चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की मुख्य खबरें

📰✍️ उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के अवसर पर आज 11 अक्टूबर शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश का किया ऐलान, प्रदेश में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी कार्यालय में रहेगा अवकाश।

📰✍️ शहर में बीती रात साठा से धूमधाम से निकली अष्ट दुर्गे भवानी की शोभायात्रा; देखें ये स्पेशल वीडियो 👇

📰✍️शहर में चार आयुष्मान आरोग्य मन्दिर का सांसद डॉक्टर भोला सिंह ने किया शुभारंभ, हरि एंक्लेव में लगा स्वास्थ्य शिविर।

➡️ चार आयुष्मान आरोग्य मन्दिर हरि एनक्लेव, भूड़, नई बस्ती एवं आदर्श नगर का शुभारंभ सांसद डाक्टर भोला सिंह द्वारा अध्यक्ष नगर पालिका की उपस्थिति में किया गया। आयुष्मान आरोग्य मन्दिर हरि एनक्लेव के शुभारंभ पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमे सभी प्रकार के मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ मानसिक स्वास्थ्य एवं नेत्र ज्योति परीक्षण कर दवाएं उपलब्ध कराई गई।
➡️इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विनय कुमार सिंह, नोडल डॉक्टर शशिकांत राय, नोडल अधिकारी आयुष्मान आरोग्य मन्दिर डॉ गौरव सक्सेना, शहरी टीकाकरण प्रभारी डाक्टर कमलेन्द्र भारद्वाज, चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

📰✍️अनाधिकृत चल रहे 3 अल्ट्रासाउंड सेंटर और नर्सिंग होम का पंजीकरण हुआ निरस्त, डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई।
➡️जनपद में संचालित सिटी अल्ट्रासाउंड बाई पास रोड, मोरीगेट अनूपशहर, रॉयल अल्ट्रासाउंड सेन्टर जहांगीराबाद और ओम लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर डिबाई की शिकायतों के आधार पर औचक निरीक्षण में अनियमितताएं प्राप्त हुई थी। स्पष्टीकरण भी मांगा गया परन्तु स्पष्टीकरण का संतोषजनक जवाब न मिलने पर जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह द्वारा तीनों अल्ट्रासाउन्ड सेंटरों पर गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम 1994, के अन्तर्गत पंजीकरणों के निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई।
➡️इनके अतिरिक्त सूर्या रेडियोलॉजी सर्विस सिकंदराबाद की शिकायतों के दृष्टिगत व देव अल्ट्रासाउंड सेन्टर ऊंचागांव में चिकित्सक की अनुपलब्धता के कारण, दोनों सेंटरों के नवीन पंजीकरण हेतु प्राप्त आवेदनों को जिलाधिकारी द्वारा निरस्त किया गया है।

📰✍️खुर्जा में पैसे के लेनदेन में फौजी की गोली मारकर हत्या, छुट्टी पर घर आया था मृतक गौरव।

➡️ मृतक घर के पास एक दुकान पर खड़ा था तभी बाइक सवार बदमाश आए और जब तक जवान कुछ समझ पाता बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। लोगों ने घरवालों को इसकी सूचना दी। घरवाले उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मरने से पहले जवान ने घरवालों को कातिल का नाम बताया।
➡️25 साल के गौरव सिंह 13 दिन पहले छुट्टी मनाने घर आए थे। घटना खुर्जा जंक्शन के विमला नगर में देर रात हुई। गौरव की 2 साल पहले शादी हुई थी। विमला नगर कॉलोनी निवासी सत्यवीर ने बताया कि बेटा छुट्टी पर घर आया था। बेटे से मोहल्ले के बाबूलाल ने 1.20 लाख रुपए उधार लिए थे।

📰✍️ डिबाई क्षेत्र से भाजपा विधायक सीपी सिंह के खिलाफ सड़कों पर उतरे समर्पित ब्राह्मण महासभा के कार्यकर्ता; कलक्ट्रेट गेट पर किया गया भाजपा विधायक के खिलाफ प्रदर्शन।
➡️हाथों में बैनर झंडा लेकर किया ब्राह्मण महासभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन, भाजपा विधायक सीपी सिंह पर ब्राह्मण और भगवान परशुराम पर अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल का आरोप।

📰✍️जहांगीराबाद क्षेत्र में फिर जली पराली, एसडीएम ने तुरंत मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
➡️गांव डूंगरा जाट में दो किसानों ने पराली के खेत में आग लगाई, क्षेत्र में भ्रमण कर रहीं अनूपशहर एसडीएम प्रियंका गोयल धुएं को देखकर टीम को लेकर मौके पर पहुंची, दो किसानों पर लगाया 2.5-2.5 हजार रुपए का जुर्माना। लापरवाही पर ग्राम पंचायत सचिव को जमकर लताड़ लगाई और कार्रवाई के निर्देश दिए।

📰✍️रैनेंसा स्कूल में धूमधाम से मना दशहरा पर्व, बच्चों ने नृत्य नाटिका से वातावरण किया भक्तिमय।

➡️’मंगल भवन अमंगल हारी’ चौपाई के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ। कक्षा 8, 9 और 11 के बच्चों ने नवरात्रि की सभी देवियों के साथ मां काली से संबंधित नृत्य नाटिका प्रस्तुत करके वातावरण भक्तिमय कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक माथुर , उपप्रधानाचार्य कुलदीप सिंघल, मुख्य प्रशासक अभिराग शर्मा, वरिष्ठ प्रशासक विश्वास शर्मा तथा शिवम् मोहन शर्मा एवं प्रशासक वरुण कौशिक ने उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चांद लगाए।

📰✍️आवास विकास द्वितीय स्थित किड्स कैसल अकादमी में दशहरा पर्व पर विशेष कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

➡️ कार्यक्रम में अध्यक्ष मूल चंद शर्मा एवं प्रधानाचार्या रूपम शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान राम की जीवन गाथा पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ। छात्रों ने रावण दहन के प्रतीकात्मक प्रदर्शन के साथ अच्छाई की बुराई पर विजय का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

📰✍️ नवरात्री के पावन पर्व पर जनपद मे संचालित समस्त कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालयों मे कन्या भोज का हुआ आयोजन।

➡️मुख्य अतिथि के रूप मे मुख्य विकास अधिकारी कुलदीप मीना (IAS) ने स्वयं कन्याओं को भोजन कराया। उनके साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ लक्ष्मीकांत पाण्डेय उपस्थित रहे। सभी छात्राओं को एक साथ बैठाकर कन्या पूजन कर भोजन खिलाया गया और समस्त छात्राओं को ज्योमेट्री किट का वितरण किया गया। कन्या भोज मे खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र बुलंदशहर, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा, वार्डन व समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

📰✍️खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव हजरतपुर में मामूली कहासुनी में आमने सामने आए दो पक्ष, जमकर हुई मारपीट।
➡️ रास्ते में घात लगाकर लाठी डंडों से पीटने का एक पक्ष पर आरोप, दोनों पक्षों से पांच लोग घायल, घायलों को अस्पताल पहुंचाकर मामले की जांच में जुटी पुलिस।

📰✍️खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव भूतगढ़ी में मामूली कहासुनी में दबंगों ने युवक को मारी गोली, गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर।
➡️पास ही की दुकान से सामान लेकर लौट रहा था घायल राजकमल, पीड़ित के मुताबिक दो युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम, पीड़ित को उपचार के लिए भेज मामले की जांच में जुटी पुलिस।
उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

📰✍️वाराणसी में सड़क किनारे खड़े डम्फर से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में पति-पत्नी समेत चार लोगों की मौत, एक बच्चे की हालत गंभीर।

➡️हादसे में जीप कंपनी के जनरल मैनेजर, उनकी पत्नी, सास समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि उनका 12 साल के बेटा गंभीर घायल है। हादसा मिर्जा मुराद थाना क्षेत्र के बिहड़ा गांव के पास हुआ।
➡️बजरंग नगर कॉलोनी के रहने वाले जीप कंपनी के जनरल मैनेजर दीपक पांडेय विंध्याचल से कार से घर लौट रहे थे। हादसे में दीपक कुमार पांडेय (35), उनकी पत्नी उर्मिला पांडेय (32), दीपक की सास फूल केसरी देवी (55) और अर्पिता गुप्ता (28) की मौत हुई। वहीं, दीपक का बेटा शिवांश पांडेय (12) की हालत गंभीर है।

📰✍️UP सरकार में मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह के घर से 50 लाख की चोरी। मंत्री, पत्नी का इलाज कराने दिल्ली गए हुए थे। घटना 8 महीने पुरानी है। मंत्री की फैमिली ने अलीगढ़ पुलिस में FIR अब कराई है।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ओडिशा: मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए पुरी समुद्र तट पर रेत से उनकी कलाकृति बनाई।
स्पेशल न्यूज अपडेट वीडियो
📰✍️100 सेकेंड की वीडियो में देखें देश और दुनिया की सभी मुख्य खबरें👇