31 अक्टूबर 2024: नए जमाने का ऑनलाइन अखबार

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

सभी पाठकों को पीड़ित मानव समाचार पत्र की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

बुलंदशहर जिले की मुख्य खबरें

📰✍️दीपावली पूजन दो दिन होने के चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दोनों दिनों का अवकाश सशर्त किया जारी।

➡️ इससे कर्मचारियों को एक साथ चार दिन की मिलेगी छुट्टी, अब सोमवार को खुलेंगे सरकारी दफ्तर। 1 नवंबर के अवकाश के बदले 9 नवंबर शनिवार को खुलेंगे सरकारी दफ्तर।

📰✍️दीपावली पर शहर के बाजारों में उमडी़ भीड़,‌ मगर खरीदारी उम्मीद से कम, महंगाई का दिखा असर।

➡️ सजावट का सामान खरीदने के लिए लोगों में थोड़ा सा उत्साह दिखा वो भी चायनीज बिजली की झालरों में। घरों को सजाने के लिए फूल माला, कैंडल, दीपक, रंगोली, सामानों की खरीदारी की। शहर के बाजारों को रंग बिरंगी रोशनी और सजावट के साथ दुल्हन की तरह सजाया गया और बाजारों में लाइटिंग देखने देर रात तक लोगों की अच्छी भीड़ रही। चांट पकोड़ी वालों के यहां लोगों की भीड़ दिखाई दी। इस साल महंगाई अधिक होने से जेब का बजट बिगड़ने की वजह से खरीद नहीं सकते। दुकानदारों ने बताया कि दीपावली पर अच्छी बिक्री की उम्मीद दिख रही थी लेकिन बिक्री औसतन रही।

📰✍️ हर बार की तरह इस बार भी सजा शहर का कृष्णा नगर बाजार, कृष्णा नगर उद्योग व्यापार मंडल के सहयोग से तीन दिवसीय रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा समूचा कृष्णा नगर।

➡️ इस व्यवस्था में राजेश अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, तरुणदीप, चेतन अग्रवाल, हरिओम शर्मा, गौरव सिंघल, अमित चौधरी, संजीव अग्रवाल, आशीष गुप्ता, तुषार गुप्ता, ध्रुव मित्तल, अनु, विनय गुप्ता, संजय अग्रवाल, मोहित गोयल, सतीश शर्मा, मोनू प्रधानजी, सोनू छाबड़ा, नितिन अग्रवाल, रामू आदि सभी लोगों का सहयोग रहा।

📰✍️ दिवाली के अवसर पर गरीब परिवारों से मिलने पहुंची सीओ सिकंदराबाद पूर्णिमा सिंह, मिठाइयों व मोमबत्तियों का किया वितरण।

➡️ थाना सिकन्द्राबाद व थाना गुलावठी क्षेत्र में गरीब परिवारों को मिठाइयां व मोमबत्ती वितरित कर उनके साथ समय व्यतीत किया। सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी गई। पुलिस के इस छोटे से प्रयास से गरीब परिवारों में लोगों व बच्चों के चेहरों पर मुस्कान दिखाई दी।

📰✍️नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 2 के सफाई कर्मचारियों का सम्मान, वार्ड मेंबर सुखदेव शर्मा और वार्ड के लोगों द्वारा सफाई व्यवस्था में उल्लेखनीय भूमिका अदा करने के लिए किया सम्मानित।

➡️इस दौरान वार्ड नंबर 2 के  जगदीश शर्मा, भगवत प्रसाद वर्मा, संजय तेवतिया, नवीन अग्रवाल व ऋषि कुमार आदि उपस्थित रहे।

📰✍️ ज्वैलरी शॉप से सोने की चैन खरीद कर नकली चैन वापस कर ठगी करने वाले गिरोह के 3 शातिर सदस्यों को गुलावठी पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से सोने की 1 चैन व घटना में प्रयुक्त 2 बाइक बरामद।

