशनल मीट का हुआ आयोजन।

➡️ सांसद ने पत्रकार वार्ता में कहा कि ग्यारह साल में जितने विकास कार्य हुए हैं पहले कभी नहीं हुए और मोदी सरकार ने सभी वर्गों के लिए काम किया है।  उन्होंने सरकार के कार्यों के साथ जनपद बुलंदशहर में कराए गए कार्यों की जानकारी दी। दोपहर बाद एमएलसी अशोक कटारिया, सांसद भोला सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने   प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रोफेशनल मीट में अशोक कटारिया ने कहा पिछले 11 वर्ष में सड़के गड्ढे मुक्त हो गई है चूल्हे पर रोटी बनाने वाली माताएं बहने अब गैस पर रोटी पका रही हैं ऑपरेशन सिन्दूर के माध्यम से देखा है भारत की सेना ने घर में घुसकर आतंक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है।

➡️इस अवसर पर सांसद भोला सिंह ने कहा केंद्र सरकार के  सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल को देखते है तो साफ दिखता है कि देश में अंधेरे से उजाले तक निराशा से आशा तक और भ्रष्टाचार से सुशासन तक एक ऐतिहासिक यात्रा तय की है। जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा बीते 11 वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सीमा सुरक्षित अर्थव्यवस्था मजबूत और टेक्नोलॉजी को जन-जन तक पहुंचाया। संयोजक जिला महामंत्री संतोष बाल्मीकि, सहसंयोजक कुलदीप चौधरी, अभय गर्ग ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया, मनोज गर्ग, धर्मेंद्र काली, गौरव मित्तल, अभिनव वर्मा आदि उपस्थित रहे।

📰✍️खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित पथवारी मंदिर पर मूर्ति को किया गया खंडित, जंक्शन रोड स्थित देवी माता मंदिर की घटना।

➡️ स्थानीय लोगों में आक्रोश, मूर्ति खंडित होने से लोगों में देखी जा रही नाराजगी, किसी अराजक तत्व द्वारा मूर्ति की गई खंडित। पुलिस खंग़ाल रही सीसीटीवी।

📰✍️राज्य महिला आयोग सदस्य मनीषा अहलावत पहुंची बुलंदशहर, महिला कल्याण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक की।

➡️ बैठक में जय प्रकाश यादव जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया जनपद में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता दी जा रही है। जनपद में चाइल्ड लाइन द्वारा बाल विवाह रुकवाकर काउंसिलिंग कराई जाती है और अनाथ बच्चों का पुनर्वास कराया जाता है। महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के माध्यम से लगातार जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे हैं । कन्या जन्मोत्सव के माध्यम से बालिकाओं के सम्मान के प्रति सामाजिक जागरुकता फैलाई जा रही, घरेलू हिंसा की पीड़ित महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर पर सहायता उपलब्ध कराई जा रही हैं। सदस्य अहलावत ने निर्देश दिए विभाग द्वारा प्रयास किया जाए कि कोई भी पात्र महिला और बच्चे संचालित योजनाओं से वंचित ना रहे। जनसुनवाई के दौरान 16 महिलाओं ने शिकायती प्रार्थना पत्र दिए गए।

📰✍️ सिकंदराबाद में एक साथ 4 ट्यूबवेल का तार चोरी की घटना से हड़कंप, पिछले 1 साल में तीसरी बार हुई सामुहिक चोरी की वारदात से किसानों में रोष, किशनपुर निवासी किसानों की शिकायत पर अज्ञात चोरों पर एफआईआर दर्ज।

📰✍️तालाब में धक्का देकर गैर इरादतन हत्या करने के दोषी को 7 वर्ष का कारावास व 50,000 रुपये के अर्थदण्ड की सजा; औरंगाबाद में सोनू की दोषी दुष्यंत पुत्र धर्मपाल ने 2019 में कर दी थी हत्या, जज मनोज कुमार ने सुनाई सजा।

📰✍️एबीवीपी ने पहासू पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोला, दिया ज्ञापन।

➡️ पहासू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने थाना पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्यकर्ताओं का अनावश्यक उत्पीड़न कर रही हैं। विभाग संगठन मंत्री कमल के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में परिषद ने मांग की दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए साथ ही परिषद ने स्पष्ट किया 2 दिनों के भीतर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो 13 जून को आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर आयुष राघव, चिंटू कुमार, मिहिर उपाध्याय, साहिल मलिक, मानस उपाध्याय, अमन साहनी, मुकुल कौशिक, शुभ पंडित मौजूद रहे।

📰✍️गुलावठी में जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के तहत पूर्व चेयरमैन इरफान के घर हुई बैठक; पूर्व मंत्री राजेश पायलट को कांग्रेसियों ने किया याद।

➡️ कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कांग्रेस और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी प्रत्येक वर्ग के नेताओं को सम्मान दे रहे हैं और देश और संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं । उन्होंने कहा कि जो संगठन को मजबूत करेगा वहीं पार्टी में पद और प्रतिष्ठा का हकदार होगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता निगहत अब्बास ने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन के लिए काम करना होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, सैयद अमान और परवेज चौहान ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे।

📰✍️नव चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सांसद ने नियुक्ति पत्र किए वितरित।

➡️ बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा जनपद में नव चयनित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद डॉक्टर भोला सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर अंतुल तेवतिया उपस्थित रही। कार्यक्रम में 50 नव नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सभी नव नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को कहा गया उन्हें जो दायित्व सौंपे जा रहे हैं उनका जिम्मेदारी से निर्वहन करें। उनकी जिम्मेदारी है कि वह 0-6 वर्ष के बच्चों के विकास और पोषण में योगदान करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी, सीडीओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी भी  उपस्थित रही।

📰✍️खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के जेवर अड्डा स्थित देशी शराब के ठेकों पर सुबह से ही बिक रही शराब; सुबह से ही दुकान के शटर के नीचे से शराब लेते दिख रहे लोग,‌ किसी राहगीर ने सुबह से शराब विक्री का वीडियो बनाकर किया सोशल मीडिया पर वायरल।

📰✍️थाना डिबाई पुलिस ने अभियुक्त जिशान को 1 तमंचा मय 1 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

📰✍️महिला को गले लगाने वाले गोंडा के भाजपा जिलाध्यक्ष बर्खास्त।

➡️भाजपा ने गोंडा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को बर्खास्त कर दिया। उनका एक महिला के साथ वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह पार्टी दफ्तर के अंदर महिला को गले लगाते हुए नजर आ रहे थे। उसके बाद अकेली महिला के साथ सीढ़ियों से उपर जाते हुए नजर आए थे। भाजपा ने 18 दिन बाद उन पर एक्शन किया है। उनका जो वीडियो में उन्हें एक महिला कार्यकर्ता के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो भाजपा कार्यालय में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ था।

📰✍️18 साल पहले की लव मैरिज, अब प्रेमी के चक्कर में पति की जहर देकर हत्या कर नदी में फेंका शव, आरोपी अरेस्ट।

➡️ सिद्धार्थनगर में सोनम की तरह एक पत्नी अपने पति को लेकर मंदिर गई फिर प्रसाद में उसे जहर दिया और बेहोश होते ही पति को राप्ती नदी में नीचे फेंक दिया। इसके बाद पति की गुमशुदगी की ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करा दी। हत्या के समय महिला का प्रेमी भी उसके साथ था। वह प्रेमी के साथ तीन दिन तक घूमती रही। पुलिस ने 8 दिन बाद नदी किनारे मृतक का कंकाल बरामद किया। भाई के आरोप पर पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्याकांड खुल गया। पुलिस ने महिला से 8 साल छोटे प्रेमी को भी हिरासत में लिया है।

➡️पुलिस ने बताया 2 जून को संगीता ने घूमने का प्लान बनाया और प्रेमी अनिल को भी बुला लिया। तीनों कार में सवार होकर श्रावस्ती में मौजूद विभूति नाथ मंदिर पहुंचे। यहां दर्शन किया। वापस आते समय बीच रास्ते में प्रसाद में जहर मिलाकर कन्नन को खिला दिया। इसके बाद बलरामपुर जिले के कोड़ारी पुल पर कार रोकी। फिर पति कन्नन के शव को 25 फीट ऊंचे पुल से राप्ती नदी में फेंक दिया। 9 जून को कन्नन के भाई बाबूलाल ने संगीता और उसके प्रेमी पर आरोप लगाया। संगीता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने गुमराह करने की कोशिश की। कड़ाई से पूछने पर उसने हत्या की बात कबूली और प्रेमी का भी नाम बताया। संगीता की निशानदेही पर शव बरामद किया गया। महिला के प्रेमी अनिल शुक्ला को भी गिरफ्तार किया गया है।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ जयपुर के दौसा में जीप और ट्रक की टक्कर में पांच बारातियों की मौत, छह घायल

➡️दौसा में मनोहरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में मध्य प्रदेश से बारात लेकर लौट रही जीप की ट्रक के साथ हुई टक्कर में परखच्चे उड़ गए। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और घायल हुए छह बारातियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जयपुर के रायसर इलाके के भटका बांस गांव के पास हुए हादसे में मध्य प्रदेश से बारात लेकर लौट रही जीप की ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई।

📰✍️कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के भाई को पार्टी से निकाला, राहुल गांधी पर बयान देना पड़ा भारी।

➡️ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। यह कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण की गई है।


स्पेशल न्यूज अपडेट वीडियो

📰✍️ मात्र 1 मिनट की वीडियो में देखें देश और दुनिया की सभी मुख्य खबरें 👇



जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg
शेयर करें: