चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की मुख्य खबरें

📰✍️ शनिवार सुबह नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा; ट्रेक्टर ट्राली से भिड़ी तेज रफ्तार ईको, तीन लोगों की गई जान।

➡️ दादरी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार इको कार सामने से प्लास्टिक पाइप लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार चालक समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर का फटना माना जा रहा है हादसे की वजह, टायर फटते ही ट्रॉली अचानक अनियंत्रित हो गई और पीछे से आ रही कार से भिड़ गई। मृतक पहासू और खुर्जा की ओर जा रहे थे।

📰✍️ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्यवाही कर रही बुलंदशहर पुलिस; मई के महीने में जनपद में काटे ताबड़तोड़ चालान।

➡️बुलंदशहर पुलिस ने मई माह के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 18,309 वाहनों का किया चालान। इसके अलावा 138 वाहनों को किया सीज। पूरी कार्यवाही में करीब 3.6 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया, 337300 रुपये का शमन शुल्क भी वसूला गया।



📰✍️ डीजीपी प्रशांत कुमार को नहीं मिला सेवा विस्तार; आईपीएस राजीव कृष्ण बने यूपी के नए कार्यवाहक डीजीपी; साल 2000 में बुलंदशहर के रह चुके हैं एसएसपी।

➡️ 1991 बैच के आईपीएस हैं राजीव कृष्ण, पहली तैनाती प्रशिक्षु आईपीएस इलाहाबाद में हुई थी। इसके बाद बरेली, कानपुर, अलीगढ़ में रहे एएसपी। 1997 में पहली बार जिले की कमान मिली और फिरोजाबाद के एसपी बने। इसके बाद इटावा, मथुरा, फतेहगढ़, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, आगरा, लखनऊ, बरेली के एसएसपी रहे। लखनऊ में डीआईजी रहे। राजीव कृष्ण मेरठ रेंज के आईजी भी बने। 2012 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए। सितंबर 2017 में लौटे तो पहले पुलिस अकादमी मुरादाबाद में तैनाती दी गई। फिर 5 फरवरी, 2018 को इन्हें लखनऊ जोन का एडीजी बनाया गया। राजीव कृष्ण आगरा में भी एडीजी जोन रहे। पत्नी मीनाक्षी सिंह नोएडा में CBDT में डिप्टी सेक्रेटरी हैं।

📰✍️ शनिवार सुबह शहर के बीचो- बीच स्थित मेडिसन मार्केट में आग ने मचाया तांडव; शुक्ला एजेंसी में लगी आग से लाखों का माल जलकर राख, कई घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू। शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है आग लगने का कारण।

📰✍️ सिकंदराबाद का यूनुस बकरा हत्याकांड; साल 2016 में ईंट से पीट पीटकर हत्या करने के दोषी कलुआ उर्फ इकबाल और उसके पिता इकराम उर्फ बिल्ली को सश्रम आजीवन कारावास, साथ ही 7500-7500 रुपये के अर्थदण्ड की सुनाई गई है सजा, जिला जज मंजीत सिंह श्योराण ने दोषियों को सजा सुनाई।



📰✍️ अरनिया पुलिस के हत्थे चढ़ा नशे का सौदागर इकबाल पुत्र शाहबाज; पुलिस ने 610 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल। छतरी क्षेत्र के नगला बंजारा का रहने वाला है गांजा तस्कर इकबाल।

📰✍️भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ द्वारा आयोजित बाल संस्कार शिविर: छठे दिन बच्चों ने की जमकर मस्ती, किया ZUMBA डांस।

➡️ सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल भूतेश्वर में बच्चों को विभिन्न गानों पर योगा कराया गया और सवाल जवाब किए गए। इसके बाद बच्चों ने स्विमिंग पूल में नहा कर पूल पार्टी कर दिया आनंद। कार्यक्रम का शुभारंभ ईडीएम पीयूष चौधरी, अध्यक्ष अनिल बंसल, कोषाध्यक्ष राजपाल सिंह वर्मा, प्राचार्य रामू जी, मेघा जालान, सीमा गुप्ता द्वारा किया गया। चन्द्र भूषण मित्तल ने किया कार्यक्रम का संचालन। 63 बच्चों ने बाल संस्कार शिविर में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मोनिका गुप्ता, अंजलि सिंह, योगेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। शिविर को सफल बनाने में विद्यालय प्राचार्य रामू जी और आचार्य गण की अहम भूमिका रही।

📰✍️ जनपद में एक सीओ समेत तीन पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, पुलिस लाइन में दी गई विदाई।

➡️ एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने सम्मान के साथ शॉल, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार प्रदान कर दी विदाई। इस दौरान एएसपी ऋजुल भी मौजूद रहे। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों में पुलिस उपाधीक्षक युवराज सिंह, उपनिरीक्षक रामनिवास यादव और राजवीर सिंह शामिल हैं।

📰✍️ खुर्जा थाने में सिपाही द्वारा बच्चे को चांटा मारने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी ने लिया एक्शन, आरोपी कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर बैठाई जांच। एसएसपी ने कांस्टेबल हरेन्द्र को बच्चे के साथ दुर्व्यवहार करने के सम्बन्ध में सीओ खुर्जा की रिपोर्ट के आधार पर लिया एक्शन।

📰✍️भाजपा कार्यालय पर मनी अहिल्याबाई होलकर जयंती, ऑनलाइन प्रतियोगिता में विजयी हुए छह छात्रों को किया गया पुरुस्कृत।

➡️ भाजपा प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी रहे मुख्य अतिथि, जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने की अध्यक्षता और जिला उपाध्यक्ष दीपक दूल्हेरा ने किया संचालन। कार्यक्रम में मुंशीलाल गौतम, कल्पना वर्मा, पूजा गुप्ता, रीना लोधी, शोभा सिंह, जयप्रकाश शर्मा, संतोष वाल्मीकि, संजय गुर्जर, नागेंद्र प्रधान, कमल मकवाना, धर्मेंद्र काली, हितेश गर्ग, कुलदीप चौधरी, गौरव मित्तल, प्रदीप अग्रवाल, अभिनव वर्मा, ललित सिंह, अशोक चौधरी उपस्थित रहे।

📰✍️ विकास भवन में एक दिवसीय अनावासीय प्रशिक्षण का आयोजन कर दी गई जानकारी।

➡️विकास भवन में जीपीडीपी, पीडीआई समिति सदस्य, मॉडल ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान सचिव एवं अधिकारियों क्या हुआ प्रशिक्षण। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ प्रीतम सिंह ने प्रशिक्षण के उद्देश्य के बारे में दी जानकारी। प्रशिक्षण में जिला परियोजना प्रबंधक विक्रांत तोमर द्वारा पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स इंडीकेटर्स को पोर्टल पर दिखाते हुए समझाया गया। प्रशिक्षण का संचालन डॉ. दीपक सिंह वरिष्ठ फैकल्टी द्वारा किया गया।

📰✍️बुलंदशहर की रहने वाली विवाहिता की सूरजपुर में संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज।
➡️ मृतका लक्ष्मी की शादी 28 नवंबर 2023 को ग्रेटर नोएडा निवासी सौरव राणा से हुई थी। पिता योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शादी में हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले पांच लाख रुपये और बोलेरो गाड़ी की मांग करने लगे। पिता ने बेटी की खातिर तीन लाख रुपये दे दिए और प्रताड़ना रोकने की गुहार लगाई। हालांकि ससुराल वाले कार की मांग पर अड़े रहे। एक दिन लक्ष्मी ने मायके में फोन करके अनहोनी की आशंका जताई। बातचीत के दौरान ही फोन कट गया। इसके बाद ससुराल वालों ने कॉल रिसीव नहीं किया। जब पिता ससुराल पहुंचे तो घर पर ताला लगा था। पता चला कि लक्ष्मी को ग्रीन सिटी अस्पताल ले गए हैं। अस्पताल में लक्ष्मी मृत अवस्था में मिली। पिता का आरोप है उनकी बेटी की गला घोंटकर हत्या की गई है। पिता की शिकायत पर सूरजपुर थाना पुलिस ने पति सौरव, ससुर किशन सिंह, सास बेबी, जेठ गौरव, जेठानी ज्योति और देवर निखिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है ।

📰✍️ फावड़े से कटकर पत्नी सुदेश की हत्या के दोषी पति सर्वेश को उम्रकैद; साथ ही 20000 रुपए के अर्थ दंड की सजा। डिबाई निवासी सर्वेश ने 2014 में की थी पत्नी की हत्या, जिस पर बुलंदशहर कोर्ट के जज सुरेश कुमार शर्मा ने सर्वेश को दोषी करार देते हुए सुनाई सजा।
उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास को हेटस्पीच में 2 साल की सजा, मऊ की एमपी/एमएलए कोर्ट ने सुनाया फैसला।
➡️ कोर्ट ने अब्बास के साथ उनके चुनाव एजेंट मंसूर को 6 महीने की सजा सुनाई। दोनों पर 2-2 हजार का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने सुबह दोनों को दोषी करार दिया था जबकि अब्बास के छोटे भाई उमर अंसारी को बरी कर दिया था। सजा के ऐलान के बाद कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

📰✍️हरदोई में दर्दनाक हादसा; बारात से लौट रही कार खाई में पलटी, 6 लोगों की मौत, कार सवार 12 लोगों में चालक सहित पांच की घटना स्थल पर और एक युवक की मौत लखनऊ ट्रामा सेंटर में हो गई। मृतकों में चार एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।


📰✍️मथुरा में दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया सदर तहसील का कानूनगो, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार।

➡️ एंटी करप्शन टीम से शिकायत की गई कि सदर तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक नरेंद्र सिंह जमीन की पैमाइश करने के नाम पर रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन टीम ने मामले की जांच की जिसके बाद मामला पुष्ट होने पर टीम मथुरा पहुंची और राजस्व निरीक्षक के खिलाफ कार्यवाही की। टीम सदर तहसील पहुंची और इसके बाद शिकायत कर्ता और राजस्व निरीक्षक नरेंद्र सिंह तहसील की छत पर पहुंचे जहां शिकायत कर्ता ने जैसे ही राजस्व निरीक्षक को दस हजार रुपए पकड़ाए उसी दौरान एंटी करप्शन की टीम मौके पर पहुंच गई और राजस्व निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️भूस्खलन और बारिश से नॉर्थ ईस्ट में तबाही, अब तक 19 की मौत; 12 हजार से अधिक लोग प्रभावित।

➡️ पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश और भूस्खलन से मिजोरम, असम, मणिपुर, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में तबाही मची है। 19 लोगों की मौत हो गई है और 12 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

📰✍️ गर्मी बढ़ते ही छुट्टियां मनाने पहाड़ों की तरफ जा रहे लोग, नैनीताल में वीकेंड पर पर्यटकों की बहार, शहर के अधिकतर होटल पैक।
➡️ नैनीताल में वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे शहर के होटल और पार्किंग स्थल पूरी तरह भर गए हैं। शुक्रवार को करीब आठ हजार पर्यटक पहुंचे जिससे पर्यटन सीजन में रौनक लौट आई है।
स्पेशल न्यूज अपडेट वीडियो
📰✍️ मात्र 1 मिनट की वीडियो में देखें देश और दुनिया की सभी मुख्य खबरें 👇