मोदी 3.0 में उत्तर प्रदेश से बन सकते हैं 10 मंत्री, डाक्टर महेश शर्मा के भी मंत्री बनने की प्रबल संभावना

नई दिल्ली: भारत में बनने वाली एनडीए की लगातार सरकार में उत्तर प्रदेश से इस बार दस मंत्री बनाए जा सकते हैं, जिसमें सभी वर्गो को साधकर चयन किए जाने की उम्मीद है।

मोदी 3.0 में उत्तर प्रदेश से बन सकते हैं 10 मंत्री

इस बार पीएम मोदी के साथ मंत्रीमंडल में राजनाथ सिंह लखनऊ, एस पी सिंह बघेल आगरा, अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर, जयंत चौधरी रालोद, पंकज चौधरी महाराजगंज, जितिन प्रसाद पीलीभीत, प्रवीण पटेल फूलपुर, डाक्टर विनोद कुमार बिंद भदोही, डाक्टर महेश शर्मा गौतमबुद्धनगर, स्मृति ईरानी के नाम पर विचार किया जा रहा है। साथ ही बुलंदशहर की जनता को इस बार भोला सिंह को मंत्रीपद मिलने की भी उम्मीद है।

Ad

डाक्टर महेश शर्मा के भी मंत्री बनने की प्रबल संभावना

बताते हैं कि इनमें से अधिकांश का मंत्रीमंडल में स्थान निश्चित माना जा रहा है। इस बार जनपद बुलंदशहर से जुड़े डाक्टर महेश शर्मा ने उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक मतों से जीत दर्ज की है और पहली बार बनी मोदी सरकार में मंत्री भी रहे हैं। इस बार उनको मंत्रीमंडल में शामिल किए जाने की प्रबल संभावना है।

सूत्रों का कहना है कि स्मृति ईरानी को भी मंत्रीमंडल में शामिल किया जा सकता है ऐसी संभावना है। फिलहाल नौ जून को राजग सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा और नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

शेयर करें: