पीड़ित मानव न्यूज़, बुलंदशहर
सिकंदराबाद, बुलंदशहर: जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान एक दोस्त ने दूसरे को चेहरे पर धारदार हथियार से वार कर उतारा मौत के घाट। शराब पार्टी से वापस गांव लौट रहा था दोस्तों का ग्रुप, रास्ते में पेशाब करने को लेकर हुआ विवाद। आरोपी अंकुर फरार, पुलिस ने कई दोस्त हिरासत में लिए। आरोपी अंकुर और पिता पर नामजद रिपोर्ट दर्ज। मामले की जांच में जुटी पुलिस।
‘खौफनाक कत्ल’ की पूरी घटना
बीती रात जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सरायघासी में दोस्तों का एक ग्रुप शराब पार्टी कर गांव वापस लौट रहे रहा था। तभी रास्ते में पेशाब करने को लेकर ग्रुप के दो दोस्तों अंकुर और राहुल में विवाद हुआ। इसके बाद राहुल ने अंकुर को थप्पड़ मारा। थप्पड़ से आहत होकर अंकुर ने अपने ही दोस्त राहुल के चेहरे पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर उसका कत्ल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अंकुर फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक राहुल के परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।
पुलिस ने कई दोस्तों को हिरासत में लिया, आरोपी अंकुर फरार
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया की पुलिस को रात 2:30 बजे इस घटना की सूचना मिली, इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची। पुलिस ने साथ में शराब पी रहे ग्रुप के कई दोस्तों को गिरफ्तार किया है, और पूछताछ चल रही है।
आरोपी अंकुर फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी अंकुर और उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मृतक राहुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसएसपी श्लोक कुमार ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जाएगी।
जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।
News Editor: Dharmendra Mittal