बुलंदशहर: चुनाव ड्यूटी के लिए दिल्ली जा रही महिला कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत हो गई है। बुलंदशहर की रहने वाली महिला कांस्टेबल अपने पति के साथ बाइक पर दिल्ली जा रही थी। बुलंदशहर में हुई इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में महिला के पति मनोज कुमार भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
घटना की पूरी जानकारी
बुलंदशहर कोतवाली देहात के गांव अकबरपुर के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला कांस्टेबल की मौत हो गई है। दरअसल महिला दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल थी। जिसकी ड्यूटी दिल्ली चुनाव में लगी थी जिसके लिए वह शनिवार की सुबह अपने पति मनोज कुमार के साथ बाइक पर दिल्ली जा रही थी। तभी बुलंदशहर के अकबरपुर गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर पीछे हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी और फरार हो गए। इस हादसे में महिला कांस्टेबल और उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया वहीं पति मनोज कुमार को भी गंभीर चोटे आई है। बताया जा रहा है कि पति मनोज की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर में रेफर किया गया है।

आसपास के राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल भेजा और परिवार वालों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने महिला कांस्टेबल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जिला बुलंदशहर और आसपास की हर खबर अपने व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।