बुलंदशहर: जनपद बुलंदशहर में पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एवं खाद्य सुरक्षा व औषधि विभाग द्वारा लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी समस्या के समाधान हेतु कैंप का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस.के.सक्सेना व संचालन जिला महामंत्री अनुराग अग्रवाल ने किया। कैंप खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉक्टर ओ.पी.सिंह ने व्यापारियों के लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन से जुड़ी समस्याओं को सुना एवं समाधान किया।
फूड लाइसेंस का नवीनीकरण आजीवन हो
जिला अध्यक्ष नरेश गोयल एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन गोयल ने कहा कि फूड लाइसेंस का नवीनीकरण आजीवन का होना चाहिए जिसके संबंध में पूर्व में भी ज्ञापन संगठन द्वारा प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी को दिया जा चुका है। प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस.के.सक्सेना ने कहा कि संगठन द्वारा विभाग को इस कार्य में पूर्णता मदद की जाएगी लेकिन लाइसेंस के नाम पर किसी व्यापारी का उत्पीड़न न होने पाए। जिला सचिव सुमित महेश्वरी एवं विजय गुप्ता नगर प्रभारी ने व्यापारियों की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।

लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों को करें प्रेरित
फूड विभाग की ओर से एफएसओ डॉक्टर ओ.पी.सिंह ने कहा कि सभी व्यापारी अपने लाइसेंस का नवीनीकरण एवं जिनके लाइसेंस नहीं बने हैं वह जरूर बनवाएं और ठेले एवं रेडी खोके आदि में खाद्य सामग्री बेचने वाले लोगों को लाइसेंस बनवाने के लिए प्रेरित करें जो की सरकार द्वारा न्यूनतम मूल्य पर उपलब्ध है। लाइसेंस के नाम पर किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने पाएगा ऐसा उन्होंने आश्वासन दिया।

जिला महामंत्री अनुराग अग्रवाल ने बताया कि कैंप में संगठन की ओर से जिला उपाध्यक्ष सौरव गर्ग, अजय गोयल, सुमित मित्तल, हितेश आनंद ,जिला मंत्री नवीन बंसल ,शिवांग अग्रवाल, कीमती लाल, युवा जिलाध्यक्ष शिवन गोयल, लाजपतपुरी संरक्षक संदीप भूटानी, एवं महामंत्री सुधांशु अरोड़ा, कोषाध्यक्ष निखिल अरोरा, सराय छबीला इकाई अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष राकेश गर्ग हॉस्पिटल रोड इकाई अध्यक्ष महेश शर्मा एवं बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
जिला बुलंदशहर और आसपास की हर खबर अपने व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।