Breaking News: बुलंदशहर में बदमाशों के हौसले बुलंद! किसान नेता के दफ्तर पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, मचा हड़कंप

सिकंदराबाद, बुलंदशहर: जनपद बुलंदशहर में बदमाशों के हौसले बुलंद। जनपद के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमें दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक किसान नेता के दफ्तर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी और फरार हो गए। वारदात के बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी मच गई है। किसान नेता बिन्नु अधाना भाकियू अजगर के युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है।

Ad

क्या है पूरा मामला

सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार की रात करीब 9:15 बजे NH 34 के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने किसान नेता बिन्नू अधाना के दफ्तर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग कर दी और फरार हो गए। बिन्नु अधाना भाकियू अजगर के युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। दफ्तर में मौजूद लोगों ने बताया कि फायरिंग में दफ्तर के गेट में गोली लगी है, वैगनार कार में लगी गोली और कार के शीशे भी टूटे हैं। घटना के वक्त दफ्तर में मौजूद नहीं थे किसान नेता‌ बिन्नू अधाना, तीर्थ यात्रा पर कैंची धाम गए हुए थे।

उपरोक्त वीडियो में दफ्तर में मौजूद व्यक्ति घटना की जानकारी देते हुए

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

अंधाधुंध गोलियों की आवाज सुनते ही दफ्तर में मौजूद लोग डर गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। मामला शनिवार देर रात सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र का है।

जिला बुलंदशहर और आसपास की हर खबर अपने व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

शेयर करें: