चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की मुख्य खबरें

📰✍️बुलंदशहर सहित दिल्ली-यूपी में बढ़ी ठिठुरन, कश्मीर-हिमाचल में तापमान शून्य के नीचे; पंजाब में शीतलहर का येलो अलर्ट।

➡️ उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों के साथ ही अब पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी शीतलहर का असर देखा जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को 15 स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया है। वहीं, उत्तराखंड में रविवार के बाद से बदले मौसम का असर पहाड़ी इलाकों में दिख रहा है।

📰✍️रतन प्रकाश हॉस्पिटल में एक ही दिन में किए दो प्रत्यारोपण; 66 साल कि महिला का घुटना और 69 साल की महिला का कूल्हा प्रत्यारोपण किया।

➡️रतन प्रकाश हॉस्पिटल में अब एक ही दिन में हो सकते है एक से ज्यादा प्रत्यारोपण, हॉस्पिटल में स्टेनलेस स्टील का मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर बनने से अब इंफेक्शन रेट न्यूनतम होने की बात डॉक्टर अनुभव शर्मा ने बताई। स्टेनलेस स्टील की मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर बुलंदशहर में पहली है। दिल्ली के बड़े अस्पतालों में ही उपलब्ध होती है मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर।

📰✍️जिला कारागार में हत्या के मामले में जेल में बंद बंदी गोपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।
➡️जेल प्रशासन के मुताबिक जेल बंदी गोपाल की हृदय गति रुकने से हुई मौत। मृतक के परिवार ने मौत पर उठाए सवाल, हृदय रोगी नहीं था जेल बंदी गोपाल। सिकंदराबाद पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

📰✍️विकास प्राधिकरण ने प्रस्तावित खुर्जा औद्योगिक पार्क के प्रोत्साहन हेतु किया कार्यशाला का आयोजन।

➡️ दिल्ली रोड स्थित एक होटल में कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में आयुक्त मेरठ मंडल सेल्वा कुमारी जे, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर अंतुल तेवतिया, विधायक सदर प्रदीप चौधरी, विधायक खुर्जा मीनाक्षी सिंह, विधायक अनूपशहर संजय शर्मा, विधायक सिकंदराबाद लक्ष्मीराज सिंह, जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, उपाध्यक्ष प्राधिकरण डाक्टर अंकुर लाठर, सीडीओ कुलदीप मीना सहित अधिकारी एवं उद्यमियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यशाला में खुर्जा औद्योगिक पार्क योजना के बारे में संक्षिप्त रुप से विवरण के बारे में जानकारी दी गई।

📰✍️ बुलंदशहर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना; जिला भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संगठन चुनाव के लिए दिया मूल मंत्र।
➡️ सदस्यता अभियान में 5 लाख से अधिक नए सदस्य बनाने पर जिला कार्यकारिणी को दी बधाई, केबिनेट मंत्री ने गरीब महिलाओं को कंबल वितरण भी किया। कहा कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा आगे बढ़ रही है, संगठन के चुनाव में सभी जातियों का समावेश हो।

📰✍️शिकारपुर बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा प्रबंधक अंकित मलिक को सीबीआई ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार।

➡️सीबीआई ने बैंक मैनेजर को रिश्वत लेते किया रंगे हाथ गिरफ्तार, शाखा प्रबंधक अंकित मालिक से पूछताछ में जुटी सीबीआई। शाखा प्रबंधक ने व्यापारी से लॉन की एवज में मांगी थी एक लाख रुपये की रिश्वत। सीबीआई की कार्रवाई से बैंक ऑफ बड़ौदा के स्टाफ में मची खलबली।

📰✍️उद्योग बंधुओं की शिकायतों का वरियता पर निस्तारण किया जाए – डीएम।

➡️ जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक में जीएम डीआईसी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि सिकंद्राबाद उद्योग संघ व आईआई चैप्टर सिकंद्राबाद की औद्योगिक क्षेत्र के अंदरुनी नालों की साफ सफाई व सड़कों की मरम्मत मे शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमे लगभग 1633 लाख से कार्य कराया जा रहा है। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र की अन्य सड़कों के मरम्मत 1230 लाख की निविदा मे चयन हो चुका है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्योग बंधुओं की शिकायतों का निस्तारण समय से गुणवत्तापूर्ण करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

