चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की मुख्य खबरें

📰✍️ जिले भर के शिवालयों पर उमड़ा भक्तों और कावड़ियों का सैलाब, देवों के देव महादेव का शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक।
➡️ हरिद्वार और गोमुख से कावड़ लेकर आए लाखों कावड़ियों का देर रात तक लगा रहा शिवालयों में तांता, भगवान शिव का जलाभिषेक कर कावड़ यात्रा को किया पूर्ण, कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न करने के लिए जिले में चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस।

📰✍️ संपूर्ण समाधान दिवस पर आज सिकंदराबाद तहसील पहुंचेंगे डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, फरियादियों की सुनेंगे समस्याएं।
➡️ अगस्त माह में पहले शनिवार को तहसील सिकन्द्राबाद में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह जनता की समस्यायों को सुनकर उनका करेंगे निस्तारण, एडीएम वित्त अभिषेक कुमार सिंह ने दी जानकारी।

📰✍️ कांवड़ लाने अमेरिका से भारत आया शिव भक्त, हरिद्वार से जल भरकर बुलंदशहर स्थित अपने पैतृक गांव में किया जलाभिषेक।

➡️स्याना निवासी सिद्धार्थ हरिद्वार से जल लेकर अपने पैतृक गांव वैरा फिरोजपुर पहुंच किया भगवान आशुतोष का जलाभिषेक। शिव भक्त की भक्ति को देख लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
➡️सिद्धार्थ ने बताया वह स्याना के गांव वैरा फिरोजपुर का रहने वाला है। उनके पिता प्रदीप त्यागी काफी समय से दुबई में रहने लगे थे। उसका जन्म भी दुबई में हुआ। वह अमेरिका में बीटेक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है।

📰✍️हरिद्वार से जल भरकर आ रहें कावंरियों का सिटी के अंसारी रोड चौराहे पर विद्युत कर्मियों ने फूलों की वर्षा कर किया स्वागत।

📰✍️ कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न करने के लिए दिनभर दौड़ते रहे अधिकारी, जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार ने सिटी क्षेत्र और गुलावठी स्थित मंदिरों पर पहुंच सुरक्षा-व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

➡️ डीएम और एसएसपी ने कावंड़ियों से वार्ता कर उनकी यात्रा के बारे में ली जानकारी। इस अवसर पर एसपी सिटी शंकर प्रसाद एवं सीओ सिकन्द्राबाद पूर्णिमा सिंह सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद।

📰✍️अनियंत्रित होकर पलटी ब्रजघाट जा रही कावंड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली, दो की मौत, कई घायल।
➡️ ट्रॉली में सवार 20 कांवड़िए हुए घायल, कुछ कांवड़ियों को गंभीर होने पर डाक्टरों ने मेरठ किया रेफर, जहां इलाज के दौरान दो कावड़ियों सौरभ और चिराग की हुई मौत।
➡️ बाबूगढ़ क्षेत्र में निवाड़ी निवासी कांवड़िए ट्रैक्टर ट्राली से ब्रजघाट जा रहा थे, ट्रॉली में 20 से ज्यादा कांवड़िया सवार थे, जैसे ही ट्रॉली थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के हाईवे पर पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे कांवड़िए घायल हो गए। सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी गाड़ी में कांवड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया।

📰✍️ दिल्ली के कोचिंग सेंटर में बेसमेंट हादसे के बाद जनपद में शुरु हुआ बेसमेंट और कोचिंग सेंटर के खिलाफ अभियान, विभागों की भी होनी चाहिए जिम्मेदारी तय।
➡️जांच के दौरान मिल रही खामियों का आखिर कौन है जिम्मेदार, जब यह बन रहें थे और खुले तो संबंधित विभागों ने क्या किया। जनपद में मुख्यालय पर हर गली, बाजार में बेसमेंट बने हुए मिल जायेंगे। वहीं अधिकांश बैंक, नर्सिंग होम, बड़े शोरुम, होटल आदि में भी बेसमेंट मिलेंगे। इनकी जांच उस समय क्यों नहीं हुई जब यह बनाए जा रहे थे और अब जब बिल्डिंग बन गईं हैं तो इन पर क्या कार्रवाई होगी। यह सवाल आम जनता के द्वारा चर्चा में हैं।
➡️ऐसे ही मामले में कोचिंग सेंटर भी है जो संबंधित विभाग से सिर्फ डेढ़ सौ मीटर दूरी पर ही चल रहे थे जो सील किए गए हैं, विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस तरफ आखिर क्यों नहीं गया ।

📰✍️ जिले की दो विधानसभा सीटों के विधायकों ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात।

➡️ सदर विधायक प्रदीप चौधरी और डिबाई विधानसभा क्षेत्र से विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी अपने मुख्यमंत्री योगी से लखनऊ में की मुलाकात।

📰✍️सिकंदराबाद में धूमधाम से निकली भगवान महाकाल की सवारी शोभायात्रा, श्री झारखंदेश्वर महादेव श्रंगार सेवा समिति व भक्तो के द्वारा निकाली गयी पालकी।

➡️ पालकी नगर के मुख्य मार्गो विजयद्वार, चौधरीवाड़ा, बड़ा बाज़ार, हनुमान चौक, कबाड़ी बाज़ार, बाज़ार माधोदास से होते हुए झारखंडी मंदिर पर बाबा महाकाल की आरती के साथ हुई संपन्न। इस अवसर पर सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह व भारतीय जनता पार्टी सिकंदराबाद नगर अध्यक्ष त्रिवेशराम गुप्ता शोभा यात्रा में रहे शामिल।

📰✍️ सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव दूल्हेरा निवासी दो किसानों के खेत से ट्यूबवेल की मोटर चोरी।
➡️ दूल्हेरा गांव के किसान मेघराज फौजी व रामपाल ने अज्ञात लोगों के नाम लिखाई है रिपोर्ट, जल्द से जल्द कार्रवाई कर चोरों को पकड़ने का पुलिस ने दिया आश्वासन।

📰✍️ जहांगीराबाद के गांव कतियावली में मकान पर कब्जे का आखिरकार सुलझा विवाद, अधिकारियों ने ली राहत की सांस।
➡️स्थानीय पुलिस सहित तमाम आलाधिकारियों के सिर का दर्द बना हुआ था यह मामला, शुक्रवार को मामला निबटने पर अधिकारियों ने ली चैन की सांस।

📰✍️ऊंचागांव में बारिश के कारण लहलहाती फसलों में ईंख और मक्का की फसलें बर्बाद, किसानों को हुआ नुकसान।
➡️किसानों के अरमानों पर बारिश ने फेरा पानी, सुबह किसानों ने खेतों की ओर रुख किया तो फसलों की दशा देख उनके होश उड़ गए। धान, ईख और बाजरा की फसलें खेतों में गिरी पड़ीं थीं।
उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

📰✍️बिना लाव लश्कर मरीज बनकर सरकारी अस्पताल का हाल देखने पहुंचे अमरोहा डीएम, लाइन में खड़े होकर बनवाया पर्चा, मचा हड़कंप।

➡️अमरोहा में सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का डीएम ने खुद बिना लाव लश्कर मरीज बनकर देखा सच, ड्यूटी से नदारद तीन डाक्टर सहित दस कर्मियों का रोका वेतन। डीएम दिनेश कुमार ने अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर सीएमओ और सीएमएस से नाराज़गी जताई, साथ ही सुधार लाने के निर्देश दिए।

📰✍️ यूपी के महाराजगंज में वन देवी की पूजा कर रहे हैं परिवार पर अचानक गिरा जमुना का पेड़, 6 घायल। देखें लाइव वीडियो 👇

📰✍️उत्तर प्रदेश में निरंतर चल रही है तबादला एक्सप्रेस, सूबे में फिर हुए पुलिस अफसरों के ट्रांसफर।
➡️श्यामजीत सिंह सहायक पुलिस आयुक्त प्रयागराज बने
➡️कुंवर प्रभात सिंह, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे, वाराणसी बने
➡️संतोष कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक बस्ती बनाए गए
➡️सत्य प्रकाश शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक मैनपुरी बने
➡️प्रदीप कुमार त्रिपाठी, पुलिस उपाधीक्षक बस्ती बनाए गए
➡️अनिल कुमार तृतीय सीओ गाजीपुर
➡️संजीव कुमार सीओ बदायूं
➡️श्रीयश त्रिपाठी सीओ अयोध्या
➡️प्रभात कुमार तिवारी सीओ एएनटीएफ
➡️आईएएस तबादले: विनोद कुमार बने नगर आयुक्त अलीगढ़ नगर निगम, अमित आसेरी बने विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग।

📰✍️ उत्तर प्रदेश की 7 मुख्य अपडेट्स देखें सिर्फ 1 मिनट में 👇
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ जयपुर में खुद गढ्ढे में धंसी इमारतों को जमींदोज करने वाली जेसीबी, सरकार के विकास की खुली पोल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 👇

📰✍️ भारतीय सेना के जज्बे को सलाम, केरल के वायनाड में भूस्खलन स्थल पर मात्र 16 घंटे में खड़ा किया 190 फीट लंबा ब्रिज 👇
आज का अखबार यहीं समाप्त होता है, अगर आप पढ़ते-पढ़ते यहां पहुंच गए हैं तो हमारी मेहनत सफल हो गई। धन्यवाद।

जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।