बुलन्दशहर: जनपद बुलंदशहर से अमरनाथ यात्रा के लिए सेवादारों का दल रवाना।
- पूजा-अर्चना कर भंडारा वाहन को किया रवाना
- बालटाल मार्ग पर प्रतिवर्ष लगता है बुलंदशहर वालों का भंडारा
अमरनाथ यात्रा पर बुलंदशहर का सेवादल करेगा भंडारा
अमरनाथ यात्रा पर भंडारा लगाने के लिए जनपद से सेवादारों का पहला दल रविवार की रात को रवाना हो गया। सेवादल को रवाना करने से पहले भंडारा प्रमुख ने पूजा अर्चना की। इसके बाद विधिवत रवाना किया। इसमे करीब 30 सेवादार शामिल है जो बालटाल पर भंडारे का आयोजन करेंगे।
पिछले कई वर्षों से अमरनाथ यात्रा पर आने वाले शिव भक्तों के लिए होता आ रहा है भंडारा
शिवशक्ति जनहित सेवादल भंडारा प्रमुख ललित अग्रवाल ने बताया कि पिछले कई वर्षों से अमरनाथ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों के लिए बालटाल और रेलपटरी पर भंडारे का आयोजन करते आ रहे है। इस बार भी अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
प्रदेश के भंडारा सह प्रमुख वीरपाल सिंह ने बताया कि अमरनाथ यात्रा पर भंडारे का आयोजन करने के लिए सेवादल दिल्ली होते हुए जम्मू के लिए रवाना हो गया है। इस दौरान मनमोहन रोहिल्ला, वेदप्रकाश शर्मा, सतवीर सिंह, डॉ. केपी सिंह, प्रदीप चौधरी, रविंद्र, दिनेश कुमार, संजीव कुमार और हर्षित आदि मौजूद रहे।
जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।