नरौरा में 10 फीट बड़ा मगरमच्छ नहर से निकला बाहर, मची अफरा तफरी

नरौरा, बुलंदशहर: जनपद बुलंदशहर के नरौरा में गंग नहर से बाहर निकला 10 फीट बड़ा मगरमच्छ। जिसको देख आसपास के इलाके में मच गई अफरा तफरी। वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू। सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल।

नहर से बाहर निकला मगरमच्छ

दरअसल मामला जनपद बुलंदशहर के नरौरा में गंगा घाट के पास से गुजर रही गंग नहर का है जहां आज सुबह अचानक 10 फीट बड़ा मगरमच्छ नहर से बाहर निकल कर सड़क पर आ गया। इसके बाद मगरमच्छ को देख आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी जिसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू कर लिया है और मगरमच्छ को वापस नहर में छोड़ दिया है। मगरमच्छ के नहर से बाहर आने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल जिसे आप नीचे हमारे पोस्ट में देख सकते हैं।

जिला बुलंदशहर और आसपास की हर खबर अपने व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg
शेयर करें: