चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️स्वतंत्रता दिवस से पूर्व “आजादी का अमृत महोत्सव”; नुमाइश मैदान स्थित निकुंज हॉल में “हर घर तिरंगा” मेला-प्रदर्शनी का हुआ भव्य आयोजन; तिरंगा रैली भी निकाली गई।

➡️जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अंतुल तेवतिया, डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने किया शुभारंभ। राष्ट्रीय ध्वज का इतिहास, निर्माण, ध्वज संहिता, स्वतंत्रता संग्राम प्रसंग, तिरंगा थीम पर चार्ट, पेंटिंग, हस्तशिल्प, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुईं प्रदर्शित। स्कूली बच्चों ने ने देशभक्ति गीत-नाटक व रंगारंग कार्यक्रम पेश कर बांधा समां।
➡️इस दौरान 13-15 अगस्त तक घरों पर तिरंगा फहराने का दिलाया गया संकल्प, कार्यक्रम स्थल से कालाआम चौराहे तक तिरंगा रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम में सीडीओ निशा ग्रेवाल, एडीएम प्रमोद पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह, बीएसए लक्ष्मीकांत सहित शिक्षक, विद्यार्थी, सामाजिक कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

2.📰✍️ नितेश रस्तोगी बने एडीएम वित्त के स्टेनो; डीएम श्रुति ने अपने स्टेनो नितेश रस्तोगी को एडीएम वित्त अभिषेक सिंह का बनाया है स्टेनो, यहां पर तैनात मुकेश कुमार को नायब नाजिर लेखा पद पर भेजा।



3.📰✍️बुलंदशहर पुलिस का गांजा तस्कर पर वार! नहर पुल, ग्राम मामन से 20 किलो गांजा और अर्टिगा कार सहित नशे का सौदागर गिरफ्तार।

➡️कोतवाली देहात पुलिस ने चेकिंग के दौरान तस्करी का माल ले जा रहे मोदीनगर निवासी सुबोध पुत्र छोटूराम को किया गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल, आरोपी पहले भी मेरठ में NDPS एक्ट में पकड़ा जा चुका है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक और उनकी टीम रही शामिल।

4.📰✍️ वाहन चोरों पर बुलंदशहर पुलिस की एक और कार्यवाही; इस बार स्याना पुलिस ने चोरी की 11 मोटरसाइकिल के साथ पकड़े दो वाहन चोर।
➡️ नरसैना क्षेत्र के रहने वाले हैं दोनों शातिर चोर सुखराम और राहुल, बुलंदशहर के साथ-साथ दिल्ली व ग्रेटर नोएडा समेत कई जिलों में चोरी करते थे बाइक, लंबे समय से चोरी की वारदातों में थे शामिल, चोरी की बाइक को कम कीमत में बेचकर करते थे मुनाफा, गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों से तमंचे भी बरामद हुए हैं, दोनों पर अलग-अलग थानों में दर्ज हैं 15-15 आपराधिक मुकदमे।



5.📰✍️खुर्जा क्षेत्र में चोला रोड पर स्कॉर्पियो और बाइक के टकराव के बाद हिंसक संघर्ष, छह पर एफआईआर।

➡️स्कॉर्पियो बाइक सवारों से टकरा गई, पहले कार सवारों ने की बाइक सवारों की पिटाई, फिर बाइक चालकों ने लाठियों से हमला कर कार के तोड़ डाले शीशे, कार सवारों ने भाग कर बचाई जान, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। मामले में दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराई; स्कार्पियो सवार ध्रुव शर्मा की तरफ से अरुण (पुत्र प्रेमपाल), सोनू प्रधान, मोनू और सचिन (पुत्र सुरेन्द्र) निवासी ग्राम फराना—के खिलाफ एफआईआर कराई गई है दर्ज, जबकि बाइक सवार दूसरे पक्ष की तरफ से मोनू ने स्कॉर्पियो में सवार दोनों युवकों पर दर्ज कराई है एफआईआर, पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर जांच की शुरू।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ बुलंदशहर में बीडीए का बुलडोज़र! साठा रोड की ‘काका बिल्डिंग’ सील, बहलीमपुरा की अवैध कॉलोनी जमींदोज़।

➡️बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण और प्लॉटिंग पर कड़ी कार्रवाई, बीडीए सचिव ज्योत्सना यादव के निर्देश पर सचल प्रवर्तन दल ने जोन-दो में कार्रवाई करते हुए साठा रोड स्थित आबिदा बेगम, पुत्र समीर अहमद व रईस अहमद द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति बनाए जा रहे ‘काका बिल्डिंग’ को सील किया। साथ ही बहलीमपुरा में विकसित की जा रही अनधिकृत कॉलोनी को भी ध्वस्त किया गया।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ मंत्री बोले “अपनी बीवी की कसम खा कर कहो कि पानी नहीं आ रहा है”; सपा विधायक फहीम इरफ़ान ने जल मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से कहा कि मेरे गांव में सिंचाई के लिए पानी नहीं आ रहा है, जवाब में जल मंत्री कहते हैं कि “अपनी बीवी की कसम खा कर कहो कि पानी नहीं आ रहा है”, सपा विधायक कहते हैं कि “अगर ये बात झूठ निकली तो मैं विधानसभा से इस्तीफा दे दूंगा”, वीडियो वायरल।

📰✍️मथुरा में पुरानी हवेली की गिरी छत, मासूम भाई बहन की मौत, आधा दर्जन घायल; देर रात कोसी में जीटी रोड निकासा स्थित एक पुरानी हवेली की छत गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल हैं। घायलों में बच्चों के माता-पिता की हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिलाधिकारी सी पी सिंह ने कहा कि दैवीय आपदा कोष से पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी।


