औरंगाबाद, बुलंदशहर: औरंगाबाद में सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, आज फिर काम पर नहीं गए सफाई कर्मी, कर्मचारियों ने उठाया कूड़ा। औरंगाबाद में हुई नगर पंचायत संविदा कर्मी सरोज के पुत्र विक्की की मौत के मामले में औरंगाबाद चेयरमैन सहित पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है।
वाल्मीकि समाज के लोगों से मिलने औरंगाबाद पहुंचे भाजपा नेता अमित वाल्मीकि

आज संविदा कर्मी सरोज के पुत्र विक्की की मौत के मामले में आज भाजपा नेता एवम प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि ने औरंगाबाद पहुंचकर विक्की की मां और सफाई कर्मियों से की बात। अन्य भाजपा नेता और भाजपा कार्यकर्ता भी रहे साथ।
सफाई कर्मियों की हड़ताल आज भी जारी, नगर पंचायत कर्मचारियों ने उठाया कूड़ा

नगर पंचायत अध्यक्ष सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कम पर नहीं लौटे सफाई कर्मी, कार्रवाई को लेकर अपनी मांगों पर अडिग। आज फिर कुर्सी पर बैठने वाले कर्मचारियों को उठाना पड़ा कूड़ा।
वाल्मीकि चौक पर नहीं उठाया गया कूड़ा

वाल्मिक समाज के लोग विक्की के दुखद घटना को लेकर हड़ताल पर अड़े हुए हैं और दूसरी तरफ नगर पंचायत के कुर्सियों पर बैठने वाले कर्मचारी कस्बा औरंगाबाद की साफ सफाई में लगे हुए हैं। मगर वाल्मीकि चौक पर कोई भी सफाई कर्मी नजर नहीं आए, वाल्मीकि चौक पर कूड़े का ढेर लगा हुआ आया नजर।
बता दे की औरंगाबाद चेयरमैन सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है, और पुलिस द्वारा सफाई कर्मचारियों को जांच के आधार पर दोषी पाए जाने वालों पर निष्पक्ष कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया है।
जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।