📰✍️सीएम के अतिक्रमण मुक्त यूपी में पालिका को अधिकारियों का नहीं मिल रहा सहयोग न मिलने; चैयरमैन ने प्रेसवार्ता बुलाकर तहसील स्तरीय अधिकारियों पर लगाये गंभीर आरोप।
➡️ चैयरमैन डॉक्टर प्रदीप दीक्षित का दावा, शासन से पत्राचार के बाद भी नहीं मिल रहा सहयोग। चैयरमैन ने पालिका कर्मचारियों पर लगाये सहयोग ना करने के आरोप। सिकंदराबाद नगर में सार्वजनिक अतिक्रमण के खिलाफ चलाया जाना है अभियान।

📰✍️जहांगीराबाद क्षेत्र के खाकरोबन में घर के बाहर तेज आवाज में भजन बजाने पर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या।

➡️ सतीश होम थियेटर पर घर के बाहर बजा रहा था माता रानी के भजन। पड़ोसियों ने विवाद के बाद सतीश की पीट पीटकर कर दी हत्या। सतीश की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। पुलिस वारदात को मान रही संदिग्ध, शव पोस्टमार्टम को भेजा। मुंबई में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था सतीश, अपने बड़े भाई से मिलने आया था जहांगीराबाद।
उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

📰✍️झांसी में पुलिस ने 18 रसूखदारों को जुआ खेलते हुए पकड़ा, छह लाख से अधिक बरामद।
➡️ पुलिस ने सरकारी ऑफिस से चंद कदम दूर रसूखदारों को जुआ खेलते हुए पकड़ा हैं।रसूखदार जुआ खेलने लग्जरी गाडियों से पहुंचे थे। जब पुलिस ने छापा मारा तो 18 जुआरियों को जुआ खेलते हुए अरेस्ट किया है। फड़ से 6.10 लाख रुपए बरामद हुए हैं। नवाबाद पुलिस ने जुआ निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। इन जुआरियों की पैरवी के लिए देर-रात तक नवाबाद थाने के बाहर जमावड़ा लगा रहा।

📰✍️एटा में धक्का प्लेट बस को भाजपा विधायक ने लगाया धक्का।

➡️ विधायक विपिन वर्मा रात एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। जैसे ही वसुंधरा के पास पहुंचे। वहां जाम लगा हुआ था। मैंने लोगों से पूछा तो पता चला कि कासगंज डिपो की रोडवेज बस खराब हो गई है। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों और राहगीरों के साथ बस को धक्का लगाया।

📰✍️ रेपिस्ट को 10 साल की जेल; बहराइच, यूपी में नाबालिग लड़की का अपहरण और रेप करने के मामले में कोर्ट ने बजरंगदल के नगर संयोजक नितिन भुजवा को 10 साल कैद की सुनाई सजा।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️हरियाणा में डेढ़ करोड़ लोगों ने एक साथ किया गीता का पाठ, सीएम सैनी और केंद्रीय मंत्री हुए शामिल।

➡️ कुरुक्षेत्र में गीता जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में वैश्विक गीता पाठ किया जा रहा है। जिसमें 18 हजार बच्चों ने एक स्थान पर बैठकर गीता के मंत्रों का जाप किया। पहली बार गीता मंत्र का जाप ऑनलाइन माध्यम से डेढ़ करोड़ लोगों के द्वारा इन बच्चों के साथ किया गया है जो एक नया विश्व रिकॉर्ड बना है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शिरकत की उनके साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का यह वैश्विक गीता पाठ बांग्लादेश में हिंदुओं और मंदिरों की सुरक्षा को समर्पित है।

📰✍️बांग्लादेश के रास्ते बंगाल में घुसने की फिराक में आतंकी, तलाश में जुटी खुफिया पुलिस।
➡️ बांग्लादेश में इस समय अशांति फैली हुई है। पड़ोसी देश में हिंदुओं के साथ अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। इस बीच खुफिया पुलिस को बड़ी जानकारी मिली है। जानकारी के अनुसार बंगाल में आतंकी संगठन हिजबुत तहरीर (हिज्ब-उत-तहरीर) के कुछ सदस्यों ने प्रवेश किया है। खुफिया पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। एजेंसियों ने पुलिस को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।
स्पेशल न्यूज अपडेट वीडियो
📰✍️100 सेकेंड की वीडियो में देखें देश और दुनिया की सभी मुख्य खबरें👇