11 अगस्त 2025: बुलंदशहर में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️बुलंदशहर में लालच का जाल बिछाकर चल रहा धर्म का सौदा – सिकन्द्राबाद के वीरखेड़ा में धर्मांतरण के खेल का भंडाफोड़, एक महिला सहित 9 गिरफ्तार; बाइबिल- पम्पलेट- नकदी- मोबाइल बरामद।

➡️ये सभी भोले भाले हिंदू लोगों को रुपए का लालच देकर ईसाई धर्म में करवाते थे परिवर्तित। सिकंदराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही और उनकी टीम ने छापेमारी कर पप्पन, रवि, प्रदीप पारछा, सुन्दर सिंह, दीपक कुमार, कृष्णा बेनीवाल, राजेन्द्र कुमार, नीलम व आशू को किया गिरफ्तार। इनमें पप्पन, रवि, सुंदर सिंह और आशु सिकंदराबाद के ही है रहने वाले, बाकी गाजियाबाद फरीदाबाद और मुंबई के हैं आरोपी। कब्जे से 2 बाइबिल, प्रार्थना पम्पलेट, बुकलेट, केसबुक, ट्रस्ट बैलेंस शीट, आधार प्रतियां, धर्म परिवर्तन प्रमाणपत्र, नकदी व 9 मोबाइल बरामद। कई जिलों में पहले भी ऐसे कृत्य कर चुके हैं  आरोपी।

2.📰✍️गोवंशों को गौशाला ले जा रहे ट्रकों को हिंदू संगठन के लोगों ने रोककर किया हंगामा; स्थिति संभालने मौके पर पहुंचे आला अफसर, चार नामजद और 25 से 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज।

➡️ बीती रात डिबाई से गोवंशों को दो ट्रकों में भरकर औरंगाबाद की गौशाला लाया जा रहा था, रास्ते में जहांगीराबाद के गांव अंधियार बछेड़ा के पास ग्रामीणों ने ट्रकों को रोककर किया हंगामा और मारपीट, ड्राइवर ने विधायक का पत्र भी दिखाया जिसमें गोवंशों को गौशाला ले जाने की बात कही गई थी  लेकिन लोग नहीं माने।

➡️सूचना मिलते ही स्थिति संभालने भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे सीओ अनूपशहर रामकरण सिंह और कोतवाल प्रभारी रामपाल सिंह, पुलिस द्वारा वीडियोग्राफी शुरू करते ही छटनी शुरू हो गई भीड़, कई लोग हिरासत में लिए गए, आखिर में खुद कोतवाली प्रभारी रामपाल सिंह ने ट्रक के साथ जाकर गोवंशों को सुरक्षित गौशाला पहुंचाया।

➡️ट्रक चालक राकेश चौहान की शिकायत पर पुलिस ने जितेंद्र उर्फ छोटे, दीपक चौधरी, सौरभ शर्मा और रवि के खिलाफ रिपोर्ट की दर्ज, वीडियोग्राफी के आधार पर अज्ञात लोगों की पहचान में जुटी पुलिस, एसपी देहात तेजवीर सिंह ने कड़ी कार्रवाई के दिए आदेश।

3.📰✍️ कावड़ यात्रा और रक्षाबंधन के बाद जन्माष्टमी की तैयारियों में जुटा पुलिस महकमा; 600 पुलिसकर्मी तैनात, निकलेंगी 28 शोभायात्राएं, 41 मंदिरों में होंगें कार्यक्रम।

➡️ सुरक्षा की दृष्टि से जिले भर में 1 एसपी, 7 सीओ और 20 निरीक्षक सहित कुल 600 पुलिसकर्मी तैनात, इस दौरान जिले भर में सजाएंगे मंदिर और दर्जनों भंडारों का भी होगा आयोजन। एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम्स भी रहेंगी तैनात, कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी भी की जाएगी, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कारवाई।

4.📰✍️एसएसपी ने देर रात क्राइम मीटिंग के बाद थानों में किया फेरबदल, बदले गुलावठी और सलेमपुर थाना प्रभारी।

➡️जारी आदेश में एसएसपी ने अपराध शाखा से शैलेन्द्र प्रताप सिंह को गुलावठी का प्रभारी निरीक्षक बनाया है जबकि यहां से हटाई गई सुनीता मलिक को प्रभारी महिला बाल सुरक्षा संगठन इकाई भेजा है। वहीं एएचटी से रविन्द्र कुमार को सलेमपुर थाना प्रभारी बनाया गया है और यहां से हटाए गए लोकेश अग्निहोत्री को थाना प्रभारी एएचटी पद पर भेजा है।

5.📰✍️ चोला क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर किया हमला, एक युवती और वृद्ध महिला हमले में गंभीर रूप से घायल