➡️ सिकंदराबाद के मोहल्ला झारखंडी के रहने वाले हैं तीनों आरोपी इरशाद, दिलशाद और धर्मेंद्र। पिछले महीने गुलावठी स्थित एक ज्वैलरी शॉप पर घटना को दिया था अंजाम।

📰✍️नाटकीय ढंग में मंगलवार की देर रात वापस गांव जा पहुंचा औरंगाबाद से पंचायत के दौरान अगवा हुआ जवासा ग्राम प्रधान

➡️सुबह परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। परिजनों का दावा है कि ग्राम प्रधान के साथ मारपीट के बाद बदमाश गाजियाबाद में छोड़कर भाग गए थे। बहरहाल पुलिस ग्राम प्रधान से पूछताछ करने में जुटी है। बता दें कि परिजनों के हंगामे और एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद औरंगाबाद थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।

📰✍️ उत्तर प्रदेश सीनियर महिला क्रिकेट टीम में कोलकाता में खेलने के बाद वापस बुलंदशहर लौटीं भारती शर्मा, साथी खिलाड़ियों ने किया स्वागत।

➡️ उसने साथ के खिलाड़ियों ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया। भारती के कोच सुखदेव शर्मा ने बताया की नॉकआउट खेलने के लिए 2 नवंबर को भारती मुंबई के लिए रवाना होगी।

📰✍️ सिटी के शिवपुरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

➡️इस अवसर पर प्रधानाचार्या अनीता सिंह की उपस्थिति में छात्र-छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान समस्त आचार्य गण एवम कर्मचारी गण आदि उपस्थित रहे।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

📰✍️नोएडा के सेक्टर 74 स्थित निर्माणाधीन लोटस ग्रेनेडियर बैंक्वेट हाल में लगी भीषण आग, बिजली मिस्त्री की जलकर मौत।

➡️आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। मौके पर 15 दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। बैंक्वेट हाल बडा होने के कारण आग को बुझाने में काफी समय लगा। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक व्यक्ति परविंदर की मौत हो गई जो बिजली का काम करता था। डीसीपी राब बदन सिंह ने बताया कि करीब साढ़े तीन बजे आग लगने की जानकारी मिली। यहां लाइटिंग और लकड़ी काम किया जा रहा था। जिसमें शार्ट सर्किट हुआ और आग तेजी से फैली।

📰✍️ हमीरपुर में तेज रफ्तार डंफर ने बाइक सवारों को रौंदा, हादसे में पिता और उसके दो पुत्रों की मौत।

➡️हादसे के बाद डंपर चालक डंपर लेकर भागा लेकिन पुलिस के पीछा करने पर चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र में अमन शहीद के पास हुआ है। यहां कुरारा की तरफ जा रहे डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मारी। इस हादसे में जयप्रकाश (45) उनका बेटा आयुष (12) और अर्थव (10) की मौत हो गई।

📰✍️बलिया में पुलिस जवानों को लेकर बिहार जा रही बस पलटी खाते हुए गिरी नीचे, 29 जवान घायल।

➡️ रात पुलिस जवानों को लेकर जा रही खस्ताहाल बस हादसे का शिकार हो गई। बस हाईवे पर पलटी खाते हुए नीचे गिर गई। हादसे में 29 जवान घायल हुए हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर है। यह सभी बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस के जवान थे। छठ पूजा में ड्यूटी के लिए रोहतास से सीवान जा रहे थे। हादसा यूपी बिहार बार्डर पर बैरिया पेट्रोल पंप के पास हुआ है।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️सलमान खान को फिर जान से मारने की धमकी, दो करोड़ की मांगी फिरौती, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।

➡️ बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर धमकी मिली है। खबर है धमकी देने वाले ने करोड़ों रुपये की फिरौती की मांग की है। एक दिन पहले ही पुलिस ने जीशान सिद्दीकी और सलमान को धमकी देने वाले को उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया था। सूत्रों के अनुसार धमकी देने वाले ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मैसेज भेजा है। इसमें 2 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई है। धमकी भरा संदेश मिलने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर दी है‌।



जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg
शेयर करें: