बुलंदशहर: जनपद बुलंदशहर में नरसेना क्षेत्र के गांव रवानी कटीरी में आम के बाग में एक किसान का शव गड्ढे में दबा हुआ मिला है जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया है। गड्ढे में शव को देखकर आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय रामपाल घर से मजदूरी के लिए कह कर गया था। रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने मृतक की खोजबीन शुरु की। परिवार वाले बुजुर्ग की तलाश कर रहे थे पर कोई सुराग हाथ नहीं लगा था। आज सुबह किसान रामपाल का शव गांव से कुछ दूरी पर स्थित आम के बाग में गड्ढे में दबा हुआ मिला।

किसान के शव को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। मृतक किसान रामपाल के परिजनों ने बताया वह घर से बालू बेचने के लिए निकले थे। बीते दिन से किसान का कोई पता नहीं चला। नरसेना थाना प्रभारी भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने बताया मामले की जांच जा रही है।
जिला बुलंदशहर और आसपास की हर खबर अपने व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।