पांचवें चरण में आज यूपी की 14 लोकसभा सीटो पर होगा मतदान, राजनाथ सिंह, राहुल गांधी, स्मृति ईरानी एवं कौशल किशोर समेत 144 प्रत्याशी मैदान में

लखनऊ, उत्तर प्रदेश: आज लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण का मतदान होगा जिसमें यूपी की 14 लोकसभा सीटें शामिल हैं। पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश में कई दिग्गज नेताओं की होगी अग्नि परीक्षा। जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, कौशल किशोर, निरंजन ज्योति व यूपी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित 144 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। देशभर में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 49 सीटों पर होगा आज मतदान।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि पांचवें चरण में 2,71,36,363 मतदाता कर सकेंगे मतदान, जिसमें 1,44,05,097 पुरुष, 1,27,30,186 महिला और 1,080 थर्ड जेंडर हैं। सबसे अधिक मोहनलालगंज और सबसे कम  बांदा में हैं मतदाता।

Advertisement

यूपी में 14 सीटों पर होगा पांचवें चरण में मतदान

पांचवें चरण के लिए उत्तर प्रदेश की 14 सीट पर चुनाव होगा जिसमें लखनऊ, मोहनलालगंज, अमेठी, रायबरेली, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, कौशांबी, फतेहपुर, गोंडा, कैसरगंज, बाराबंकी और फैजाबाद सीट पर मतदान होगा ।
2019 में उत्तर प्रदेश की इन 14 सीटों में सिर्फ 1 सीट कांग्रेस जीत सकी बाकी 13 सीटें भाजपा के खाते में गई थी।

देश के किस राज्य में कितनी सीटों पर होगा मतदान

लोकसभा चुनाव में पांचवें चरण के लिए 8 राज्यों की कुल 49 सीटों पर 20 मई को मतदान होना है। इस चरण में उत्तरप्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल समेत आठ राज्यों में 695 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। पांचवें चरण के लिए होने वाले मतदान में उत्तर प्रदेश की 14 सीट, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की 7, ओडिशा की 5, बिहार की 5, झारखंड की 3, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की 1-1 सीट शामिल हैं।

2019 चुनाव में किसके पास कितनी रही सीट

देखा जाए तो पिछली बार 2019 में भाजपा का दबदबा रहा था। 49 सीटों में कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर जीत हासिल कर सकी और भाजपा ने 32 सीट जीती इसके अलावा जेडीयू 1, एलजेपी 1, शिवसेना 7, बीजेडी 1, नेशनल कॉफ्रेंस 1 और टीएमसी 4 सीटें जीतने में कामयाब रही थी।

शेयर करें: