चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️पैतृक गांव पाली आनंदगढ़ी पहुंचा जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ में शहीद बुलंदशहर के लाल जेसीओ प्रभात गौड़ का पार्थिव शरीर; उमड़ा जनसैलाब, डीएम- एसएसपी व सेना अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि, 11 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि।

➡️जहांगीराबाद से विशाल तिरंगा यात्रा के साथ गांव लाया गया पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी हजारों लोगों की भीड़। भारत माता की जय, जब तक सूरज-चांद रहेगा प्रभात तेरा नाम रहेगा जैसे गूंजे नारे। जिलाधिकारी श्रुति व एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, सेना के अधिकारियों व परिजनों ने भी श्रद्धासुमन किए अर्पित। तिरंगे को सम्मानपूर्वक पिता को सौंपा गया। शहीद को सैन्य सम्मान, मिलिट्री बैंड और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई।

2.📰✍️ सिटी क्षेत्र में सूर्य नगर स्थित श्रीजी नर्सिंग होम के पास चल रहे मेडिकल स्टोर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम का छापा; दवाएं सील, दो नमूने भरे।

➡️ कार्रवाई में औषधि निरीक्षक हापुड़ हेमेन्द्र चौधरी एवं औषधि निरीक्षक बुलन्दशहर अनिल कुमार आनन्द रहे शामिल, मौके पर आवश्यक लाइसेंस नहीं दिखा सका संचालक रोहताश सिंह, टीम ने बिना लाइसेंस के भंडारित लगभग ₹50,000 कीमत की 42 प्रकार की दवाईयां जब्त कर की सील, साथ ही जांच के लिए गए दो प्रकार की दवाइयों के नमूने।



3.📰✍️चार दिन पहले नरसैना क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी से हुई लूट की घटना का खुलासा, नरसेना पुलिस और स्वाट टीम ने लूट करने वाले तीन शातिर अपराधियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार।

➡️ केला मोड़ बैरियर पर संदिग्ध बाइक सवारों की चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए और एक अन्य को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की फैजान (शेरपुर, हापुड़), राकेश उर्फ रिंकू उर्फ बाटा (बछेड़ा खुर्द, हापुड़) और वसीम (बहादुरगढ़, हापुड़) के रुप में हुई है पहचान। कब्जे से 4.55 किलोग्राम चांदी, 77 पीस सोने की नाक की लौंग, दो तमंचे व बाइक बरामद।

4.📰✍️मिलावटखोरी रोकने के लिए भरें गए 18 नमूनों की आई जांच रिपोर्ट, आइस कैंडी व मिल्क केक के सेंपल फेल।
➡️ सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि सिकंदराबाद में तीन माह पहले एक आइस कैंडी और दो मिल्क केक के भरे थे नमूने, जांच रिपोर्ट के अनुसार खाने योग्य नहीं है यह पदार्थ, इनमें पाए गए हैं हानिकारक रंग, जो स्वास्थ्य के लिए है हानिकारक। इसके अलावा मेघना ट्रेडर्स पर लिए गए केमिकल के नमूनों की जांच के दौरान स्पष्ट हुआ है कि नकली दूध बनाने में प्रयोग किए जा रहे थे नमूने, 18 खाद्य पदार्थो के नमूने की जांच में मसाला, नमकीन समेत पांच नमूने पाए गए हैं अधोमानक, मामले में जारी किए जा रहे हैं नोटिस।



5.📰✍️ जिले में अगस्त माह में अवैध खनन पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, वसूला गया 20 लाख से अधिक का जुर्माना।
➡️ डीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई में कुल 40 अवैध डम्फर एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया गया निरूद्ध। एडीएम वित्त अभिषेक सिंह ने बताया कि इन पर 10,39,000 की जुर्माना वसूल किया गया। इसके अतिरिक्त अवैध खनन में संलिप्त 4 जेसीबी मशीनें निरुद्ध की गईं जिन पर 10,10,000 की शास्ति की गई वसूल।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ संतोष इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में अंतर विद्यालय वाद विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

➡️ प्रतियोगिता में बीके पब्लिक स्कूल जहांगीराबाद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रेशू चौधरी ने पक्ष में तथा सिद्धी पवांर ने विपक्ष में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम किया रोशन। हिंदी विभागाध्यक्ष आकाश गिरि के मार्गदर्शन में छात्राओं ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल में डॉ. अनूप सिंह एवं कृष्णपाल सिंह उपस्थित रहे। इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्या डॉ. रीता शर्मा, प्रबंधक नरेंद्र शर्मा एवं निदेशक ललित शर्मा ने छात्राओं को बधाई दी।

📰✍️भारत विकास परिषद बुलंदशहर समर्पण
ने सांस्कृतिक सप्ताह के सातवें तथा आखिरी दिन देवीपुरा स्थित पंचायती गौशाला पर दी सेवाएं; जिसमें गायों के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा तथा 1100/- नगद दिए गए। सुशील जिंदल, दीपक गोयल, आकाश बंसल एवं नरेश मित्तल का व्यवस्थाओं में रहा सहयोग।

📰✍️ औरंगाबाद क्षेत्र के गांव नौबतपुर में बकरी को लेकर दो पक्षों में पथराव, दोनों पक्षों से कुल 6 लोग हिरासत में; गांव निवासी यामीन मेवाती की बकरी सुबह पड़ोसी अहमद शहीद के घर में आ गई थी। इस बात को लेकर अहमद शहीद ने बकरी को पटक कर घर के बाहर फेंक दिया। यामीन की पत्नी शहरून ने विरोध किया तो दूसरे पक्ष ने उनके साथ गाली गलौज कर दी और घर की छत पर चढ़कर यामीन के घर पर पथराव कर दिया। हालांकि पथराव में कोई घायल नहीं हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से छह लोगों को हिरासत में ले लिया है।

📰✍️जहांगीराबाद के ढकरौली सहकारी समिति परिसर में इफको द्वारा नैनो उर्वरक जागरुकता अभियान के तहत किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन।

➡️ कार्यक्रम में इफको के क्षेत्र अधिकारी रघुवीर सिंह ने नैनो आधारित उर्वरकों के उपयोग, फायदे व तकनीक पर जानकारी दी। विशेषकर आलू व गेहूं की फसल में नैनो डीएपी, नैनो यूरिया, नैनो जिंक, नैनो कॉपर व जल विलेय उर्वरकों के सही उपयोग पर चर्चा की गई। अध्यक्ष जगमाल सिंह ने किसानों से नैनो उर्वरक अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में किसानों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और इफको उत्पादों की सराहना की। इफको से रोहित कुमार, राहुल कुमार व बृजेश यादव उपस्थित रहे।

📰✍️ऑपरेशन विवेचना में स्याना व सिकन्द्राबाद सर्किल अव्वल; मेरठ मंडल क्षेत्र में 6 माह की समीक्षा में जनपद बुलंदशहर के सर्किल स्याना, सिकन्द्राबाद, सिविल लाइन मेरठ और गढ़ सर्किल हापुड़ का विवेचना निस्तारण अच्छा रहा। सर्किल बागपत, ब्रहमपुरी और दौराला में लंबित विवेचनाओं में वृद्धि देखी गई।डीआईजी ने संबंधित अधिकारियों को सतर्क करते हुए कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ नेपाल के बाद फ्रांस में भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई जगह आगजनी।
➡️ फ्रांस में भी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरु हो गए हैं। बजट में कटौती के खिलाफ और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के इस्तीफे की मांग को लेकर भारी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारियों की कई जगह सुरक्षा बलों से झड़प हुई है। उन्होंने कई जगह तोड़फोड़ और आगजनी भी की है। सरकार ने 80 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया है। अब तक 200 से ज्यादा उपद्रवी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
News Editor: Dharmendra Mittal