➡️ सिकंदराबाद तहसील स्टेट चोला क्षेत्र के गांव दाउदपुर में रात दबंगों ने किया परिवार पर हमला, दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में कराया गया है भर्ती। पीड़ित परिवार का कहना है वर्ष 2024 से गांव के कुछ दबंगों से उनकी चल रही है रंजिश, इस मामले में पहले भी जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज है। परिवार का आरोप है कि इसी मुकदमे में फैसले का दबाव बनाने के लिए दबंग उनके घर में घुस आए और आरोपियों ने परिवार के साथ की मारपीट और फायरिंग भी की। पीड़ित परिवार ने किसी तरह अपनी जान बचाई। फायरिंग करते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ितों का कहना है इससे पहले भी कई बार उन पर हमला कर चुके हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️बुलंदशहर कलेक्ट्रेट में डीएम श्रुति की सख्त समीक्षा– राजस्व वसूली, वाद निस्तारण, अवैध कब्जे व सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग पर दिए कड़े निर्देश।

➡️स्टांप, व्यापार कर, आबकारी, परिवहन, विद्युत, मंडी आदि विभागों की प्रगति पर असंतोष जताते हुए डीएम ने सभी तहसीलदारों को शत-प्रतिशत राजस्व वसूली, पुराने वादों का मैरिट पर समयबद्ध निस्तारण व पोर्टल पर अपलोड सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री में विलंब पर सूची बनाकर निस्तारण कराने को कहा। सरकारी भूमि से कब्जा हटाने, भूमाफियाओं पर सख्त कार्रवाई, रिकॉर्ड रूम में लंबित फाइलें जमा करने, शिकायत निस्तारण में गुणवत्ता व फीडबैक लेने के निर्देश दिए। डिफॉल्टर शिकायतें समय से निपटाने, कर्मचारियों की उपस्थिति सुबह 10 बजे से पहले पोर्टल पर दर्ज कराने, व सैनिक बंधु-किसान बैठकें तहसील स्तर पर पहले कराने को कहा। चेतावनी दी कि सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग खराब होने पर जिम्मेदार पर कड़ी कार्रवाई होगी। बैठक में एडीएम अभिषेक कुमार सिंह, एडीएम प्रमोद कुमार पांडेय, एडीएम (न्यायिक) भरत राम, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह व समस्त एसडीएम-तहसीलदार मौजूद रहे।

📰✍️ कोतवाली देहात पुलिस ने शातिर वाहन चोर पकड़ा, 12 बाइक बरामद; भाईपुरा से अनूपशहर रोड पर शमशान घाट के पास से चोरी की मोटरसाइकिल और एक तमंचा सहित आरोपी प्रमोद निवासी रतनपुर औरंगाबाद को किया गिरफ्तार। पुलिस की कड़ी पूछताछ में उसने कई चोरियों में शामिल होने की बात कबूल की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने गांव उटरावली से चोरी की 11 और मोटरसाइकिलें बरामद की।

📰✍️ खानपुर क्षेत्र के गांव लडाना में लाठी डंडे और फरसे से लैस दबंगों ने परिवार पर किया हमला; मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कई लोग बताये जा रहे हैं घायल, घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज, घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी को तोड़ गए आरोपी दबंग।

📰✍️ औरंगाबाद क्षेत्र के मौहल्ला नई वस्ती में स्थित माता पथवारी मंदिर के निकट जलभराव को लेकर भड़के मोहल्लेवासी; नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ किया जोरदार हंगामा, बारिश और तालाब का गंदा पानी सड़क मार्ग पर भरने से मोहल्ले वासियों का वहां से पैदल निकलना भी हो गया है मुश्किल। जलभराव की समस्या को लेकर वार्ड सभासद गौरव लोधी के नेतृत्व में आज दर्जनों मोहल्ले वासियों ने जलभराव स्थल पर पहुंचकर नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए  किया हंगामा।

📰✍️रोटरी क्लब बुलंदशहर सिटी ने सिटी क्षेत्र के मोहनकुटी आश्रम पहुंचकर नवनिर्मित भारत माता मंदिर में किया नमन, रुद्राक्ष सहित कई पौधे रोपे; अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, सचिव अर्जित गर्ग, कोषाध्यक्ष सुमित मित्तल, अंकुर अग्रवाल समेत सदस्यों ने मंदिर प्रांगण में रुद्राक्ष, रात की रानी, मोगरा, गुलाब, बेलपत्र व अन्य पौधे रोपे।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️गाजियाबाद के जिला जज आशीष गर्ग का हार्ट अटैक से निधन; काफी दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था, हर्निया के ऑपरेशन के लिए यशोदा अस्पताल में भर्ती हुए थे, तभी अचानक उनको हालत बिगड़ गई, डॉक्टर ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन बच नहीं सके।


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: