डीएम और एसएसपी ने आज बुलंदशहर और सिकंदराबाद ईदगाह का किया निरीक्षण, ईद की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पीड़ित मानव समाचार, डिजिटल एडिशन, बुलंदशहर

बुलंदशहर: आज डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने जनपद बुलंदशहर और सिकंदराबाद स्थित ईदगाह का किया निरीक्षण, ईद से पूर्ण हो रही सफाई व कानून व्यवस्थाओं का लिया जायजा। साफ सफाई, पेयजल,व सुरक्षा हेतु पुलिस बल तैनाती को लेकर दिए दिशा निर्देश। 17 जून को मनाया जाएगा ईद का त्यौहार।

न्यूज़ एडिटर: चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर ईदगाह का किया निरीक्षण, ईओ नगर पालिका को दिए निर्देश

ईद पर्व के मौके पर साफ सफाई एवं आवश्यक व्यवस्था और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के रखने के लिए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार ने मुख्यालय की ईदगाह का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने ईओ नगर पालिका को निर्देश दिए कि साफ सफाई, चूना छिड़काव, पेयजल सहित सभी व्यवस्थाओं को समय पर सुनिश्चित कराया जाए। ईदगाह पर नमाज अदायगी के मौके पर व्यवस्था को बनाए रखने के लिए वॉलिंटियर लगाए जाए। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के तैनाती भी की जाए। खुले में नमाज किसी भी दशा में नहीं अदा की जायेगी। इसके लिए पहले से ही ईदगाह पर सूचित कर वॉलिंटियर बनवाए जाने की व्यवस्था कर ली जाए।

इस अवसर पर एसपी सिटी शंकर प्रसाद, सीओ विकास प्रताप चौहान, प्रभारी निरीक्षक , ईओ नगर पालिका उपस्थित रहे।

सिकंदराबाद ईदगाह का भी किया निरीक्षण

बुलंदशहर के बाद, जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह एवं एसएसपी श्री श्लोक कुमार ने सिकंदराबाद ईदगाह का भी निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी सिकंदराबाद श्रीमती रेनू सिंह, सीओ पूर्णिमा सिंह, तहसीलदार प्रभारी निरीक्षक, ईओ उपस्थित रहे।

जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg
शेयर करें: