समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याएं सुनने सिकंदराबाद पहुंचे डीएम और एसएसपी, कुल 23 शिकायतें हुई प्राप्त

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

सिकंदराबाद, बुलंदशहर: आज अगस्त के पहले शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का सिकंदराबाद तहसील में हुआ आयोजन, डीएम सीपी सिंह व एसएसपी श्लोक कुमार ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, तहसील दिवस में कुल 23 शिकायतें हुई प्राप्त, तीन समस्याओं का हुआ मौके पर निस्तारण, बाकी समस्याओं को निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश।

किस विभाग की आईं कितनी समस्याएं, किसका हुआ समाधान

तहसील दिवस में कुल 23 शिकायतें आई जिनमें से 7  राजस्व की, 5 पुलिस की, 3 विधुत की, 3 बीडीओ की, 1 आपूर्ति की और 4 नगर पालिका की शिकायत थी। जिनमें से तीन शिकायतों दो राजस्व से संबंधित व एक विद्युत विभाग से संबंधित का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य शिकायतों के लिए उचित दिशा निर्देश दिए गए। इस मौके पर सिकंदराबाद एसडीएम रेनू सिंह, सीओ पूर्णिमा सिंह, बीडीओ, तहसीलदार व अन्य आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

मोहल्ले वासियों ने नाली निर्माण को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस पर वार्ड नंबर 14 के मोहल्ले वासियों ने नालियों के निर्माण को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। कई समस्याओं का मौके पर भी निस्तारण कराया गया।

नगर के मोहल्ला पक्का बाग छासियावाड़ा वार्ड नंबर 14 निवासी मोहित, सुभाष शर्मा, रजनी, कविता शर्मा आदि ने बताया कि संस्कार मैरिज होम के पास रास्ते में गड्ढे, नालिया ना होने के कारण पानी भरता है तथा उनके पास दो धार्मिक स्थल है जिनकी पूजा अर्चना करने के लिए उन्हें काफी समस्याएं एवं कठिनाइयां होती है। नगर पालिका अध्यक्ष एवं ईओ को लिखित में कई बार प्रार्थना पत्र देकर नालियों की समस्या के बारे में अवगत कराया गया था। लेकिन अभी तक कोई भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को मौके पर भेजा है।


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

शेयर करें: