औरंगाबाद, बुलंदशहर: नगर पंचायत में कार्यरत संविदाकर्मी के पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में आज हुई मौत, मौके पर पहुंचे सफाई कर्मियों ने किया हंगामा, मृतक की मां सरोज ने चेयरमैन सहित पांच नामजदों के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू भेजा जिला चिकित्सालय। औरंगाबाद से रिपोर्टर सुरेंद्र शर्मा की रिपोर्ट।

किसने क्या कहा
सलमा अब्दुल्ला, चेयरमैन नगर पंचायत औरंगाबाद ने कहा, मृतक की मां बीमार थी। इसलिए मां के कहने पर बेटे को नौकरी पर लगाया था। बीमार होने की जानकारी मुझे नही दी गई।
ईओ सेवाराम राजभर ने कहा, मृतक की मां को 51 हजार की आर्थिक मदद तत्काल की जा रही है। मुख्यमंत्री राहत कोष से चार लाख की आर्थिक मदद के लिए शासन को पत्र लिखा जा रहा है। तहसील प्रशासन की टीम को मामले से अवगत करा दिया गया है।

क्या है पूरा मामला
औरंगाबाद के मोहल्ला देहली दरवाजा निवासी सरोज वाल्मीकि नगर पंचायत कार्यालय में संविदाकर्मी के पद पर कार्यरत है। बताया गया है की सरोज के बीमार होने के चलते ईद पर उसके पुत्र विक्की की ड्यूटी लगा दी गई थी। गर्मी में कार्य करते समय उसकी तबीयत बिगड़ गई तो वह सफाई नायक और एक कर्मचारी से कहकर घर आकर लेट गया। आज सुबह जब विक्की देर तक नहीं उठा तो मोहल्ले के लोगो ने घर के अंदर जाकर देखा तो 30 वर्षीय विक्की का शव चारपाई पर पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। सूचना पर पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश लोधी, चेयरमैन पिता अब्दुल्ला कुरैशी, ईओ सेवाराम राजभर मौके पर पहुंचे। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्यों की पड़ताल की है।
घर का आखिरी चिराग भी बुझा, मां पर टूटा गम का पहाड़

संविदाकर्मी सरोज देवी ने दो पुत्र और एक पुत्री थे। बड़ा पुत्र बैंड बजाने के लिए गया था, छज्जा गिरने से उसकी मौत हो गई। छोटी पुत्री की बीमारी से मौत हो गई। अब घर के इकलौते चिराग विक्की की भी मौत से सरोज देवी पर गम का पहाड़ टूटकर गिर पड़ा है। विक्की मजदूरी करके मां का इलाज करा रहा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।