चुनाव संपन्न होते ही समाधान दिवस हुए आरंभ, आज डीएम और एसएसपी ने सुनी जनता की समस्याएं

बुलंदशहर: लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही समाधान दिवस हुए आरंभ, आज डीएम और एसएसपी ने कोतवाली नगर में सुनी जनता की समस्याएं, कुछ का किया मौके पर निस्तारण।

न्यूज एडिटर: चंद्र भूषण मित्तल, पत्रकार

समाधान दिवस में डीएम और एसएसपी ने सुनी जनता की समस्याएं

आज जनपद बुलंदशहर में शासन के निर्देशानुसार फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए जनपद के सभी थानों पर थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रप्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने थाना कोतवाली नगर में आयोजित थाना दिवस में प्रतिभाग करते हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना।

जनता की फरियादों को सुनते हुए डीएम और एसपी के कुछ चित्र

दोनों अधिकारियों ने कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया और शेष फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध एवं वास्तविक त्वरित निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिए।

जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

शेयर करें: